Skincare Tips: सर्दियों के मौसम में चलने वाली तेज और सर्द हवा हमारी स्किन को ड्राई और बेजान बना देती है. ऐसे में सर्दियों में अपनी स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. ये सर्द हवाएं और पानी की कमी की वजह से स्किन अपनी नमी खो देती और रूखी, बेजान हो जाती है. इस मौसम में सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करके आप ड्राई और बेजान स्किन से छुटकारा पाकर उसे मॉइस्चराइज रख सकती हैं. आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खे जिनको करने से सर्दियों में भी आपका चेहरा बेदाग और ग्लोइंग दिखने लगेगा और साथ ही स्किन भी मॉइस्चराइज बनी रहेगी.
सर्दियों में चेहरा दिखेगा खिला-खिला, इस स्किन केयर रूटीन को करना होगा स्टेप बाय स्टेप फॉलो
सर्दियों के मौसम में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल, त्वचा रहेगी खिली-खिली
नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करती हैं ये 5 चीजें, रूखी-सूखी त्वचा बनती है मुलायम
सर्दियों में मॉइस्चराइज स्किन पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे:
1. पपीता, शहद और दूध
पपीते कई खनिजों और विटामिन से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. पपीते से बना फेस पैक आपकी स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. हेल्थी होने के साथ ही यह फल पाचन संबंधी परेशानियों को भी दूर रखता है जिससे हमार शरीर भी स्वस्थ रहता है. वहीं बात करें शहद की तो इसमें कई ऐसे औषधीय और एटीबैक्टिरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे हमारी स्किन मॉइश्चराइज, कोमल और मुलायम बनी रहती है. वहीं दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैसे बनाएं :
- 1/3 कप मैश किया हुआ पपीता लें इसमें 2 टेबलस्पून शहद और 1 टीस्पून दूध मिलाकर तीनों को अच्छे से मिला लें
- अब इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं
- इस पैक को लगभग 15 मिनट तक लगा कर रखें और इसके बार मुंह को धुल लें
- हफ्ते में ऐसा 1-2 बार इस फेस पैक को जरूर लगाएं.
2. केला और पपीता
केले को अक्सर फेस मास्क के लिए यूज किया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह स्किन को हाइड्रेट रखता है. वहीं पपीते में पोटैशियम पाया जाता है , जो स्किन को मॉइस्चराइज रखता है. पका हुआ पपीता आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करता है, जिससे चेहरे की डेड स्किन धीरे-धीरे हट जाती हैं और आपकी स्किन फ्रेश और जवां दिखने लगती है. वहीं बात करें एक्ने की तो इसकी मुख्य वजह होती है स्किन पर आने वाला ऑयल और गंदगी, वहीं पपीते में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन की एक्सट्रा ऑयल और गंदगी को निकाल देते है.
कैसे बनाएं:
- 1/3 कप मैश किए हुए पपीता को 1/3 कप मैश किए हुए केले के साथ मिलाएं
- इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं
- इसे लगभग 15 मिनट तक लगाने के बाद धुल दें
- हफ्ते में 1-2 बार इस फेस पैक का यूज जरूर करें
3. शहद और दालचीनी
शहद और दालचीनी आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. शहद आपकी स्किन को नेचुरल मॉइश्चराइज करने का काम करता है. वही दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो स्किन को ड्राई होने से रोकते हैं. जहां शहद आपकी स्किन को मॉइश्चराइज रखता है तो वहीं दालचीनी स्किन कीअशुद्धियों को बाहर निकालती है.
कैसे बनाएं:
- 3 बड़े चम्मच शहद और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें
- अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं
- इसे लगभग 15 मिनट तक लगाने के बाद मुंह धुल ले
- हफ्ते में 1-2 बार इस फेस पैक को जरूर लगाएं
4. दही और शहद
दही में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन को ड्राई होने से बचाते हैं, जिससे स्किन कोमल और हाइड्रेट रहती है. इसके साथ ही शहद भी स्किन को हाइड्रेट रखता है और स्किन की नमी बनाए रहता है. दही ट्रांससेपिडर्मल पानी के नुकसान को रोकता है, त्वचा की कोमलता में सुधार करता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है।
कैसे बनाएं:
- 3 बड़े चम्मच शहद और 3 बड़े चम्मच दही को मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं
- इसे लगभग 15 मिनट तक लगाने के बाद धो लें
- हफ्ते में 2-3 बार इस मास्क को जरूर लगाएं
सर्दियों में खाने का सही रूटीन और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करके आप स्किन की इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं, इसके साथ ही यह घरेलू नुस्खे भी आपकी स्किन को मॉइश्चराइज रखने में मदद करेंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं