Holi Celebration Live Updates: आज पूरे देश में रंगों का सबसे बड़ा पर्व होली उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. सुबह से ही शहरों और गांवों में रंगों की रौनक छाई रही. लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पिचकारियों से रंग बरसाकर और मिठाइयां बांटकर त्योहार का आनंद ले रहे हैं. कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकले और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई.
सबसे अधिक उत्साह बच्चों और युवाओं में देखने को मिल रहा है, जो सुबह से ही रंगों में सराबोर नजर आए. बाजारों में रंग, पिचकारी और गुजिया की खरीदारी चरम पर रही. होली का यह पर्व देशभर में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है, और आज भी लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को 'बुरा न मानो, होली है' कहते हुए गले मिल रहे हैं.
कई राज्यों में प्रशासन ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल रंगों के उपयोग की अपील की गई है.
सोशल मीडिया पर भी होली का जश्न खूब देखने को मिल रहा है, जहां लोग अपनी रंग-बिरंगी तस्वीरें व वीडियो साझा कर त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं. कुल मिलाकर, होली 2026 पूरे देश में उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाई जा रही है, जिसने एक बार फिर प्रेम और एकता का संदेश मजबूत किया है.
Holi Celebration Live: गोरखपुर में होली मनाते सीएम योगी का दिखा अलग अंदाज
VIDEO | Gorakhpur: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath celebrates Holi with devotees and saints at the Gorakhnath Temple.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/l3yFbZprEl
Holi Celebration Live: होली पर गिरिडीह में विशेष अलर्ट, 19 क्यूआरटी के साथ सैकड़ों जवान तैनात
सांप्रदायिक दृष्टिकोण से गिरिडीह संवेदनशील जिला है. ऐसे में पर्व त्यौहार पर प्रशासन को अलर्ट मोड रहना पड़ता है. पिछले साल भी होली के दिन ही यहां साम्प्रदायिक दंगा हुआ था. ऐसे में होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिले में 19 क्यूआरटी के साथ दर्जनों पुलिस अधिकारी और सैकड़ों जवानों को तैनात किया गया है. हरेक संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी और जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस महकमा की सबसे ज्यादा नजर सोशल मीडिया पर है.
Holi Celebration Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे, फूलों की होली खेलेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घंटाघर पर भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे.कुछ ही देर में सीएम घण्टाघर पहुंचेंगे. यहां पर वे फूल-अबीर-गुलाल की होली खेलेंगे.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 82 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है.घंटाघर से 6 किमी लंबी शोभयात्रा निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सम्पन्न होगी.नानाजी देशमुख ने इस परंपरा की शुरुआत की थी, 1944 में ये परम्परा शुरू हुई थी. रिपोर्ट- (अबरार अहमद)
Holi Celebration Live: होली पर सीएम योगी ने दी बधाई
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए.
Holi Celebration Live:उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा का पर्व... होली पर अमित शाह का पोस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं!रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।
PM Modi Holi Wishes: यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए...होली पर पीएम मोदी का पोस्ट
पीएम मोदी ने होली के पावन अवसर पर बधाई देते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं. रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए. हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है.
Holi Celebration Live:होली पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने होली के त्योहार पर अपने एक्स लिंक पर लिखा कि होली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, प्रेम और नई ऊर्जा भर दे. आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए.
Holi Celebration Live Updates: होली पर ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने दी शुभकामनाएं
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीयों सहित सबको होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया.
Prime Minister of Australia, Anthony Albanese (@AlboMP) posts: "Happy Holi!" pic.twitter.com/ThV3yPP1lE
— Press Trust of India (@PTI_News) March 4, 2026
Holi 2026 LIVE Updates: जवानों के बीच ऐसी मनी होली, उत्तराखंड का ये वीडियो देखिए
भारतीय सेना और जापान की ग्राउंड सेल्फ‑डिफेंस फोर्स (JGSDF) के जवानों ने कुछ ऐसी मनाई होली. देखिए वीडियो
VIDEO | Joint Military Exercise ‘Dharma Guardian’ between Indian Army and Japan Ground Self-Defence Force (JGSDF) celebrated at Foreign Training Node in Uttarakhand's Chaubatia.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/52iFT97Flz