Viral video: ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में फाइव-स्टार सुविधाओं की उम्मीद लेकर चढ़े एक विदेशी यूट्यूबर को असली भारत कैसा दिखा, यह इस वायरल वीडियो की कहानी है. नीदरलैंड के पेड्रो मोटा ने मुंबई से अमृतसर के बीच 26 घंटे और 1,500 किलोमीटर का सफर तय किया. ट्रेन के साधारण खाने और ठंडे पानी के शॉवर से शुरू हुआ यह सफर तब यादगार बन गया, जब एक सहयात्री परिवार ने उन्हें घर का बना खाना खिलाया. सुविधाओं की कमी के बावजूद, भारतीय लोगों के प्यार और जिंदादिली ने विदेशी मेहमान का दिल जीत लिया. पेड्रो मोटा ने अपने यूट्यूब चैनल (Madly Rover) पर "26 HOURS on India's First Class Luxury Sleeper Train from Mumbai to Amritsar" नाम के वीडियो में अपनी जर्नी सुनाई है.
नॉनवेज के नाम पर परोस दी एग बिरयानी
पेड्रो मोटा ने फर्स्ट एसी ट्रेन का बेहद ही बारिकी से अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि सफर की शुरुआत में उम्मीद थी कि फर्स्ट एसी में सब कुछ मुफ्त और फाइव-स्टार जैसा मिलेगा. लेकिन ट्रेन में कदम रखते ही समझ आ गया कि यहां 'पे एज यू गो' सिस्टम है, यानी हर चीज के अलग से पैसे लगेंगे. डिनर में जब नॉन-वेज के नाम पर सिर्फ 'एग बिरयानी' सामने आई, तो विदेशी मेहमान हैरान रह गया. बिरयानी का स्वाद भी काफी फीका और साधारण निकला.
WATCH VIDEO
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब देसी परिवार ने सिखाया मां का प्यार
इसके बाद पेड्रो बताते है कि भारतीय ट्रेनों की असली जान डिब्बों में नहीं, लोगों में बसती है. उसी कोच में पानीपत की शादी में जा रहा 15 लोगों का भरा-पूरा संयुक्त परिवार सफर कर रहा था. इस परिवार ने विदेशी यूट्यूबर को बिल्कुल पराया नहीं लगने दिया. घर से लाई गई ताजी रोटियां, आलू की सब्जी और दाल-चावल इतने प्यार से परोसे कि यूट्यूबर बोल पड़ा, "यह मां के हाथ का स्वाद है, जिसके आगे ट्रेन का खाना कुछ भी नहीं."
यह भी पढ़ें | अमेरिकी यूट्यूबर को बार-बार अपने पास खींच लाता है बनारस, बोली- ऐसी जगह पूरे संसार में नहीं
फरीदाबाद में मिले गर्म समोसे और कड़क चाय
अगली सुबह की शुरुआत कॉफी की खोज से हुई. पेड्रो ने पैंट्री कार देखने की उम्मीद में आधा किलोमीटर ट्रेन नाप ली, लेकिन पता चला कि वहां बैठकर खाने-पीने की जगह नहीं है, ये सिर्फ चलती-फिरती रसोई है. आखिरकार फरीदाबाद स्टेशन पर जब गरमा-गरम समोसे और कड़क चाय मिली, तब जाकर राहत मिली.
यूट्यूबर ने चलती ट्रेन में शॉवर ले लिया
सफर का सबसे अनोखा हिस्सा रहा फर्स्ट एसी के वॉशरूम में लगा शॉवर. यूट्यूबर ने नहाने की कोशिश की, तो पहले कड़ाके की ठंड में बर्फ जैसा ठंडा पानी गिरा और हाथ से साबुन फिसल गया. हालांकि, थोड़ी देर में हल्का गर्म पानी आने लगा. यह कोई लग्जरी स्पा तो नहीं था, लेकिन 26 घंटे की थकान मिटाने के लिए काफी था.
यह भी पढ़ें | भारत के रंग में रंगे अमेरिकी बाप-बेटे, बाइक पर किया 2000 किमी का सफर; बोले- ये एक्सपीरियंस नहीं भूलेंगे
भारतीय लोगों की जिंदादिली के कायल हुए पेड्रो
दिल्ली और हरियाणा में जब साथी यात्री उतर गए, तो पूरा केबिन खाली हो गया. 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन में सुकून से काम करना और खिड़की से पंजाब के हरे-भरे खेतों में ढलते सूरज को देखना इस सफर का सबसे खूबसूरत हिस्सा रहा. 26 घंटे बाद अमृतसर पहुंचने तक फाइव-स्टार सुविधाएं भले न मिली हों, लेकिन भारत का अपनापन और जिंदादिली इस सफर को यादगार बना गई.
यह भी पढ़ें | स्विट्जरलैंड में दफनाई 2000 'सफेद' चड्डियां, मिट्टी की हेल्थ जांचना चाहते थे वैज्ञानिक; बोले- नया राज खुल गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं