चिंता, तनाव और स्ट्रेस, नाम भले ही अलग अलग हैं लेकिन ये तीनों आपकी हेल्थ पर बहुत बुरा असर डाल सकते हैं. इसके अलावा तनाव कई और बीमारियों का भी कारण बन सकता है. तो अगर आपको भी हर वक़्त तनाव महसूस होता है तो ये खबर खास आपके लिए है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे सिंपल और आसान से टिप्स जो स्ट्रेस को दूर करने के साथ साथ आपको खुश भी रख सकते हैं.
म्यूज़िक सुनें
अगर आप तनाव महसूस कर रहे हैं, तो अपना पसंदीदा म्यूज़िक सुनें. म्यूज़िक किसी मेडिसिन से कम नहीं होता. संगीत बजाने से मस्तिष्क और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और ऐसा करने से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम किया जा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

किसी दोस्त से बात करें
जब आप तनाव महसूस कर रहे हों, तो किसी फ्रेंड को कॉल करें और अपनी समस्याओं के बारे में बात करना एक स्ट्रेस रिलीवर बन सकता है. दोस्तों और क्लोज़ वंस से बात करना आपको ख़ुशी देगा और आप अपना तनाव कम कर पाएंगे. अपनी प्रॉब्लम्स दोस्त के साथ शेयर कर के भी आप हल्का महसूस कर सकते हैं.
खुद से बात करें
कभी-कभी किसी फ्रेंड को कॉल करना कारगर नहीं होता. अगर ऐसा है, तो अपने आप से शांति से बात करना आपको तनाव मुक्त कर सकता है. ऐसा करते वक्त इस चिंता बात की न करें कि लोग क्या सोचेंगे. बस अपने आप को बताएं कि आप तनावग्रस्त क्यों हैं, काम को पूरा करने के लिए आपको क्या करना है, और सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि खुद को बताएं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा.
खुद को खुश रखने की कोशिश करें
हंसी एंडोर्फिन जारी करती है जो मूड में सुधार करती है और तनाव पैदा करने वाले हार्मोन कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन के स्तर को कम करती है. हंसने से आपका नर्वस सिस्टम खुश हो जाता है. तो अगर आप किसी बात से तनाव महसूस कर रहे हैं तो वो काम करें जो आपको ख़ुशी देता है. जैसे दोस्तों के साथ वक़्त बिताएं, कॉमेडी मूवी देखें, पार्टी करें या वॉक पर जाएं.
एक्ससाइज करें (एक मिनट के लिए ही सही)
व्यायाम का मतलब जरूरी नहीं कि जिम में पावर लिफ्टिंग हो या मैराथन के लिए ट्रेनिंग. ऑफिस के चारों ओर एक छोटी सी वॉक या काम पर ब्रेक के दौरान बस खड़े होने से तनावपूर्ण स्थिति में तत्काल राहत मिल सकती है. आपके ब्लड के मूवमेंट करने से एंडोर्फिन निकलता है और आपका मूड तुरंत अच्छा हो सकता है.
अच्छी नींद लें
हर कोई जानता है कि तनाव के कारण आपकी नींद उड़ सकती है. दुर्भाग्य से, नींद की कमी भी तनाव का एक प्रमुख कारण है. अगर आपकी नींद पूरी न हो तो स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है. ऐसे में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. साउंड स्लीप सबसे प्रभावी स्ट्रेस बस्टर हो सकता है.
Polycystic Ovary Syndrome (PCOS): डाइट कंट्रोल करेगी पीसीओएस! जानें Expert से...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं