Home Remedies For Underarms Smell: कई बार आपके शरीर से आने वाली दुर्गंध आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को कमजोर बना देती है. स्मेल की वजह से लोगों का व्यवहार भी बदल जाता है. डियोड्रेंट या एंटीपर्सपिरेंट रोल-ऑन इस स्मेल को अस्थाई रूप से तो रोक सकते हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाते. जब हमारे शरीर से पसीना निकलता है तो हमारी स्किन की सतह पर रहने वाले बैक्टीरिया प्रोटीन को तोड़ देते हैं और कुछ एसिड कंपाउंड निकलते हैं, जिससे तीखी गंध आती है. अंडरआर्म्स से आने वाली गंध के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर हैं.
अंडरआर्म्स की गंद के लिए घरेलू नुस्खे | Home Remedies For Underarm Smell
1) सेब का सिरका
एक कप सेब का सिरका लें और इसे आधा कप पानी में मिलाएं. इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें और रोज रात को सोने से पहले अपने अंडरआर्म्स पर इसका इस्तेमाल करें. सुबह होने पर इसे गुनगुने पानी से धो लें.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
सुबह की शुरुआत आप भी करते हैं कॉफी के साथ, तो जान ले उससे होने वाले नुकसान
2) सेंधा नमक
बाल्टी में गुनगुना पानी भर लें और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डालें. इसके घुलने तक अच्छे से मिलाएं और फिर नहा लें. इसमें क्लींजिंग गुण होते हैं और यह अतिरिक्त पसीने को भी खत्म करता है.

3) आलू का इस्तेमाल
आलू के पतले स्लाइस काटकर अपने अंडरआर्म्स पर 30 मिनट तक रगड़ें. इसे पानी से धो लें और आपके अंडरआर्म्स की दुर्गंध दूर हो जाएगी.
4) नींबू के साथ बेकिंग सोडा लगाएं
दो चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट बना लें. इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें फिर पानी से धो लें, अंडरआर्म्स की स्मेल दूर हो जाएगी.
5) टमाटर का रस
टमाटर के रस में नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को 10 मिनट तक अपने बगल में लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें, अंडरआर्म्स की स्मेल कम हो जाएगी.
खतरनाक है Winter smog अपने हेल्दी Lungs को डैमेज होने से बचाने के लिए आज से ही करें ये उपाय
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं