विज्ञापन

अगर मैं रोजाना तुलसी के पत्ते खाऊं तो क्या होगा? स्किन करेगी गलो और स्ट्रेस रहेगा दूर

Tulsi Ke Patte Ke Fayde: आइए जानते हैं कौन से हैं वो लोग जिनके लिए खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करना वरदान हो सकता है?

अगर मैं रोजाना तुलसी के पत्ते खाऊं तो क्या होगा? स्किन करेगी गलो और स्ट्रेस रहेगा दूर
What are the benefits of basil leaves?

Tulsi Ke Patte Ke Fayde: तुलसी के पत्तों का सेवन शरीर को कई समस्याओं से दूर रख सकता है. पुराने समय से ही लोग तुलसी की पत्ती को काढ़ा, चाय या सीधे चबाकर खाने के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं, लेकिन क्या कभी आपने इसके पत्तों को खाली पेट खाया है? अगर नहीं, तो आज से बना लें इसे अपने रूटीन का हिस्सा. खाली पेट तुलसी के पत्ते खाकर आप शरीर को अंदर से मजबूत बना सकते हैं और रोगों को कोसों दूर रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो लोग जिनके लिए खाली पेट इन पत्तों का सेवन वरदान हो सकता है?

तुलसी के पत्ते कौन-कौन सी बीमारी में काम आते हैं?

इम्यूनिटी: कमजोर इम्यूनिटी शरीर में कई बीमारियों का घर बन सकती है. इसलिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर आप खाली पेट तुलसी के पत्ते खाते हैं, तो कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं. सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव में भी यह पत्ते फायदेमंद हैं. 

इसे भी पढ़ें: क्या एंटीबायोटिक्स के साइड इफेक्ट होते हैं? जानें किन लोगों को पहुंच सकता है नुकसान!

पेट के लिए अच्छा: तुलसी के पाते पेट के लिए भी फायदेमंद माने जा सकते हैं. जिन लोगों को गैस, कब्ज, अपच और पेट दर्द जैसी दिक्कतें रहती हैं उनके लिए तुलसी के पत्ते बेहद लाभदायक साबित हो सकते हैं. पाचन को बेहतर रखने के लिए नियमित रूप से इनका सेवन जरूरी है.

डिटॉक्स: तुलसी की पत्तियां शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं. नियमित रूप से इनका सेवन खून को साफ करने में मदद कर सकता है, जिससे शरीर हल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस हो सकता है. शरीर को डिटॉक्स करने में भी यह पत्तियां फायदेमंद हैं.

तनाव: तुलसी के पत्ते तनाव को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं. इनमें पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व शरीर में कोर्टिसोल को कंट्रोल कर सकते हैं. अगर आप स्ट्रेस और चिंता से दूर रहना चाहते हैं? तो तुलसी की चाय या उसके पत्तों को चबाकर मेंटल हेल्थ को ठीक रख सकते हैं.

खाली पेट तुलसी के पत्ते कैसे खाएं?

आप सुबह उठकर खाली पेट 2 से 3 साफ और फ्रेश पत्तियां चबाएं, लेकिन ध्यान रखें इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह धो लें. फिर खाली पेट खाएं. 

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tulsi Ke Patte Ke Fayde In Hindi, Khali Pet Tulsi Ke Patte Khane Ke Fayde Aur Nuksan, Subah Khali Pet Tulsi Ke Patte Khane Se Kya Fayde Hain, Basil Leaves In Hindi, Basil Leaves Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com