विज्ञापन

Ramzan Iftar Drinks 2026: इफ्तार में पिएं ये आसानी से बनने वाली हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर की थकान होगी दूर

रमज़ान में पूरा दिन रोज़ा रखने के बाद शरीर थका हुआ महसूस करता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिनभर शरीर को पानी और खाना नहीं मिलता. इसलिए इफ्तार के समय सही चीज़ पीना बहुत ज़रूरी है. अगर आप हेल्दी ड्रिंक से रोज़ा खोलते हैं, तो शरीर को तुरंत ताकत मिलती है और थकान दूर हो जाती है. इस रमजान, आप नीचे बताई गई हेल्दी ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं.

Ramzan Iftar Drinks 2026: इफ्तार में पिएं ये आसानी से बनने वाली हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर की थकान होगी दूर
Ramzan Iftar Drinks 2026
Ramzan Iftar Drinks 2026

Ramzan Iftar Drinks 2026: रमज़ान में पूरा दिन रोज़ा रखने के बाद शरीर थका हुआ महसूस करता है. कई बार चक्कर जैसा लगता है और कमजोरी भी महसूस होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिनभर शरीर को पानी और खाना नहीं मिलता. इसलिए इफ्तार के समय सही चीज़ पीना बहुत ज़रूरी है. अगर आप हेल्दी ड्रिंक से रोज़ा खोलते हैं, तो शरीर को तुरंत ताकत मिलती है और थकान दूर हो जाती है. इस रमजान, आप नीचे बताई गई हेल्दी ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं.

1. खजूर और दूध

रोज़ा खोलने के लिए खजूर सबसे अच्छा माना जाता है. खजूर में नेचुरल मीठापन होता है जो तुरंत ताकत देता है. आप 1 या 2 खजूर खाकर एक गिलास हल्का गुनगुना दूध पी लें. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी कम होती है.

2. नींबू शहद पानी

एक गिलास पानी में थोड़ा नींबू रस और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पी लें. यह ड्रिंक शरीर को ठंडक देती है और पानी की कमी को पूरा करती है. इससे पेट भी हल्का रहता है और ताजगी महसूस होती है.

pexels

pexels

3. मीठी या नमकीन लस्सी

लस्सी रोज़ा खोलने के लिए बहुत अच्छा विकल्प है. दही से बनी लस्सी पेट को ठंडक देती है और शरीर को ताकत देती है. आप हल्की मीठी या हल्की नमकीन लस्सी पी सकते हैं. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मीठी न हो. एक गिलास लस्सी से थकान काफी कम हो जाती है.

यह भी देखें: थायराइड मरीज़ हो जाएं सावधान, ये चीज़ें आज ही छोड़ दें, वरना बढ़ सकती है गंभीर समस्या

4. ताजा फलों का जूस

घर पर बना संतरा, तरबूज या अनार का जूस बहुत फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन होते हैं जो शरीर को जल्दी ताकत देते हैं. कोशिश करें कि जूस में बाहर की चीनी न डालें.

5. बादाम शेक

अगर आपको ज्यादा कमजोरी लगती है तो हल्का बादाम शेक पी सकते हैं. इसमें प्रोटीन और अच्छा फैट होता है जो लंबे समय तक ताकत देती है. इसे ज्यादा मीठा न बनाएं.

pexels

pexels

रोज़ा खोलते समय पहले हल्की ड्रिंक लें और फिर थोड़ा आराम करके खाना खाएं. बहुत ज्यादा तली-भुनी चीज़ें एक साथ खाने से बचें. सही ड्रिंक से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. इस बार इफ्तार की शुरुआत हेल्दी तरीके से करें और पूरे रमज़ान में खुद को फिट रखें.

Watch Video: कैसे बनाएं चिकन बोटी कबाब रेसिपी| How To Make Chicken Boti Kebab

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com