विज्ञापन

मशहूर म्यूजिक स्टार ग्रैमी विनर जैली रोल ने बिना दवा कैसे घटाया 90KG वजन? जानिए उनकी वेट लॉस ट्रिक्स

Weight Loss Journey: जैली रोल ने खुलकर माना कि उनका वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण फूड एडिक्शन था और इससे बाहर निकलने की लड़ाई बिल्कुल वैसी ही थी जैसी उन्होंने कभी कोकीन की लत छोड़ने के लिए लड़ी थी.

मशहूर म्यूजिक स्टार ग्रैमी विनर जैली रोल ने बिना दवा कैसे घटाया 90KG वजन? जानिए उनकी वेट लॉस ट्रिक्स
Weight Loss Tips: बिना किसी वेट लॉस ड्रग्स के करीब 90 किलो (200 पाउंड से ज्यादा) वजन कम किया है.

Weight Loss Tips: आज के दौर में वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाओं, इंजेक्शन्स और फास्ट ट्रिक्स की तलाश में रहते हैं. लेकिन, मशहूर कंट्री म्यूजिक स्टार और रैपर जैली रोल (Jelly Roll) की कहानी कुछ अलग ही प्रेरणा देती है. उन्होंने बिना किसी वेट लॉस ड्रग्स के करीब 90 किलो (200 पाउंड से ज्यादा) वजन कम किया है. यह बदलाव सिर्फ डाइट या एक्सरसाइज का नहीं था, बल्कि सोच, आदतों और भावनाओं का भी था. जैली रोल ने खुलकर माना कि उनका वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण फूड एडिक्शन था और इससे बाहर निकलने की लड़ाई बिल्कुल वैसी ही थी जैसी उन्होंने कभी कोकीन की लत छोड़ने के लिए लड़ी थी.

फूड एडिक्शन से जंग, नशे जैसी ही चुनौती

2026 ग्रैमी अवॉर्ड्स के एक प्रेस इवेंट में जैली रोल ने बताया कि खाने की लत को हराना आसान नहीं था. उन्होंने कहा, "मुझे अपने फूड एडिक्शन से उसी तरह लड़ना पड़ा, जैसे मैंने कभी कोकीन की लत से लड़ा था." उनका मानना है कि सिर्फ खाना बदल देने से कुछ नहीं होता, असली बदलाव तब आता है जब इंसान अपने खाने के साथ भावनात्मक और मानसिक रिश्ते को समझता है.

थेरेपी और माइंडसेट का रोल

जैली रोल ने थेरेपी की मदद ली, जहां उन्होंने अपने दिमाग में चलने वाली फूड नॉइज़ यानी हर वक्त खाने के बारे में सोचने की आदत को कंट्रोल करना सीखा. उन्होंने खुद से ईमानदारी से सवाल किया कि वे क्यों जरूरत से ज्यादा खाते हैं. इसी आत्ममंथन ने उन्हें सही रास्ता दिखाया. उन्होंने GLP-1 जैसी वजन घटाने वाली दवाओं का सहारा लेने के बजाय लाइफस्टाइल बदलने पर फोकस किया.

Latest and Breaking News on NDTV

एक्सरसाइज बनी सबसे बड़ी ताकत

वजन घटाने की इस जर्नी में चलना और दौड़ना जैली रोल के सबसे बड़े हथियार बने. उन्होंने बताया कि कॉमेडियन बर्ट क्राइशर और टॉम सेगुरा के साथ 2 बेयर्स 5K इवेंट की तैयारी के दौरान उन्होंने करीब 70 पाउंड वजन कम किया. मई 2024 में पासाडेना में हुए इस इवेंट से पहले वे हफ्ते में चार से छह दिन रोज दो से तीन मील तक वॉक और रनिंग करते थे.

टूर कल्चर में भी आया बदलाव

एक इंटरव्यू में जैली रोल ने कहा कि पहले उनके टूर का माहौल शराब और ड्रग्स के आसपास घूमता था. लेकिन, अब वही टूर कल्चर हेल्दी खाने, एक्सरसाइज और हर दिन टीम के साथ इमोशनल चेक-इन पर आधारित है. यह बदलाव न सिर्फ उनके शरीर के लिए, बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ.

आगे का टारगेट

जैली रोल कहते हैं कि अब वे खुद को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर महसूस कर रहे हैं. उनका लक्ष्य अभी और 100 पाउंड से ज्यादा वजन कम करने का है. वे मानते हैं कि अगर 90 किलो कम करने के बाद वे इतना अच्छा महसूस कर रहे हैं, तो आगे का सफर और भी शानदार होगा.

जैली रोल की यह कहानी बताती है कि सच्चा वजन घटाना किसी जादुई दवा से नहीं, बल्कि मजबूत इरादों, सही सोच और लगातार मेहनत से संभव है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com