विज्ञापन

जुएं ने बालों को बना लिया है घर? इस 1 नुस्खे से सिर के सारे जूं हो जाएंगे खत्म

क्या आपके सिर में काफी जुएं हो गए हैं? अगर हां, तो इस एक असरदार नुस्खे से आप इसे कुछ ही दिनों में गायब कर सकते हैं. यहां जानते हैं इस नुस्खे के बारे में-

जुएं ने बालों को बना लिया है घर? इस 1 नुस्खे से सिर के सारे जूं हो जाएंगे खत्म
How to Remove lIce on Head : बालों से जूं कैसे हटाएं?

जुएं अगर बालों में घर कर जाए, तो न सिर्फ बालों को बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. कुछ लोगों के सिर में इतने ज्यादा जुएं हो जाते हैं कि उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. हाल ही में @Hair_bysistersion नाम के एक इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया गया, इस वीडियों में एक महिला नजर आ रही है, जिसके सिर में इतने ज्यादा जुएं हैं, जिसे देखकर कर कोई हैरान हो रहा है. इस पोस्ट पर हजारों की संख्या में कमेंट्स आ रहे हैं. वहीं, काफी शेयर की हुए हैं.

वीडियों में क्या है?

इस वीडियों में एक महिला के सिर पर काफी जुए हैं, जो पार्लर में जाकर इसे क्लीन करवा रही है. वहीं, महिला ने इस वीडियो में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. महिला बता रही है कि वो जुए की परेशानी को कम कराने के लिए झारखंड से दिल्ली आई हैं. आपको बता दें कि अगर बालों में इस तरह के जुएं हो जाए, तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बालों में ज्यादा जुएं होने से क्या परेशानी हो सकती है?

अगर बालों में काफी ज्यादा जुएं हो जाए, तो इससे कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे-

  • स्कैल्प पर डैंड्रफ
  • सिर में काफी ज्यादा खुजली
  • अगर जुएं काफी हो जाए, तो एनीमिया भी हो सकता है.
  • सिर पर काफी ज्यादा घाव होना, वीडियो में भी देखा गया है कि महिला के सिर पर काफी लाल-लाल घाव जैसे निशान हो गए थे.
  • इसके अलावा इंफेक्शन होने का भी खतरा बढ़ सकता है.

बालों से जुएं हटाने के लिए आजमएं ये एक असरदार नुस्खा

अब हम यहां पार्लर में इस्तेमाल होने वाले केमिकल के बारे में बता नहीं सकते हैं, लेकिन अगर आपके सिर में भी इस तरह के जुएं हो गए हैं, तो हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिससे इन जुएं को जल्द से जल्द खत्म किया जा सकता है. इस रेसिपी को आजमाकर आपको कहीं किसी दूस पार्लर जाने की जरूरत नहीं है और न ही हजारों रुपये खर्च करने की है. यहां जानते हैं जुएं हटाने का एक असरदार नुस्खा-

इस नुस्खे की रेसिपी वीडियो में भी देखें-

आवश्यक सामग्री

  • कपूर - 2
  • नारियल तेल - 2 चम्मच
  • नींबू का रस - 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले कपूर को अच्छी तरह से पीस लें. इसके बाद इसे कटोरी में रखें और फिर इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें नींबू का रस मिक्स करें. 
  • अब डबल बाइलर की हेल्प से इसे गर्म करें. ध्यान रखें कि इसे डायरेक्ट गर्म न करें,
  • इसमें कपूर होने की वजह से आग लग सकती है. जब कपूर अच्छे से पिघल जाए, तो गैस बंद करके इसे निकाल लें. 
  • अब एक कॉटन बाल की मदद से स्कैल्प पर इसे लगाएं. इससे काफी हद तक जुएं की परेशानी कम हो सकती है.

ये भी पढ़ें - बालों की जूं सिर्फ खुजली नहीं, सेहत को भी पहुंचा सकती है नुकसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lice, Lice Causes, Health, Lice In Hair, Hair Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com