Health Benefits of Walnut: जब बात सेहतमंद और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स की आती है, तो काजू और बादाम का नाम सबसे पहले याद आता है. हालांकि दोनों अपने आप में पोषण से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा सूखा मेवा भी है, जो अपने पोषण और स्वास्थ्य लाभों में इन दोनों से कहीं आगे है? जी हां, हम बात कर रहे हैं अखरोट (Walnut) की. अखरोट जो अपनी अनोखी बनावट और गुणों के लिए जाना जाता है, सेहत के लिए एक सुपरफूड है. अगर आप अखरोट के फायदे जानेंगे, तो आप भी इसे अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करना शुरू कर देंगे.
अखरोट पोषण का खजाना
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स, प्रोटीन, फाइबर और कई विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा और पोषण देते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व न केवल हार्ट और ब्रेन को हेल्दी रखते हैं, बल्कि त्वचा और बालों को भी चमकदार बनाते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अखरोट के फायदे (Benefits of Walnuts)
1. हार्ट हेल्थ में सुधार
अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय की धड़कन को नियमित रखता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक है. अखरोट खाने से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है.
यह भी पढ़ें: शरीर में इस विटामिन की कमी से सोने के बाद भी लगती है नींद की कमी, हर समय भरा रहता आलस
2. ब्रेन को तेज करने में मददगार
अखरोट का अनोखा आकार ब्रेन की बनावट से मेल खाता है और यह ब्रेन के लिए वरदान है. इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स ब्रेन की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं. याददाश्त बेहतर होती है और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है.
3. वजन घटाने में मददगार
अखरोट में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं. यह भूख को कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है. हेल्दी वेट बनाए रखने में मदद मिलती है.
4. त्वचा और बालों को बनाए चमकदार
अखरोट में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को नमी और चमक प्रदान करते हैं. यह बालों को मजबूती देता है और उन्हें झड़ने से रोकता है. झुर्रियां कम होती हैं और बाल घने और चमकदार बनते हैं.
यह भी पढ़ें: रात को भिगोने रख दें ये बीज, सुबह खाली पेट पिएं इसका पानी, खून का कतरा-कतरा हो जाएगा साफ
5. इम्यूनिटी को बढ़ाता है
अखरोट में पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. यह संक्रमण और बीमारियों से बचाव में मदद करता है. मौसमी बीमारियों से बचाव करने में भी बहुत फायदेमंद है.
कैसे करें सेवन?
- रोजाना 2-3 अखरोट सुबह नाश्ते में खाएं.
- अखरोट को रातभर पानी में भिगोकर खाया जा सकता है.
- इसे स्मूदी, सलाद या दही के साथ मिलाकर खाएं.
इन बातों का ध्यान जरूर रखें
- ज्यादा मात्रा में अखरोट का सेवन न करें, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है.
- अगर आपको नट्स से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं