विज्ञापन

Weight Loss Mistake: जिम और डाइट के बाद भी नहीं घट रहा वजन? एक्सपर्ट ने बताई असली वजह, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

Weight Loss: मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. रोजाना जिम जानें और डाइट करने के बावजूद वजन कम नहीं हो रहा? एक्सपर्ट न बताई असली वजह.

Weight Loss Mistake: जिम और डाइट के बाद भी नहीं घट रहा वजन? एक्सपर्ट ने बताई असली वजह, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
Weight Loss: वजन कैसे कम करें.

Weight Loss Despite Daily Workout: मोटापा का नाम लेते ही हमारे दिन में पहला ख्याल बाहर निकला पेट, अनफिट शरीर की इमेज आती है. दरअसल वजन बढ़ने की कई वजह हो सकती हैं. लेकिन आज के समय बहुत से लोग अपने वजन को कम करने के लिए जिम और डाइट का सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार जिम और डाइट के बाद भी वजन कम नहीं होता है. ऐसे में समझ नहीं आता है कि हम गलती कहां कर रहे हैं. अगर आपके साथ भी यही हो रहा है, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम सेलिब्रिटी डाइटीशियन और वेलनेस कोच सिमरत कथूरिया द्वारा शेयर वीडियो में जानेंगे कि वजन कम न होने के क्या कारण है.

सेलिब्रिटी डाइटीशियन और वेलनेस कोच सिमरत कथूरिया का कहना है जिम और डाइट के बाद भी वजन कम न होने के कई कारण हो सकते हैं. 

यहां देखें पोस्टः 

1. वॉटर रिटेंशन-

वाटर रिटेंशन जल प्रतिधारण, जिसे द्रव प्रतिधारण के रूप में भी जाना जाता है, एक सामान्य स्थिति है जो व्यक्तियों को प्रभावित करती है. यह तब होता है जब शरीर के ऊतकों में सामान्य से अधिक तरल पदार्थ जमा हो जाता है. इसलिए आपको वजन कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए.

2. नींद की कमी-

वजन कम न होने की एक बड़ी वजह है नींद की कमी. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. अनहेल्दी खान-पान-

आज के समय में लेट नाइट, अनहेल्दी खान-पान की वजह से वजन तेजी से बढ़ता है. कई बार हमें लगता है कि हम डाइट पर हैं और जिम जा रहे हैं, तो थोड़े से स्नैक्स खा सकते हैं. लेकिन वो थोड़ा सा अनहेल्दी खाना ही आपके वजन कम करने के सफर को प्रभावित कर सकता है.

4. कब्ज-

वजन कम न होने का एक कारण कब्ज की समस्या भी है. क्योंकि जो शरीर से बाहर जाना चाहिए वो तो शरीर में ही है.

5. व्यायाम- 

सिमरत कहती हैं, नींद की कमी और अनहेल्दी खान-पान की कैलोरी को कम करने के लिए आप 45 मिनट का वर्कआउट कर सकते हैं.

 6. हार्मोनल असंतुलन-

वजन बढ़ने और घटने में हमारा हार्मोनल असंतुलन भी बहुत मायने रखता है. तनाव और कम प्रोटीन सेवन भी वजन घटाने में बाधा डाल सकता है. 

ये भी पढ़ें- मोटापा 70% तक बढ़ा सकता है इन बीमारियों का खतरा, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com