विज्ञापन
1 hour ago

Punjab Municipal Election Result LIVE: पंजाब की सियासत के लिए आज बड़ा दिन है. आज राज्य के 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 स्थानीय निकायों के चुनाव के नतीजे जारी होंगे. सुबह 8 बजे से पंजाब के 115 काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती जारी है. निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ये निकाय चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी असर डालेंगे. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे सत्ताधारी AAP, कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. पंजाब निकाय चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ.

Punjab Municipal Election Result LIVE updates

AAP को 900 से ज्यादा सीटें

पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव में AAP ने 900 से ज्यादा सीटें हासिल कर ली हैं. 

Punjab Local Body Election Result: अब तक किसे कितनी सीटें मिलीं

पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग के ताजा नतीजों में निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) जबरदस्त बढ़त बनाते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है. AAP ने 864 सीटें जीतकर बाकी सभी दलों को पीछे छोड़ दिया, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही.

अब तक किसे कितनी सीटें मिलीं

AAP (आम आदमी पार्टी): 864 सीट

INC (कांग्रेस): 348 सीट

IND (निर्दलीय): 242 सीट

SAD (अकाली दल): 170 सीट

BJP (भारतीय जनता पार्टी): 138 सीट

BSP (बहुजन समाज पार्टी): 6 सीट

AAP को 800 से ज्यादा सीटें

पंजाब निकाय चुनाव में AAP 800 से ज्यादा सीटों पर जीत गई है. 

पंजाब निकाय चुनाव के ताजा आंकड़े

AAP: 790 सीटें

कांग्रेस (INC): 315 सीटें

निर्दलीय (IND): 228 सीटें

शिरोमणि अकाली दल (SAD): 156 सीटें

भाजपा (BJP): 105 सीटें

बसपा (BSP): 6 सीटें

पंजाब निकाय चुनाव: AAP का जलवा बरकरार, कांग्रेस की बढ़त पर भी नजर

पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए स्थानीय निकायों में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. राज्य चुनाव आयोग के ताज़ा अपडेट के मुताबिक AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि कांग्रेस ने भी पिछली तुलना में अपनी स्थिति सुधारी है.

ताजा आंकड़ा  

AAP: 763 सीटें

कांग्रेस (INC): 300 सीटें

निर्दलीय (IND): 227 सीटें

शिरोमणि अकाली दल (SAD): 153 सीटें

भाजपा (BJP): 90 सीटें

बसपा (BSP): 6 सीटें

Punjab Local Body Elections: AAP को 700 से ज्यादा सीटें

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों में 746 सीटें AAP को मिली हैं. वहीं कांग्रेस को 297 सीटें मिली हैं. देखें ताजा आंकड़ा- 

Punjab Local Body Elections: AAP का दबदबा, कांग्रेस दूसरे नंबर पर

पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विपक्ष को पीछे छोड़ दिया है. राज्य चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक AAP ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ और मजबूत कर ली है.

सीटों का हाल (अब तक)

AAP: 695 सीटें

कांग्रेस (INC): 279 सीटें

निर्दलीय (IND): 216 सीटें

शिरोमणि अकाली दल (SAD): 150 सीटें

भाजपा (BJP): 78 सीटें

बसपा (BSP): 6 सीटें

Punjab Nikay Chunav Result LIVE: पंजाब निकाय चुनाव में AAP ने 650 से ज्यादा वार्ड में दर्ज की जीत

पंजाब में नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 650 से ज्यादा वार्ड में जीत दर्ज कर ली है.वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर बनी हुई है. 

AAP: 662

कांग्रेस: 264

SAD: 149

BJP: 63

BSP: 6

निर्दलीय: 209

Punjab Local Body Election Result LIVE: फिरोजपुर नगर परिषद में पति-पत्नी दोनों ही जीते चुनाव

फिरोजपुर नगर परिषद चुनाव में पति और पत्नी दोनों की जीत हुई है. दोनों ने ही कांग्रेस से चुनाव लड़ा था. पति ऋषि शर्मा वार्ड-6 और पत्नी ईशा शर्मा वार्ड-9 से चुनाव जीते. ऋषि पहले भी पार्षद चुनाव जीत चुके हैं.

