विज्ञापन

Hard Water से खराब हो रहे हैं बाल? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें हेयर वॉश का सही तरीका

क्या नल का हार्ड वॉटर आपके बालों की चमक छीन रहा है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें हार्ड वॉटर के नुकसान, बालों को होने वाली समस्याएं और हेयर वॉश का सही तरीका.

Hard Water से खराब हो रहे हैं बाल? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें हेयर वॉश का सही तरीका
Hard water and hair damage : नल के पानी से खराब हो सकते हैं आपके बाल

बालों की चमक को बरकरार रखने के लिए हम में से कई लोग रोजाना बाल धोते हैं. वहीं, कई ऐसे लोग हैं, जो बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महंगे-महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन फिर भी उनके बाल रूखे, बेजान और उलझे नजर आते हैं. अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये गलती आपके हेयर प्रोडक्ट्स की नहीं बल्कि आपके नल से निकलने वाले पानी की हो सकती है.

सीके बिड़ला हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रूबेन भसीन पासी का कहना है कि हमारे देश के कई इलाकों में सप्लाई होने वाला पानी हार्ड वॉटर होता है. इन हार्ड वॉटर के इस्तेमाल से बालों की चमक और बालों की मजबूती पर असर पड़ सकता है.

हार्ड वॉटर क्या होता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि देश के कई इलाकों में नल से आने वाला पानी हार्ड वॉटर होता है. इन पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स काफी ज्यादा होते हैं. इस तरह के मिनरल्स बालों और स्कैल्प पर एक परत छोड़ देते हैं, जिससे शैंपू ठीक तरह से काम नहीं कर पाता और बाल धीरे-धीरे बालों की नैचुरल चमक कम होने लगती है. 

हार्ड वॉटर से बालों को बचाने के 5 आसान तरीके

  1. क्लैरिफाइंग शैंपू का सीमित इस्तेमाल.
  2. RO या फिल्टर पानी से आखिरी रिंस.
  3. डीप कंडीशनिंग.
  4. शॉवर फिल्टर लगवाना.
  5. गर्म पानी से बाल न धोना.

हार्ड वॉटर बालों को कैसे प्रभावित करता है?

हार्ड वॉटर में मौजूद मिनरल्स बालों पर जमकर उन्हें रूखा, बेजान और उलझा हुआ बना सकते हैं. इसके कारण बालों का टूटना बढ़ सकता है, स्कैल्प में सूखापन और खुजली हो सकती है, वहीं हेयर कलर या अन्य हेयर ट्रीटमेंट का असर भी जल्दी खत्म हो सकता है.

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, यदि आपके क्षेत्र में हार्ड वॉटर की समस्या है तो आखिरी रिंस के लिए फिल्टर या RO पानी का इस्तेमाल, डीप कंडीशनिंग और जरूरत पड़ने पर शॉवर फिल्टर लगाना मददगार हो सकता है। साथ ही बहुत गर्म पानी से बाल धोने से बचना चाहिए।

कैसे पहचानें कि आपके घर में हार्ड वॉटर आ रहा है?

  • साबुन कम झाग बनाता है.
  • बाल धोने के बाद भारी महसूस होते हैं.
  • शॉवर या नल पर सफेद परत दिखती है.
  • बालों में रूखापन बढ़ जाता है. 

हार्ड वॉटर से बालों को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

बालों की चमक कम होना
फ्रिजीनेस बढ़ना
बाल टूटना
स्कैल्प ड्राय होना
हेयर कलर जल्दी फीका पड़ना

बालों को कैसे खराब करता है नल का हार्ड पानी?

डॉक्टर बताते हैं कि जब आप अपने बालों को हार्ड वॉटर से धोते हैं, तो इससे मिनरल्स बालों की परत पर जमा होने लगते हैं. इससे  बालों पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जैसे-

  • बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं
  • बालों काफी ज्यादा उलझते हैं
  • ऐसे में बाल काफी ज्यादा टूटने और झड़ने लगते हैं
  • स्कैल्प पर सूखापन और खुजली हो सकती है
  • हेयर कलर और केमिकल ट्रीटमेंट का असर जल्दी खत्म होने लगता है

इन संकेतों से समझें बाल रूखे होने के पीछे पानी है जिम्मेदार

डर्मेटॉलॉजिस्ट बताते हैं कि अगर आपके बालों में कुछ लक्षण दिखने लगे, तो समझ जाएं कि इसके पीछे नल से आने वाला हार्ड वॉटर जिम्मदार है, जैसे-

  • बाल धोने के बाद भी चिपचिपाहट महसूस होना.
  • बालों में चमक कम होना.
  • ज्यादा फ्रिजीनेस.
  • बालों का कड़ा और खुरदुरा महसूस होना.
  • कंडीशनर लगाने के बाद भी स्मूदनेस न आना.
बाल धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल
बार-बार शैंपू करना
कंडीशनर स्किप करना
हार्ड वॉटर के बावजूद हेयर प्रोटेक्शन न करना

बालों को कैसे और कब धोएं?

डॉ. का कहना है कि आप कुछ तरीकों को अपनाकर अपने बालों को धो सकते हैं, इससे बालों को नुकसान होने की संभावना कम होती है, जैसे0

  • बालों में सप्ताह में सिर्फ एक बार ही क्लैरिफाइंग शैंपू का इस्तेमाल करें.
  • जब बोल धोएं, तो लास्ट रिंस के लिए फिल्टर या RO पानी का उपयोग करें.
  • डीप कंडीशनिंग को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं.
  • जरूरत हो तो शॉवर फिल्टर लगवाएं
  • बालों पर बहुत ही ज्यादा गर्म पानी न दालें. 

ये भी पढ़ें - एं ने बालों को बना लिया है घर? इस 1 नुस्खे से सिर के सारे जूं हो जाएंगे खत्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hard Water, Hair Shine, Hard Water Hair Care Tips, Hard Water Hair Loss, Hair Salon Health And Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com