विज्ञापन

अब तुर्की तक फैला युद्ध, ईरान ने NATO देश की तरफ दागी बैलिस्टिक मिसाइल

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को लेकर एक बयान भी जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल, जो इराकी और सीरियाई हवाई क्षेत्र को पार करने के बाद तुर्की के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, को पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात नाटो के वायु और मिसाइल रक्षा बलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया.

अब तुर्की तक फैला युद्ध, ईरान ने NATO देश की तरफ दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध अब धीरे-धीरे दूसरे देशों तक भी फैलता नजर आ रहा है. बुधवार को ईरान ने तुर्की को निशाना बनाते हुए एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. हालाकिं, तुर्की ने उस मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया है. ईरान की तरफ से फायर की गई इस बैलिस्टिक मिसाइल की सूचना खुद तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने दी है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरान की तरफ से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल तेजी से इराक और सीरिया को पार करते हुए तुर्की की तरफ बढ़ रही थी.

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को लेकर एक बयान भी जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल, जो इराकी और सीरियाई हवाई क्षेत्र को पार करने के बाद तुर्की के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, को पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात नाटो के वायु और मिसाइल रक्षा बलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया.यह निर्धारित किया गया है कि हाटे प्रांत के डोर्त्योल जिले में गिरा गोला-बारूद वायु रक्षा गोला-बारूद का हिस्सा था, जिसने हवा में ही खतरे को रोका था. इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ.

अपने देश और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का हमारा संकल्प और क्षमता सर्वोच्च स्तर पर है. तुर्की क्षेत्रीय स्थिरता और शांति का समर्थन करता है, और साथ ही साथ वह अपने क्षेत्र और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम है, चाहे खतरा कहीं से भी आए या किसी के भी द्वारा हो.अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम दृढ़तापूर्वक और बिना किसी संकोच के उठाए जाएंगे. हम आपको याद दिलाते हैं कि हम अपने देश के प्रति किसी भी शत्रुतापूर्ण रवैये का जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे ऐसे कार्यों से बचें जो क्षेत्र में संघर्ष को और बढ़ा सकते हैं. इस संदर्भ में, हम नाटो और अपने अन्य सहयोगियों के साथ परामर्श जारी रखेंगे.

यह भी पढ़ें: हिंद महासागर पहुंचा ईरान-इजरायल युद्ध, ईरानी युद्धपोत को पनडुब्बी ने डुबोया-रिपोर्ट

लेखक के बारे में
img
मोहम्मद ग़ज़ाली
Bureau Chief News
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran And Israel Conflict, Iran Attacks Turkey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com