विज्ञापन

आखिर Kidney Stone होता क्यों है? सिर्फ खाना-पीना ही नहीं इन 3 वजहों से भी होती है किडनी में पथरी

Kidney Stone Causes: किडनी में मिनरल्स और साल्ट के हार्ट डिपॉजिट जमा होने जाने की स्थिति को किडनी स्टोन कहा जाता है. स्टोन के यूरिननरी ट्रैक्ट में फंस जाने से इंफेक्शन हो सकता है और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है.

आखिर Kidney Stone होता क्यों है? सिर्फ खाना-पीना ही नहीं इन 3 वजहों से भी होती है किडनी में पथरी
Kidney Stone Causes: किडनी में स्टोन बनने के क्या होते हैं कारण, जानें. ( AI Image)

Kidney Stone Causes: किडनी में मिनरल्स और साल्ट के हार्ट डिपॉजिट जमा होने जाने की स्थिति को किडनी स्टोन कहा जाता है. इसे नेफ्रोलिथियासिस या यूरोलिथियासिस भी कहते हैं. किडनी में स्टोन होने की वजह डाइट, बहुत ज्यादा वजन, मेडिकल कंडीशन, कुछ सप्लीमेंट्स और कुछ दवाएं हो सकती हैं. बॉडी में यूरिननरी ट्रैक्ट के किसी भी पार्ट पर किडनी स्टोन का असर पड़ सकता है. अक्सर किडनी में स्टोन तब बनना शुरु होता है जब यूरिन गाढ़ा होने लगता है जिसके कारण मिनरल्स क्रिस्टल के रूप में बदलने लगते हैं और आपस में चिपक जाते हैं. किडनी में स्टोन का समय पहचान हो जाने पर आमतौर पर कोई स्थायी नुकसान नहीं होता है. स्टोन स्थिति के अनुसार उन्हें किडनी से निकालने के लिए दर्द की दवा लेने और बहुत सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है. अन्य मामलों में जैसे यदि स्टोन यूरिननरी ट्रैक्ट में फंस जाती है, तो इंफेक्शन हो सकता है और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. आइए जानते हैं किडनी में स्टोन के लक्षण और कब लेनी चाहिए डॉक्टर से सलाह….

किडनी में स्टोन के लक्षण (Symptoms of kidney stones)

किडनी में स्टोन के लक्षण आमतौर पर तब तक सामने नहीं आते जब तक यह किडनी में भीतर घूम कर यूरिनरी ट्रैक्ट में न चली जाए. यदि किडनी में स्टोन यूरिनरी ट्रैक्ट में फंस जाती है, तो किडनी में सूजन हो सकती है और ट्रैक्ट में ऐंठन महसूस हो सकती है, जिसके कारण भयंकर दर्द हो सकता है. इसके बाद ये लक्षण सामने आ सकते हैं-

  • चेस्ट की पसलियों के नीचे, किनारे और पीठ में तेज दर्द
  •  पेट के निचले हिस्से दर्द जो कमर तक फैलता अनुभव हो
  • दर्द का लहरों में आना, कम ज्यादा होते रहना
  • यूरिन डिस्चार्ज करते समय दर्द या जलन होना
  • यूरिन का कलर गुलाबी, लाल या भूरा हो जाना, बदबू होना
  •  सामान्य से अधिक बार यूरिन डिस्चार्ज करने की जरूरत महसूस करना
  • इंफेक्शन होने पर बुखार और ठंड लगना

कब लेनी चाहिए डॉक्टर की सलाह

इन लक्षणों के सामने आने पर तुरंत लेनी चाहिए डॉक्टर की सलाह

  • दर्द इतना गंभीर हो कि आप स्थिर नहीं बैठ पा रहे हों
  • मतली और उल्टी के साथ दर्द
  • दर्द के साथ बुखार और ठंड लगना
  • यूरिन में ब्लड आ रहा हो
  • यूरिन डिस्चार्ज करने में परेशानी

ये भी पढ़ें: पेट दर्द को समझा गैस... लेकिन, निकला किडनी स्टोन, एक गलती ने बदल दी मेरी पूरी लाइफस्टाइल

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kidney Stone Causes, 4 Causes Of Kidney Stones, Kidney Stone Symptoms, Kidney Stone Treatment, How To Prevent Kidney Stones, Kidney Stone Cure, What Causes Kidney Stones, Foods That Cause Kidney Stones, Dehydration Kidney Stones, Kidney Stone Risk Factors High Protein Kidney Stones, Kidney Stone Diet Tips, Kidney Stone Symptoms Back Pain, Kidney Stone Warning Signs, Blood In Urine Kidney Stone, Kidney Stone Pain Location, Frequent Urination Kidney Stones, Kidney Stone Vs Back Pain, Kidney Stone Home Remedy, How To Pass Kidney Stones Fast, Kidney Stone Natural Treatment, Kidney Stone Laser Treatment, Kidney Stone Surgery Cost, Kidney Stone Medicine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com