Lalu Prasad Yadav Birthday: लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है. रात 12 बजे तेजस्वी यादव, पत्नी राजश्री, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने केक काटा. रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव ने पहले ही पोस्ट कर पिता लालू यादव को जन्मदिन का बधाई दे दी थी. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर केक काटने के दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें तेज प्रताप और रोहिणी आचार्य को छोड़कर पूरा परिवार एक साथ हैं.
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया. जिसे आप उनकी लिखी हूबहू लाइन पढ़ सकते हैं.
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, पापा!
आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला. आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया. आपने मुझे संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया. आज मैं जो कुछ भी हूँ, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है. मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं.
"एक महान इंसान हैं आप"
पापा, आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं. आपके जैसा व्यक्तित्व, आपकी जैसी दूरदृष्टि, आपकी जैसी निस्वार्थ भावना और आपकी जैसी दृढ़ता शायद ही किसी में देखने को मिले. आपने पूरे परिवार को हमेशा एकजुट रखा, हमें हर सुख-दुख में संभाला और बिना किसी स्वार्थ के अपना सब कुछ हमारे लिए समर्पित कर दिया. सिर्फ अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के लोगों के लिए भी आपने अपना पूरा जीवन सेवा में लगा दिया. आपकी समाज सेवा, आपका त्याग और लोगों प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है.
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, पापा!
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 10, 2026
आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूँ कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना,… pic.twitter.com/UuR3p7wncC
"मैं हर दिन भगवान को धन्यवाद करता हूं"
मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझे आपका बेटा बनाया. मेरी यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ, खुश और दीर्घायु रहें. भगवान आपको हर खुशी दें, उत्तम स्वास्थ्य दें और लंबी उम्र प्रदान करें. अगर मेरी उम्र भी आपको लग जाए तो उससे बड़ी खुशी मेरे लिए कोई नहीं होगी, क्योंकि आपका स्वस्थ और मुस्कुराता हुआ चेहरा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और खुशी है. आप पर हमें हमेशा गर्व रहेगा, पापा. जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे.
आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूँ कि मेरी ज़िंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे। आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है। ईश्वर से मेरी… pic.twitter.com/TyAZnfxnF8
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 10, 2026
रोहिणी आचार्य ने दी बधाई
आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी ज़िंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता. आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे. आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है. ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे.
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ पापा .. हैप्पी बर्थडे
यह भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती, पहले मिल रही थी Z+ कैटेगरी की सुरक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं