Metabolism Boosting Drinks: मेटाबॉलिज्म यानी कि चयापचय जो हमारे खाने को ऊर्जा में परिवर्तित करके हमारे शरीर को एनर्जी देता है. यही वजह है कि हमारा मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है, लेकिन कई कारणों की वजह से जैसे उम्र, वजन, शारीरिक गतिविधि या किसी प्रकार की हेल्थ रिलेटेड समस्या के चलते मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है. इससे बचने के लिए और अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आइए हम आपको बताते हैं चार ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स की रेसिपी जो आप झटपट बना सकते हैं और अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ ही वजन को भी तेजी से कम कर सकते हैं.
वेट लॉस करने के लिए इन ड्रिंक्स से बढ़ाएं मेटाबॉलिज्म | Increase Metabolism With These Drinks To Lose Weight
1) चिया और नींबू पानी
इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए चिया सीड्स को एक कप पानी में 1-2 घंटे के लिए भिगो दें. अब इन भीगे हुए चिया सीड्स को एक बड़े गिलास में डालें. इसमें एक नींबू निचोड़ें और उसमें 1/2 टीस्पून शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें. आपका चिया लेमनेड तैयार है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
सर्दियों में जरूर पिएं वेजिटेबल सूप, शरीर को गर्म रखने के साथ इन परेशानियों से भी दिलाएगा आराम
2) नींबू-अदरक का पानी
इस ड्रिंक के लिए अदरक को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में कद्दूकस कर लीजिए. एक ब्लेंडर में अदरक और पानी डालें। इसे अच्छे से ब्लेंड करें और एक गिलास में डालें. इसके बाद नींबू का रस और भुना जीरा पाउडर डालें. अच्छी तरह से मिलाएं और इंजॉय करें.
3) जीरा-दालचीनी का पानी
एक पैन में 1 लीटर पानी, 4 छोटे चम्मच जीरा और 2 दालचीनी के टुकड़े डालें. पानी में उबाल आने दें, ताकि पानी में जीरा और दालचीनी का फ्लेवर आ जाए. पानी को एक गिलास में छान लें. नींबू का रस डालें और इसे पिएं.
Underarms की स्मेल दूर करने के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल, बेहद कारगर और आसान भी
4) ग्रीन टी और मिंट ड्रिंक
एक गिलास में गर्म पानी डालें और उसमें एक ग्रीन टी बैग डालें. इसे 1 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इसमें पुदीने के पत्ते, नींबू का रस और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इस हेल्दी ड्रिंक का आनंद लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं