- सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद होती है तुलसी.
- तुलसी के पत्तों का फेस पैक से आएगा ग्लो.
- आसानी से घर पर बन जाएगा इसका फेस पैक.
Skin Care Tips: तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है, यही वजह है कि यह हमारी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की कई तरह की समस्याओं से बचाकर रखने के साथ ही शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करता है. बता दें कि तुलसी सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. तुलसी के पत्ते को फेस पर लगाने से ग्लो आता है. इसके पत्तो में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो डल स्किन, पिंपल्स और झाइयों को दूर करने में मदद करते हैं. तुलसी के पाउडर का फेस पैक आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर तुलसी के पत्तों का फेस पैक बनाने की विधि.
क्या स्किन के ऊपर Dead Hair होते हैं? डॉक्टर से जानिए बाल क्या हैं और वे कैसे बनते हैं
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

1. तुलसी पाउडर और बेसन का फेस पैक
इसको बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच तुलसी का पाउडर, 1 चम्मच बेसन और 2 से 3 चम्मच गुलाबजल
पैक बनाने की विधि
फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले इन तीनों चीजों को एक कटोरी में डालकर एक गाढ़ा सा पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पैक को फेस से लेकर गर्दन तक लगाएं. 10-15 मिनट कर इस फेस पैक को लगाकर रखें जबतक ये सूख ना जाएं. जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो इसमें नॉर्मल पानी से धोलें. यह फेस पैक स्किन को ग्लो देने के साथ चेहरे पर आए दाग धब्बों को भी ठीक करने में मदद कर सकता है.
2. तुलसी पाउडर और शहद का फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए चाहिए 1 चम्मच तुलसी का पाउडर और 1 चम्मच शहद
पैक बनाने की विधि
इस पैक को बनाने के लिए आप एक कटोरी में तुलसी के पाउडर और शहद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इस पैक को अपने फेस और अपनी गर्दन पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. जब पैक पूरी तरह से सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें. यह फेस पैक स्किन को नमी देने के साथ ही स्कने को दूर करने में भी मदद करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं