हर कोई चाहता है कि उनके बाल हमेशा साफ, शाइनी और खूबसूरत दिखें. साथ ही बालों से हमेशा अच्छी खुशबू आती रहे. इसके लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप चाहें तो सदियों पुराना एक आयुर्वेदिक तरीका अपनाकर भी अपने बालों को शाइनी, खूबसूरत और हेल्दी रख सकते हैं. साथ ही इस तरीके से आपके बाल हमेशा महकते रहेंगे. ये खास तरीका है केश धूपन. पुराने समय में रानी-महारानी इस तरह से ही बालों की देखभाल किया करती थीं. इसके अलावा आपने सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी इनफ्लुएंसर्स को भी ये तरीका आजमाते हुए देखा होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर केश धूपन क्या है, इससे बालों को क्या फायदा होता है, साथ ही जानेंगे इसे करने का सही तरीका क्या है-
क्या है केश धूपन?
इसे लेकर सर्टिफाइड योगा और न्यूट्रिशन कोच आकांक्षा गावा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताती हैं, केश धूपन में बालों को हल्की हर्बल धूनी दी जाती है. इसके लिए खास तौर पर शुद्ध सांबरानी रेजिन का इस्तेमाल किया जाता है. इसे लोबान भी कहा जाता है. सांबरानी रेजिन को जलते हुए चारकोल पर डाला है, ऐसा करने से इसमें से वैनिला जैसी सुगंधित खुशबू के साथ गाढ़ा धुआं निकलता है. फिर इस धुएं से बालों को धूनी दी जाती है.
बालों के लिए कैसे फायदेमंद है केश धूपन?- आकांक्षा गावा बताती हैं, केश धूपन में निकलने वाली हल्की गर्मी स्कैल्प की ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद कर सकती है. इससे बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स तक पोषण पहुंचता है और बाल ज्यादा हेल्दी बनते हैं.
- सांबरानी रेजिन के नेचुरल कंपाउंड्स स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं.
- इसके अलावा सांबरानी की खुशबू मन को शांत करने में भी मदद करती है. इससे तनाव कम होता है, जिसका भी आपके बालों पर अच्छा असर पड़ता है.
- इसके लिए सबसे पहले गोबर का उपला या चारकोल लेकर उसे जला लें.
- जब यह अच्छी तरह जलकर गर्म अंगारों में बदल जाए, तब इसे धूप दानी में रखें.
- इसके बाद आंगारों पर थोड़ी मात्रा में शुद्ध सांबरानी रखें. अगर सांबरानी न मिले तो आप कुछ हर्ब्स जैसे- भृंगराज, ब्राह्मी और चंदन आदि का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
- जब धीरे-धीरे खुशबू वाला धुआं निकलने लगे, तब इससे बालों को धूनी दें.
- धूनी देने से पहले बालों को तौलिए से सुखा लें. बाल पूरी तरह गीले नहीं होने चाहिए, साथ ही धूप दानी को बालों से करीब 12 से 18 इंच दूर रखें.
- धूप देते समय धुएं को सीधे आंखों के पास न जाने दें. साथ ही धुएं को नाक के बहुत पास ले जाने से भी बचें.
- केश धूपन को बार-बार करने की जरूरत नहीं है. आप हफ्ते में 1 से 2 बार ऐसा कर सकते हैं. जरूरत से ज्यादा करने पर बाल रूखे हो सकते हैं और स्कैल्प में जलन या ड्राईनेस की परेशानी बढ़ सकती है.
- बालों को धूप देने के लिए बाजार में मिलने वाली नॉर्मल धूपबत्ती या धूप कोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें सिंथेटिक खुशबू और केमिकल हो सकते हैं.
- इन सब से अलग केश धूपन हमेशा हवादार कमरे में करें. धुएं को बहुत ज्यादा तेज न होने दें और बालों को गर्मी के बहुत पास न ले जाएं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट से जानें कड़ी पत्ते सूखने पर क्या करना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं