सभी को अपने बाल बहुत प्यारे होते हैं, हर कोई चाहता है कि उसके बाल घने, मुलायम और लंबे दिखें. गर्मियों के दिनों में बालों की हालत बेहद खराब हो जाती है. धूल, पसीना और प्रदूषण के कारण बाल रफ होने और टूटने लगते हैं, ऐसे में गर्मी के दिनों में बालों की खास देखभाल की जरूरत होती है. गर्मी में बालों को प्रदूषण से बचाने के साथ ही इनकी सफाई पर भी खास ध्यान देना होता है, ताकि इनकी शाइन न छिन जाए. आइए जानते हैं कि बालों की देखभाल किस तरह से करें कि आपके बाल गर्मियों में भी अपनी जान न खोएं.
बालों को दें पोषण
गर्मियों के मौसम में बाल रफ दिखने लगते हैं, इन्हें पोषण देने और हाइड्रेट रखने के लिए आप अपने बालों में नारियल के तेल से मालिश करें. आप बादाम या ऑलिव ऑयल भी लगा सकते हैं. शैम्पू करने से पहले रात को ही तेल लगाकर अच्छे से मालिश करें, ताकि बालों की नमी बरकरार रह सके.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

बाहर जाने से पहले बालों को करें कवर
गर्मियों के मौसम में आपके बाल धूप और प्रदूषण से डैमेज हो सकते हैं. ऐसे में आप अपने बालों को स्टॉल से अच्छे से कवर कर लें. आप कैप या रूमाल से भी बालों को ढंक सकते हैं. आप सूती स्टॉल या रूमाल का ही इस्तेमाल करें, ताकि पसीना सोख सके और इससे कैरी करने में भी आसानी हो.
बालों की नियमित सफाई करें
गर्मियों के मौसम में धूल, पसीना और प्रदूषण के कारण बालों में ज्यादा गंदगी जम जाती है. ऐसे में बालों को नियमित सफाई करने की जरूरत होती है. बाहर जाना है तो हर एक दिन छोड़कर बालों को धोएं. बालों को सही तरीके से साफ करने से ये रफ नहीं होंगे और टूटेंगे भी कम.
सल्फेट फ्री शैम्पू लगाएं
बालों में केमिकल और सल्फेट फ्री शैम्पू लगाएं. केमिकल फ्री शैम्पू बालों को सही पोषण देते हैं और इससे रूखापन भी कम होता है. आप बालों के लिए नेचुरल या ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स का ही यूज करें.
बीच-बीच में ट्रिमिंग जरूरी
बाल हेल्दी रहे इसके लिए आप बाल को दो-तीन महीने में ट्रिम करवाते रहें. बालों को ट्रिम करवाने से बाल दोमुंहे नहीं होंगे, रफ बाल निकल जाएंगे. रेगुलर ट्रिमिंग करते रहने से बाल हेल्दी रहते हैं और बालों का वॉल्यूम भी अच्छा रहता है.
Polycystic Ovary Syndrome (PCOS): डाइट कंट्रोल करेगी पीसीओएस! जानें Expert से...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं