विज्ञापन

IND vs WI: रिंकू सिंह को लेकर आई बड़ी खबर, टीम इंडिया से जुड़ेंगे लेफ्टी बल्लेबाज?, BCCI ने किया साफ

Rinku Singh, T20 World Cup 2026: रिंकू पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को अपने शहर अलीगढ़ वापस लौटे, को करोड़ों फैंस के मन में तभी से कई सवाल चल रहे हैं

IND vs WI: रिंकू सिंह को लेकर आई बड़ी खबर, टीम इंडिया से जुड़ेंगे लेफ्टी बल्लेबाज?, BCCI ने किया साफ
Ind vs Wi, T20 World Cup 2025: रिंकू सिंह को लेकर उनके प्रशंसक बहुत ही चिंता में हैं
X: social media

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को लेकर बहुत ही मुश्किल समय चल रहा है. कैंसर से पीड़ित पिता के निधन के चलते शुक्रवार को रिंकू सिंह (Rinku Singh) अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए अपने गृहनगर अलीगढ़ लौटे, तो करोड़ों भारतीय प्रशंसक चिंता में डूब गए कि आगे क्या होगा. तमाम तरह की चर्चाएं कि अब रिंकू वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं? अगर नहीं खेले, तो रिंकू की टीम में जगह कौन लेगा? वगैरह..वगैरह..ये  बातें रिंकू के अलीगढ़ लौटने के साथ ही शुरू हो गई थीं. BCCI के तमाम अधिकारी भी लगातार रिंकू के साथ संपर्क में बने हुए थे. 

BCCI के अधिकारी रिंकू के संपर्क में

 खास कर यह देखते हुए कि टीम इंडिया को रविवार को वर्ल्ड कप में करो या मरो का मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. यह मैच अपने आप में क्वार्टरफाइनल में तब्दील हो गया है. जो भी टीम जीतेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंचेगी और इस पहलू को देखते हुए रिंकू को लेकर सवाल बड़ा हो चला था. ऐसे में बोर्ड के अधिकारी रिंकू के हालात को देखते हुए लगातार उन्हें हर जरूरी सहयोग दे रहे थे और उनके संपर्क में बने हुए थे. बोर्ड सचिव ने रिंकू के पिता के निधन पर शोक प्रकट करके संवेदनाएं प्रकट की थीं. बहरहाल, फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है. BCCI ने साफ कर दिया है कि रिंकू सिंह पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद कल शनिवार को टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे. 

पिता को था लीवर कैंसर

रिंकू के पिता पिछले कई सालों से लीवर कैंसर से पीड़ित थे और यह अपने आखिरी चरण में था. कुछ दिन पहले जब पिता की बहुत ज्यादा तबियत खराब हो गई, तो रिंकू को टीम इंडिया का साथ छोड़कर वापस नोएडा लौटना पड़ा था. लेकिन पिता के साथ अस्पताल में छह घंटे बिताने के बाद रिंकू फिर टीम इंडिया से जुड़े थे. और वह जिंबाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच में बतौर एक्स्ट्रा फील्डर फील्डिंग भी करते नजर आए. लेकिन शुक्रवार सुबह ही पिता के निधन की खबर आई, तो उन्हें अलीगढ़ लौटना पड़ा.
 

यह भी पढ़ें:  रिंकू सिंह के पिता के निधन पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया, युवराज और हरभजन समेत साथी खिलाड़ियों ने जताया दुख

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com