Shilajit Benefits: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें हर समय थकान और सुस्ती और लो एनर्जी की समस्या का सामना करना पड़ता है. कई बार लोगों को लगता है कि इसके पीछे का कारण नींद पूरी ना होना है. लेकिन 8 से 9 घंटे की नींद लेने के बाद भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें हर समय थकान और सुस्ती रहती है. इसके पीछे का एक कारण बढ़ती उम्र के कारण शरीर में होने वाले बदलाव हो सकते हैं या शरीर में कई बार पोषक तत्वों की कमी के कारण भी थकान, लो एनर्जी और सुस्ती की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके उपयोग से आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.
हम बात कर रहे हैं शिलाजीत की. शिलाजीत को अक्सर यौन शक्ति बढ़ाने वाला माना जाता है लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है. शिलाजीत कई तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. लेकिन जरूरी है कि आपको इसका सेवन किस तरीके से करना है ये पता हो. 25 सालों का अनुभव रखने वाले आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी से जानते हैं शिलाजीत के फायदे और इसे खाने का सही तरीका और समय क्या है.
शिलाजीत के फायदे (Shilajit Health Benefits)
एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाए- शिलाजीत में मौजूद फुलविक एसिड शरीर के सेल्स को ज्यादा एनर्जी बनाने में मदद कर सकता है. इससे थकान कम महसूस हो सकती है.
टेस्टोस्टेरोन को करे सपोर्ट- कुछ स्टडीज में दावा किया गया है कि शिलाजीत पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को सपोर्ट कर सकता है. इससे मसल्स, स्ट्रेंथ और मूड पर असर पड़ सकता है.
दिमाग के लिए फायदेमंद- कई लोग मानते हैं कि शिलाजीत मेमोरी और फोकस बेहतर करने में मदद कर सकता है. बढ़ती उम्र में दिमागी कमजोरी को धीमा करने में भी इसे उपयोगी माना जाता है.
हार्ट हेल्थ को सुधारे- शिलाजीत ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने और शरीर को जरूरी मिनरल्स देने में मदद कर सकता है. इसमें आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं.
शिलाजीत लेने का सही समय और तरीका (Right time And Way To Consume ShilajIt)
- अगर आप हेल्थ और एनर्जी के लिए शिलाजीत लेना चाहते हैं, तो इसे सुबह खाली पेट खा सकते हैं.
- वर्कआउट करने वाले लोग इसे एक्सरसाइज से पहले लें ताकि एनर्जी और स्टैमिना बेहतर रहे. वहीं इसे आप रात में दूध के साथ भी ले सकते हैं.
- अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है या किडनी से जुड़ी समस्या है, तो शिलाजीत लेने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें.
- जिन लोगों को गर्मी सूट नहीं करती उन्हें भी शिलाजीत लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
डॉक्टर सलीम जैदी (आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा एक्सपर्ट)
ये भी पढ़ें: क्या सिर्फ यौन शक्ति वर्धक है शिलाजीत? जानें- इसके फायदों के बारे में, कैसे करें सेवन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं