विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बरसेंगे ओले

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में तेज आंधी के साथ ओले गिरने और बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा.

कल का मौसम: दिल्ली से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बरसेंगे ओले
Weather Update: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कल कहां कैसा मौसम रहेगा?
IANS

Kal Ka Mausam 11 June 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. दिल्ली-एनसीआर में जहां भीषण गर्मी और लू पड़ रही है. वहीं दक्षिण भारत के बाद अब मध्य भारत तक मॉनसून पहुंच चुका है और झमाझम बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 11 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों के लिए गुड न्यूज दी है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कल मौसम का मिजाज बदलेगा. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. कई राज्यों में आंधी और बारिश के आसार हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कल से गर्मी से राहत मिलने वाली है. आईएमडी ने कल दोपहर के बाद गरज-चमक और धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.

हरियाणा और पंजाब में भी बदलेगा मौसम

हरियााणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी कल से मौसम पलटने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में धूलभरी आंधी और बारिश होने के आसार हैं. मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगा. कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है.

कल कैसा रहेगा मौसम?

कल कैसा रहेगा मौसम?
Photo Credit: IMD

यूपी में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने कल बारिश और आंधी की संभावना जताई है. राज्य के कई जिलों में  गरज-चमक के साथ 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि होने की आशंका है. यूपी के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी भी चल सकती है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल कैसा मौसम

मैदानी राज्यों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी कल भारी बारिश होगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में ओले गिरने और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है.

उत्तराखंड के नैनीताल में भारी बारिश

उत्तराखंड के नैनीताल में भारी बारिश
Photo Credit: IANS

राजस्थान में भी गर्मी से राहत

आईएमडी के अनुसार कल पूर्वी राजस्थान में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी. वहीं पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने के साथ-साथ कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा.

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मॉनसूनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ओडिशा और पश्चिम बंगाल तक पहुंच चुका है. कल इन दोनों राज्यों में ही भारी बारिश के साथ 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी. ओडिशा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ ही 50-60 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी है.

बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. झारखंड और बिहार दोनों राज्यों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. बिहार और झारखंड को मॉनसून ने कवर कर लिया है. यहां अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

कल कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

कल कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
Photo Credit: IANS

असम, मेघालय समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

मॉनसून ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों को कवर कर लिया है और यहां झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल भी असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कल कई स्थानों पर भारी बारिश होगी.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी आंधी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं छत्तीसगढ़ में कल तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है.

Weather Forecast

Weather Forecast
Photo Credit: IANS

महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में भी मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है. आईएमडी ने कल मुंबई समेत कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बिखरी हुई बारिश हो सकती है. इसके अलावा गुजरात में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

केरल, कर्नाटक समेत दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश 

मॉनसून इस समय दक्षिण भारत के राज्यों में पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग ने कल केरल, कर्नाटक में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और लक्षद्वीप में कल कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं तटीय आंध्र प्रदे में भारी बारिश और तेलंगाना में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: मॉनसून एक हफ्ते में 14 राज्यों के पार, 4 दिनों में बिहार-झारखंड में भी झमाझम बारिश, कब पहुंचेगा यूपी-दिल्ली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Kal Ka Mausam In Hindi, Weather Update, Weather Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com