विज्ञापन

होली पर चुभती गर्मी डालेगी रंग में भंग, दिल्ली-UP, राजस्थान समेत इन राज्यों में बढ़ेगा पारा, IMD का मौसम अपडेट

IMD Weather Update: होली के खास त्योहार पर मौसम क्या चाल चलेगा,इसपर सबकी नजर रहेगी, क्या दिन में होली खेलने वालों को धूप चुभेगी या तेज हवाएं राहत पहुंचाएंगी.

होली पर चुभती गर्मी डालेगी रंग में भंग, दिल्ली-UP, राजस्थान समेत इन राज्यों में बढ़ेगा पारा, IMD का मौसम अपडेट
holi weather today imd
  • दिल्ली और आसपास के इलाकों में होली के दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने और मौसम साफ रहने की संभावना है
  • पहाड़ी राज्यों में भी ठंड कम हुई, हिमाचल-उत्तराखंड में होली के दिन अधिकतम तापमान 24 से 31 डिग्री के बीच रहेगा
  • उत्तर प्रदेश में होली के दिन तेज धूप और 34 से 38 डिग्री तापमान के कारण धूप से परेशान होने की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather News Today: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने लगभग विदाई ले ली है. घरों में बंद पड़े पंखे-कूलर चालू हो गए हैं और मार्च शुरू होते ही गर्मी के तेवर भी बढ़ रहे हैं. अधिकतम पारा 30 के पार जा रहा है तो वहीं सुबह-शाम की ठंडक भी कम हुई है. ऐसे में होली के खास त्योहार पर मौसम क्या चाल चलेगा,इसपर सबकी नजर रहेगी, क्या दिन में होली खेलने वालों को धूप चुभेगी या तेज हवाएं राहत पहुंचाएंगी. मौसम विभाग ने पहले ही होली पर पारा  35 डिग्री तक जाने की संभावना जताई थी. तो आइए आपको आज के मौसम की पूरी जानकारी दिए देते हैं. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा. 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मतलब साफ है होली खेलने वालों के लिए मौसम ने कोई परिवर्तन नहीं किया है. अधिकतम पारा 34 डिग्री तो न्यूनतम पारा 17 डिग्री तक जा सकता है.  वहीं होली के अगले दिन अधिकतम पारा 35 डिग्री को छू लेगा और न्यूनतम पारा 19 डिग्री तक जा सकता है. 6 मार्च से 9 मार्च तक के मौसम की बात करें तो कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. इस दौरान बारिश का कहीं दूर-दूर तक कोई अलर्ट नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

पहाड़ी राज्यों का हाल जानिए 

दिल्ली के करीब पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मौसम का भी हाल जान लेते हैं. पहले बात हिमाचल की बात करें तो यहां भी ठंड का असर कम हुआ है. होली के अलावा अगले 7 दिन तक मौसम साफ रहेगा. शिमला, चंबा, बिलासपुर, डलहौजी, कुफरी समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान 24-28 डिग्री तक जा सकता है, न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री के बीच रहेगा. इस दौरान मौसम साफ रहेगा.कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं.

उत्तराखंड की बात करें तो होली पर यहां भी आसमा साफ रहेगा. राजधानी देहरादून में भी अधिकतम पारा 30 के पार जाएगा. होली पर 31 डिग्री तो न्यूनतम 12 डिग्री पर तापमान रहेगा. इसके बाद अगले दिनों में न्यूनतम पारा 16 डिग्री तक जाएगा तो वहीं अधिकतम पारा 34 डिग्री तक जा सकता है. देहरादून के अलावा बाकी इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहेगा तो वहीं न्यूनतम पारा 10 के नीचे रहने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां भी होली के दिन मौसम साफ रहेगा और 8 मार्च तक कमोबेश ऐसा ही रहने की संभावना है. 

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तर प्रदेश- राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी आज होली का रंग खूब चढ़ेगा. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान  16 डिग्री तक जाएगा. तेज धूप जरूर दिन में चुभेगी. यूपी के बाकी जिलों जैसे कानपुर, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, अयोध्या, प्रयागराज और बरेली में तापमान 35 से 38 डिग्री तक जा सकता है. यहां होली खेलने के दौरान चुभती धूप परेशान कर सकती है. गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर और वाराणसी मे भी ऐसा ही हाल रहने वाला है.

राजस्थान के मौसम की बात करें तो यहां भी मौसम कड़ा इम्तेहान लेने वाला है. होली के दिन बढ़ता तापमान आपके होली  में खलल डाल सकता है, 34-35 डिग्री तक अधिकतम पारा आपको परेशान करेगा. हालांकि मौसम साफ रहेगा औक बारिश की कोई संभावना नहीं है. 
 

मध्य प्रदेश-बिहार में कैसा रहेगा?

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग की मानें तो होली और उसके बाद गर्मी का टॉर्चर शुरू हो सकता है. तापमान 35 डिग्री के पार जाने के अलावा चिलचिलाती धूप दोपहर में परेशान करेगी. 6 मार्च से कुछेक इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है. बिहार की बात करें तो यहां भी गर्मी के तेवर देखने को मिल सकते हैं. पटना समेत कई जिलों में पारा बढ़ने के साथ गर्मी के तेवर झेलने पड़ेंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com