विज्ञापन

कमर से लेकर घुटनों तक में रहता है दर्द, क्या जूतों की शेप ब‍िगाड़ रही सेहत? जानिए डॉक्टर की राय

Shoes Causing Body Pain: आजकल के जूतों में पैर लंबे समय तक तंग और कुशन वाले स्पेस में बंद रहते हैं. इससे पैर की उंगलियां दब जाती हैं, बड़े अंगूठे की पोजीशन बदल सकती है और पैर का बेस अस्थिर हो जाता है.

कमर से लेकर घुटनों तक में रहता है दर्द, क्या जूतों की शेप ब‍िगाड़ रही सेहत? जानिए डॉक्टर की राय
Footwear Pain: क्या आपके जूते शरीर में दर्द का कारण बन रहे हैं.

क्या आपके जूते ही आपके शरीर में दर्द और पोस्चर की समस्या की वजह बन रहे हैं? आप कहेंगे कि जूते तो हमारे पैरो को सुरक्षा और आराम देने के लिए होते हैं, भला वो परेशानी का कारण कैसे हो सकता है? लेकिन, अमेरिकी डॉक्टर और हेल्थ इंफ्लुएंसर पॉल सैलाडिनो ने दावा किया है कि आज के समय के ज्यादातर जूते हमारे पैरों के नेचुरल स्ट्रक्चर को बिगाड़ रहे हैं. डॉ. सैलाडिनो के मुताबिक, आजकल के जूतों में पैर लंबे समय तक तंग और कुशन वाले स्पेस में बंद रहते हैं. इससे पैर की उंगलियां दब जाती हैं, बड़े अंगूठे की पोजीशन बदल सकती है और पैर का बेस अस्थिर हो जाता है. उनका कहना है कि यह स्थिति अब इतनी आम हो चुकी है कि लोग इसे सामान्य मानने लगे हैं, जबकि यह पैरों की नेचुरल बनावट के खिलाफ है.

जूते कैसे पहुंचाते हैं पैरों को नुकसान? | How Shoes Harm the Feet

तंग जूते पैरों की मसल्स को कमजोर करते हैं

वे बताते हैं कि इंसानी पैर चौड़े, मजबूत और जमीन से जुड़े रहने के लिए डिजाइन किए गए हैं. लेकिन जब हम उन्हें लंबे समय तक तंग जूतों में रखते हैं, तो इससे पैरों की मसल्स कमजोर हो सकती हैं और चलने-फिरने का  नेचुरल स्ट्रक्चर भी बदल सकता है.

ये भी पढ़ें: शरीर दे रहा ये अजीब संकेत? घबराने की जरूरत नहीं, ये 8 लक्षण हैं बिल्कुल नॉर्मल!

डॉ. सैलाडिनो का दावा है कि इसका असर सिर्फ पैरों तक सीमित नहीं रहता. यह घुटनों, कूल्हों और रीढ़ तक असर डाल सकता है. यहां तक कि शरीर की पोस्चर और सांस लेने के तरीके पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. यानी पैरों की कमजोरी पूरे शरीर की स्ट्रक्चर पर असर डाल सकती है.

फुटवियर चुनते समय ध्यान दें:

हालांकि, वे यह भी साफ करते हैं कि जूते पहनना पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है. लेकिन, लोगों को अपने फुटवियर को लेकर ज्यादा जागरूक होना चाहिए. वे सलाह देते हैं कि ऐसे जूते चुनें जिनमें पैर की उंगलियों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह हो और जहां संभव हो, सुरक्षित वातावरण में कुछ समय नंगे पैर चलना भी फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें: रोटी खाते ही हो जाती है ब्लोटिग? रागी-ज्वार छोड़ें, इस खास आटे को करें डाइट में शामिल

ऐसी स्थिति में अपने फुटवियर को लेकर जागरूक रहना जरूरी है. सही तरह के जूते चुनना और पैरों को नेचुरल तरीके से मूव करने का मौका देना ओवरऑल बॉडी हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com