Firozpur Municipal Council Result LIVE: फिरोजपुर नगर परिषद में AAP, BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला टाय

पंजाब के फिरोजपुर नगर परिषद में सभी 15 वार्डों के रिजल्ट जारी हो गए हैं. यहां बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है. फिरोजपुर में AAP, बीजेपी और कांग्रेस तीनों ही चार-चार वार्ड जीते हैं.

AAP - 04 कांग्रेस - 04 BJP - 04 निर्दलीय - 03

kapurthala Nagar Nigam Result LIVE: कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस ने AAP-बीजेपी को पछाड़ा

पंजाब के कपूरथला नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. कुल 50 में से 39 वार्ड के नतीजे सामने आ गए हैं. यहां कांग्रेस सबसे आगे चल रही है.

कांग्रेस- 25

AAP- 9

SAD- 2

BJP- 2

निर्दलीय- 2

Pathankot Municipal Result LIVE: पठानकोट नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में टक्कर

पंजाब के पठानकोट नगर निगम में कुल 50 में से 21 वार्डों के नतीजे सामने आ गए हैं. यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर देखने को मिल रही है.

कांग्रेस - 09

बीजेपी - 08

आप- 04

Punjab Municipal Election LIVE: पंजाब निकाय चुनाव में AAP ने 500 से ज्यादा वार्ड जीते

पंजाब में नगर निकाय चुनाव के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है.

AAP: 559

कांग्रेस: 193

SAD: 135

BJP: 50

BSP: 4

निर्दलीय: 177

Punjab Municipal Election LIVE: पंजाब निकाय चुनाव में AAP 400 से ज्यादा वार्डों में जीती

पंजाब के नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. दोपहर 1.15 बजे तक आम आदमी पार्टी 436 वार्डों में चुनाव जीत चुकी है.

  • AAP: 436
  • कांग्रेस: ​​162
  • SAD: 118
  • BJP: 32
  • BSP: 03
  • अन्य: 163

Punjab Local Body Election Result LIVE: मानसा नगर काउंसिल के 14 वार्डों के आए नतीजे

मानसा नगर काउंसिल के 27 वार्डों में से 14 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इन नतीजों में सभी पार्टियों को मिला-जुला समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है. अब तक शिरोमणि अकाली दल के 5 उम्मीदवार जीत हासिल कर चुके हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के 4 उम्मीदवार विजयी रहे हैं. कांग्रेस के 2 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, वहीं 2 निर्दलीय उम्मीदवार और 1 भाजपा उम्मीदवार भी चुनाव जीत चुके हैं.

जीत के बाद समर्थकों द्वारा खुशी मनाई जा रही है और गुलाल खेलकर जश्न मनाया जा रहा है. विजयी उम्मीदवारों का कहना है कि उन्होंने वार्ड के लोगों से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा.साथ ही अपने-अपने वार्डों के विकास के लिए काम किया जाएगा और नशों को खत्म करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे.

फिलहाल मतगणना जारी है और मानसा नगर काउंसिल के कुल 27 वार्डों के परिणाम आने बाकी हैं.

Punjab Nikay Chunav Result LIVE: जंडियाला गुरु नगर परिषद के सभी वार्ड के नतीजे जारी

पंजाब की जंडियाला गुरु नगर परिषद के सभी 15 वार्ड के नतीजे जारी हो गए हैं. इस नगर परिषद में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है.

AAP - 13

SAD - 01

निर्दलीय - 01

Pathankot Municipal Result LIVE: पठानकोट नगर निगम में कांग्रेस और AAP में टक्कर

पंजाब के पठानकोट नगर निगम में शुरुआती नतीजों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. कुल 50 वार्ड में से 8 के नतीजे सामने आ गए हैं.

