Home Remedies To Reduce Uric Acid: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतें यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या को आम बना रही हैं. यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे चलना फिरना तक मुश्किल हो जाता है. हमारे खानपान की वजह से शरीर में यूरिक एसिड तेजी से बढ़ सकता है. कई लोग हाई यूरिक एसिड लेवल से परेशान हैं. हालांकि, आप इसे प्राकृतिक और घरेलू उपायों से कंट्रोल कर सकते हैं. अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो रात को इन बीजों को भिगोकर रखने और सुबह खाली पेट उनका पानी पीने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं. ये यूरिक एसिड को कम करने का कारगर उपाय साबित हो सकता है.
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का घरेलू उपाय (Home Remedies To Control Uric Acid)
1. मेथी के बीज
मेथी के बीज एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने और खून को साफ करने में मदद करते हैं. रात को एक चम्मच मेथी के बीज एक गिलास पानी में भिगोकर रखें. सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें: किशमिश के साथ ये एक चीज खाने से फायदे मिलेंगे दोगुने, शरीर में दिखने लगेंगें ये शानदार बदलाव
2. अलसी के बीज
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड लेवल कम करने में मदद करते हैं. रात को एक चम्मच अलसी के बीज पानी में भिगोकर रखें. सुबह इस पानी को पीने से शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा.
3. धनिए के बीज
धनिए के बीज यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं. रात को दो चम्मच धनिए के बीज को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें. सुबह इस पानी को उबालकर छानें और खाली पेट सेवन करें.
यह भी पढ़ें: धूप में जलकर हाथ, पांव और गर्दन हो गई है काली, तो टैनिंग हटाने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 कारगर घरेलू नुस्खे
यूरिक एसिड के प्रभाव को कम करने के अन्य टिप्स
पर्याप्त पानी पिएं: दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकलता है.
बैलेंस डाइट लें: सब्जियां, फल और फाइबर वाली डाइट का सेवन करें.
प्रोसेस्ड फूड्स से बचें: पैकेज्ड और तले-भुने फूड्स यूरिक एसिड को बढ़ा सकते हैं.
व्यायाम करें: रोजाना हल्का व्यायाम या योग यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने में मदद करता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो इस घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.
- बहुत ज्यादा मात्रा में इन बीजों का सेवन न करें.
- यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए नियमित जांच कराएं.
रात को भिगोकर रखे गए इन बीजों का पानी सुबह खाली पेट पीने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. यह न केवल आपके खून को साफ करता है, बल्कि शरीर को अंदर से हेल्दी बनाता है. इन उपायों को अपनाकर आप प्राकृतिक तरीके से यूरिक एसिड की समस्या से राहत पा सकते हैं.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं