विज्ञापन

रोज की कलह बनी वजह! बेंगलुरु में इंजीनियर पत्नी ने खुद की ले ली जान, पति गिरफ्तार, सास फरार

Bengaluru Crime News: 35 साल की इस महिला की पहचान सुषमा के रूप में हुई है जो पहले डेल (Dell) कंपनी में काम करती थीं. पुलिस के अनुसार, उनकी शादी पांच साल पहले पुनीत कुमार से हुई थी और उनका एक चार साल का बेटा भी है.

रोज की कलह बनी वजह! बेंगलुरु में इंजीनियर पत्नी ने खुद की ले ली जान, पति गिरफ्तार, सास फरार
bengaluru techie women suicide
  • बेंगलुरु के अब्बीगीरे में 35 वर्षीय महिला इंजीनियर सुषमा ने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या कर ली
  • सुषमा की शादी पांच साल पहले पुनीत कुमार से हुई थी और उनका चार साल का एक बेटा भी है
  • सुषमा और उनकी सास कल्पना के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिससे तनाव बढ़ा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु के अब्बीगीरे में एक महिला इंजीनियर ने पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी कर ली. 35 साल की इस महिला की पहचान सुषमा के रूप में हुई है जो पहले डेल (Dell) कंपनी में काम करती थीं. पुलिस के अनुसार, उनकी शादी पांच साल पहले पुनीत कुमार से हुई थी और उनका एक चार साल का बेटा भी है. पुलिस ने बताया कि मृतका की आए दिन घर के लोगों से झगड़े होते रहते थे. 

पारिवारिक कलह बनी वजह

सोलादेवनहल्ली पुलिस सीमा के अंतर्गत आने वाले अब्बीगेरे में घटी इस घटना पर पुलिस ने बताया कि घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे. बताया गया कि कल खाना बनाने को लेकर सुषमा और उनकी सास कल्पना के बीच विवाद हुआ था. सुषमा के परिवार का आरोप है कि सास उन्हें खाना नहीं बनाने देती थी और अलग-अलग मुद्दों को लेकर उन्हें परेशान करती रहती थी. इसी बात से परेशान होकर सुषमा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप 

सुषमा के परिवार की शिकायत के बाद, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने पति पुनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है वहीं सास कल्पना की तलाश अभी जारी है. सोलादेवनहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com