विज्ञापन

शरीर दे रहा ये अजीब संकेत? घबराने की जरूरत नहीं, ये 8 लक्षण हैं बिल्कुल नॉर्मल!

Body Signals: शरीर केवल बीमारियों का ही संकेत नहीं देता बल्कि हेल्दी होने का भी संकेत देता है. आइए जानते हैं आप कैसे पहचान सकते हैं कि आपका शरीर वाकई स्वस्थ है.

शरीर दे रहा ये अजीब संकेत? घबराने की जरूरत नहीं, ये 8 लक्षण हैं बिल्कुल नॉर्मल!
Body Signals:

Healthy Body Sings: हमारे शरीर में कई बार ऐसे संकेत नजर आते हैं जो पहली नजर में हमें शरीर के लिए नुकसानदेह लगते हैं लेकिन असल में ये सामान्य होते हैं और इसका मतलब ये होता है कि हमारा शरीर पूरी तरह हेल्दी है. यानी शरीर केवल बीमारियों का ही संकेत नहीं देता बल्कि हेल्दी होने का भी संकेत देता है. डॉक्टर सौरभ सेठी ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो कौन से 8 संकेत हैं, जो हमारा शरीर तब देता है जब वह पूरी तरह हेल्दी होता है. तो अगर ये संकेत आपको भी नजर आते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है.

वो 8 संकेत जो बताते हैं शरीर है पूरी तरह हेल्दी | 8 Signs That Indicate Your Body Is Completely Healthy

1. गैस बनना

कई बार गैस बनने को लोग खराब पाचन से जोड़ कर देखते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. जब गट बैक्टीरिया खाने को तोड़ता है तो गैस बनती है और पास होती है. ये पूरी तरह सामान्य है. इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: रोटी खाते ही हो जाती है ब्लोटिग? रागी-ज्वार छोड़ें, इस खास आटे को करें डाइट में शामिल

2. हल्का पीला पेशाब

साफ या हल्का पीला पेशाब सामान्य है. इसका मतलब है कि आप का शरीर हाइड्रेटेड है आपकी किडनियां सही तरीके से काम कर रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. पसीना आना

अगर आपको अक्सर पसीना आता है, तो ये सामान्य है. ये शरीर के टेंपरेचर को बैलेंस रखता है और ओवरहीटिंग से बचाता है. 

4. रेगुलर बाउल मूवमेंट्स

अगर बार दिन में तीन बार भी मोशन पास करते हैं तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है. तीन बार तक टॉयलेट जाना एकदम सामान्य है.

ये भी पढ़ें: कम खा रहे हैं फिर भी बढ़ रहा है वजन? शरीर के अंदर छिपे ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

5. पेट गुड़गुड़ाना

पेट से गुड़गुड़ की आवाज का मतलब है कि आपकी आंत खाने और गैस को सही तरीके से मूव कर रही हैं. ये अच्छे गट हेल्थ का संकेत है.

Latest and Breaking News on NDTV

6. मसूड़ों से खून न आना

ब्रश करते वक्त अगर मसूड़ों से खून नहीं आता इसका मतलब है कि वह हेल्दी हैं. खून आना यानी ओरल हेल्थ अच्छी नहीं है.

7. कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने के बाद डकार आना

अगर किसी कार्बोनेटेड ड्रिंक को पीने के बाद डकार आती है तो ये सामान्य है. डकार पेट से एक्स्ट्रा गैस को बाहर निकालता है और ब्लोटिंग नहीं होने देता, जो सामान्य है.

ये भी पढ़ें: क्या गर्मियों में ठंडी बीयर प्यास बुझाती है या नुकसान पहुंचाती है? जानिए सच

8. पिंच करने पर स्किन का बाउंस करना

अगर स्किन पिंच करने के बाद बाउंस करती है तो इसका मतलब है कि ये हाईड्रेटेड है और स्किन की इलास्टिसिटी अच्छी है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Healthy Body Symptoms, Body Signals, Normal Symptoms, Health Concerns, Body Changes, Medical Myths, Common Body Symptoms, Normal Body Changes, Health Symptoms Explained, Body Signal Meanings, Common Health Concerns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com