विज्ञापन

ना गैस ना चर्बी, गाजर की रोटी पिचका देगी फूला हुआ पेट, बस जान लीजिए घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Gajar Ki Roti Ke Fayde: पेट कम करने के लिए क्या खाएं? फूला हुआ पेट कैसे ठीक करें जैसे सवालों से परेशान हैं, तो गाजर की रोटी आपके लिए एक आसान, देसी और असरदार तरीका हो सकती है. आइए जानते हैं कैसे.

ना गैस ना चर्बी, गाजर की रोटी पिचका देगी फूला हुआ पेट, बस जान लीजिए घर पर बनाने की आसान रेसिपी
Weight Loss Recipes: गाजर की रोटी वजन घटाने का देसी और असरदार तरीका हो सकती है.

Weight Loss Recipe: आजकल फूला हुआ पेट, गैस, कब्ज और बढ़ता वजन लोगों की आम समस्या बन चुके हैं. पेट की चर्बी सबसे बड़ी जी का जंजाल बनी हुई है. घंटों बैठे रहना, प्रोसेस्ड फूड, कम फाइबर और इर्रेगुलर खान-पान इसकी बड़ी वजह है. ऐसे में लोग तरह-तरह के डाइट प्लान और महंगे उपाय अपनाते हैं, लेकिन अक्सर रिजल्ट नहीं मिलता. अगर आप भी पेट की चर्बी घटाने का उपाय, मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं, पेट कम करने के लिए क्या करें जैसे सवालों से परेशान हैं. ब्लोटिंग और बार-बार लगने वाली भूख सता रही है, तो गाजर की रोटी आपके लिए एक आसान, देसी और असरदार तरीका हो सकती है.

देसी सुपरफूड, जो वजन भी घटाए और पेट भी रखे हल्का

गाजर को आमतौर पर सलाद या सब्जी तक ही सीमित समझा जाता है, लेकिन यह एक ऐसा सुपरफूड है जो सही तरीके से खाने पर वजन घटाने और पाचन सुधारने में कमाल कर सकता है. गाजर में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A और पानी की अच्छी मात्रा होती है. जब इसे गेहूं के आटे के साथ मिलाकर रोटी के रूप में खाया जाता है, तो यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और फूले पेट की समस्या को धीरे-धीरे कम करने में मदद करती है.

Latest and Breaking News on NDTV

गाजर की रोटी खाने के फायदे | Benefits of Eating Carrot Roti

1. फूला पेट और गैस से राहत

गाजर में मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है. यह कब्ज को दूर करता है और पेट में जमी गैस को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लोटिंग कम होती है.

2. वजन घटाने में सहायक

गाजर की रोटी कम कैलोरी और ज़्यादा फाइबर वाली होती है. इसे खाने से पेट जल्दी भरता है और ओवरईटिंग नहीं होती, जिससे वजन धीरे-धीरे घटने लगता है.

3. बार-बार भूख नहीं लगती

फाइबर की वजह से यह रोटी लंबे समय तक सैटिस्फैक्शन देती है. इससे अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत कम होती है और आप जंक फूड्स खाने से बच जाते हैं. 

4. मेटाबॉलिज्म को करे सपोर्ट

गाजर में मौजूद पोषक तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट मिलता है. 

गाजर की रोटी की आसान रेसिपी

सामग्री:

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 मीडियम गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • थोड़ा नमक
  • आधा चम्मच अजवाइन (वैकल्पिक)
  • पानी आवश्यकता अनुसार

बनाने का तरीका:

आटे में कद्दूकस की हुई गाजर, नमक और अजवाइन मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. अब इसकी रोटियां बनाकर तवे पर बिना या बहुत कम तेल में सेंक लें.

कब और कैसे खाएं?

वजन घटाने के लिए गाजर की रोटी लंच या डिनर में दही या हल्की सब्जी के साथ खाई जा सकती है. 

अगर आप बिना भूखे रहे वजन घटाना चाहते हैं और पेट की सूजन से राहत पाना चाहते हैं, तो गाजर की रोटी एक बेहतरीन देसी विकल्प है. सस्ती, आसान और सेहत से भरपूर यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com