कांग्रेस - 04

AAP- 03

बीजेपी - 01

पंजाब की फिल्लौर नगर परिषद में सभी वार्ड के नतीजे आए

पंजाब की फिल्लौर नगर परिषद के सभी 15 वार्ड के नतीजे जारी हो गए हैं. फिल्लौर में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. वहीं बीजेपी का खाता तक नहीं खुल पाया.

AAP - 08

कांग्रेस - 03

BSP - 02

निर्दलीय - 02

Punjab Municipal Election LIVE: पंजाब निकाय चुनाव में AAP का बज रहा डंका, बीजेपी-कांग्रेस सबको पछाड़ा

AAP: 220

कांग्रेस: ​​90

SAD: 75

BJP: 20

अन्य: 89

Punjab Abohar Nagar Nigam Chunav Result: पंजाब के अबोहर में बीजेपी, AAP से आगे निकली

पंजाब के अबोहर नगर निगम के 50 में से 4 वार्डों के नतीजे जारी हो गए हैं. शुरुआती नतीजों में बीजेपी AAP से आगे निकलती दिख रही है. बीजेपी ने कुल 3 वार्डों में जीत दर्ज की है. वहीं आम आदमी पार्टी एक सीट पर जीती है.

Punjab Nikay Chunav Result LIVE: धूरी नगर परिषद में AAP का डंका बजा

पंजाब निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. पंजाब की धूरी नगर परिषद में 21 वार्डों के नतीजे जारी हो गए हैं. इनमें से 20 वार्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं.

Punjab Barnala Municipal Result LIVE: पंजाब की बरनाला नगर परिषद में AAP की बड़ी बढ़त

आप - 15

बीजेपी - 01

कांग्रेस - 01

निर्दलीय - 01

Punjab Nikay Chunav Result LIVE: पंजाब निकाय चुनाव में AAP निकली बहुत आगे, कांग्रेस-BJP पिछड़ी

AAP: 178

कांग्रेस: ​​58

SAD: 53

BJP: 7

अन्य: 62

Punjab Nikay Chunav Result LIVE: बठिंडा जिले के नगर परिषदों का क्या हाल?

कोटफत्ता वार्ड नंबर 3 से निर्दलीय उम्मीदवार सुखदीप कौर 288 वोटों से जीतीं

गोनियाना वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय गुरमीत कौर 214 वोटों से जीतीं

गोनियाना वार्ड नंबर 2 से AAP के कश्मीरी लाल 181 वोटों से जीते

गोनियाना वार्ड नंबर 3 से निर्दलीय मंजू जैन 373 वोटों से जीतीं

संगत मंडी के वार्ड नंबर-3 से अकाली दल के उम्मीदवार मनजगमीत सिंह की जीत दर्ज की.

वहीं बठिंडा के वार्ड नंबर-42 से भाजपा उम्मीदवार रीतू रानी 61 वोटों से जीतीं

Punjab Nikay Chunav Result LIVE: भाई रूपा नगर पंचायत चुनाव के चार वार्ड के नतीजे आए सामने

बठिंडा जिले की भाई रूपा नगर पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. अब तक चार वार्ड के नतीजे जारी हो गए हैं.

वार्ड नंबर 1: जसप्रीत सिंह (AAP) 199 वोटों से जीते

वार्ड नंबर 2: गुरसेवक सिंह (AAP) 130 वोटों से जीते

वार्ड नंबर 3: परमिंदर कौर (निर्दलीय) 32 वोटों से जीते

वार्ड नंबर 4: जसवीर सिंह (AAP) 9 वोटों से जीते

Punjab Municipal Election Result LIVE: मुकेरियां नगर परिषद में AAP और कांग्रेस की जीत

पंजाब के होशियारपुर की मुकेरियां नगर परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती नतीजों में AAP की उम्मीदवार प्रिया भार्याल ने वार्ड नंबर 1 से 409 वोटों के साथ जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सतनाम सिंह वार्ड नंबर 2 से 407 वोटों के साथ विजयी रहे.

Punjab Local Body Election Result LIVE: पंजाब में AAP ने 151 सीटें जीती

पंजाब में नगर निकाय चुनाव के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है.

  • AAP: 151
  • SAD: 38
  • कांग्रेस: 39
  • BJP: 04
  • अन्य: 46

Punjab Municipal Election Result LIVE: पंजाब के सुल्तानपुर लोधी नगर परिषद के 11 वार्ड के नतीजे आए सामने

पंजाब की सुल्तानपुर लोधी नगर परिषद चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. कुल 13 में से 11 वार्ड के नतीजे जारी हो गए हैं. इनमें से 5 पर आम आदमी पार्टी चुनाव जीत गई है.

AAP - 05

निर्दलीय - 05

SAD - 01

Kapurthala Municipal Corporation Election Results: कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस ने बनाई बढ़त

पंजाब के कपूरथला नगर निगम चुनाव के शुरुआती नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है. कांग्रेस ने वार्ड नंबर 1, 2, 6, 7, 8, 9, 11 और 12 में जीत हासिल की है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने कपूरथला नगर निगम में वार्ड नंबर 5 और 13 में जीत दर्ज की है. कुल 50 में से 10 वार्ड के नतीजे जारी हो चुके हैं.

कांग्रेस: ​​07

AAP: 02

निर्दलीय: 01

Punjab Nikay Chunav Result LIVE: रामदास नगर परिषद चुनाव के नतीजों में AAP ने जीतीं 10 सीटें

पंजाब की रामदास नगर परिषद के वोटों की गिनती जारी है. अब तक के 11 वार्ड के नतीजे सामने आ चुके हैं. 

AAP: 10 

SAD: 1

Punjab Municipal Election Result LIVE: करतारपुर नगर परिषद में कौन कहां से जीता?

  • वार्ड 1- पूजा (निर्दलीय)
  • वार्ड 2- जतिन शर्मा (AAP)
  • वार्ड 3- मंगल कुमार (निर्दलीय)
  • वार्ड 4- जसलीन कौर (AAP)
  • वार्ड 6- बलविंदर सिंह गोल्डी (AAP)
  • वार्ड 7- अमरजीत कौर (AAP)
  • वार्ड 8- वरूण बावा (AAP)
  • वार्ड 9- सतनाम कौर (कांग्रेस)
  • वार्ड 11- राजविंदर कौर  (AAP)
  • वार्ड 12- शाम सुंदर (AAP)
  • वार्ड 13- कुलविंदर कौर (AAP)
  • वार्ड 14- अशोक कुमार (कांग्रेस)
  • वार्ड 15- मनजिंदर कौर (AAP)

Punjab Local Body Election Result LIVE: रूपनगर नगर परिषद के 6 वार्ड के नतीजे आए सामने

  • वार्ड नंबर 1 से आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार जीते
  • वार्ड नंबर 2 से भाजपा की उम्मीदवार करमजीत कौर जीतीं
  • वार्ड नंबर 3 से आम आदमी पार्टी के अमृत पाल सिंह सोनू जीते
  • वार्ड नंबर 4 और 5 से शिरोमणि आकाली दाल के उम्मीदवार जीते
  • वार्ड नंबर 6 से आम आदमी पार्टी की संतोष कुमारी जीतीं

Punjab Nikay Chunav Result LIVE: मतगणना को लेकर क्या बोले संगरूर के SP?

पंजाब के संगरूर के SP देविंदर अत्री ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, नगर निगम चुनाव हुए थे और वोटों की गिनती चल रही है. यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. मतगणना स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

Punjab Municipal Election Result LIVE: पंजाब में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

पंजाब निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. इस बीच काउंटिंग सेंटरों पर भारी पुलिस बल तैनात है. मोगा में काउंटिंग सेंटर के बाहर का नजारा.

Punjab Local Body Election Result LIVE: कपूरथला नगर निगम में 4 वार्डों पर जीती कांग्रेस

पंजाब के कपूरथला नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. नगर निगम के 50 वार्डों में से 6 के नतीजे सामने आ गए हैं.

कांग्रेस- 04

SAD- 01

AAP - 01

Punjab Nikay Chunav Result LIVE: शुरुआती रुझानों ने जीत लीं 150 से ज्यादा सीट, बीजेपी और कांग्रेस का क्या हाल?

पंजाब में नगर निकाय चुनाव के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है.

AAP: 89 सीटें जीती, 74 पर आगे

SAD: 22 सीटें जीती, 29 पर आगे

IND: 25 सीटें जीती, 21 पर आगे

कांग्रेस: 13 सीटें जीती, 24 पर आगे

BJP: 2 सीटें जीती, 11 पर आगे

BSP: 1 सीट पर आगे

Punjab Municipal Election Result LIVE: भवानीगढ़ नगर काउंसिल में 6 वार्ड के नतीजे आए सामने

भवानीगढ़ नगर काउंसिल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. पहले पांच वार्डों में से दो वार्डों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, दो वार्डों पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है और एक वार्ड में अकाली दल ने अपना कब्जा जमाया है.

  • वार्ड नंबर 1 — कांग्रेस
  • वार्ड नंबर 2 — अकाली दल
  • वार्ड नंबर 3 — कांग्रेस
  • वार्ड नंबर 4 — आम आदमी पार्टी
  • वार्ड नंबर 5 — आम आदमी पार्टी
  • वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस

Punjab Municipal Election Result LIVE: शुरुआती रुझानों में AAP निकली आगे, बीजेपी भी 7 सीटों पर आगे

पंजाब में नगर निकाय चुनाव के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है.

AAP: 74 सीटें जीती, 35 पर आगे

SAD: 16 सीटें जीती, 19 पर आगे

IND: 16 सीटें जीती, 16 पर आगे

कांग्रेस: 10 सीटें जीती, 10 पर आगे

BJP: 7 सीटों पर आगे

BSP: 1 सीट पर आगे

Punjab Local Body Election Result LIVE: तरन तारन जिले की भिखीविंड नगर परिषद के एक वार्ड में जीती AAP

पंजाब के तरन तारन जिले की भिखीविंड नगर परिषद के वार्ड 2 से आम आदमी पार्टी के सुखदेव सिंह निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं.

Punjab Nikay Chunav Result LIVE: नवांशहर के राहों के दो वार्ड चुनाव के नतीजे जारी

  • राहों, वार्ड 5 – हरदीप कौर (IND)
  • राहों, वार्ड 9 – जसविंदर चोपड़ा (SAD)
  • Punjab Municipal Election Result LIVE: मोहाली जिले के दो वार्डों पर निर्विरोध जीती AAP

  • डेराबस्सी, वार्ड 19 – हरजीत कौर (AAP)
  • लालरू, वार्ड 9 – जरनैल कौर (AAP
  • Punjab Local Body Election Result LIVE: संगरूर जिले के इन शहरों के वार्ड चुनावों के नतीजे जारी

  • धूरी, वार्ड 2 – पुष्पिंदर कुमार (AAP)
  • धूरी, वार्ड 3 – किरण शर्मा (AAP)
  • धूरी, वार्ड 6 – अश्वनी कुमार धीर (AAP)
  • धूरी, वार्ड 11 – शशि रानी (AAP)
  • धूरी, वार्ड 12 – जसवीर सिंह (AAP)
  • सुनाम, वार्ड 2 – गुरतेग सिंह (AAP)
  • सुनाम, वार्ड 6 – वरुण मदान (AAP)
  • Punjab Nikay Chunav Result LIVE: रुपनगर के इन नगर निकायों के वार्ड चुनाव के नतीजे आए सामने

  • आनंदपुर साहिब, वार्ड 4 – कमलजीत सिंह (AAP)
  • चमकौर साहिब, वार्ड 4 – संदीप कौर (AAP)
  • चमकौर साहिब, वार्ड 12 – हरजीत कौर (INC)
  • Punjab Municipal Election Result LIVE: पटियाला के पातड़ां में 4 वार्ड पर निर्विरोध जीती AAP

  • पट्रां, वार्ड 1 – कुलदीप सिंह (AAP)
  • पट्रां, वार्ड 4 – अमृतपाल सिंह (AAP)
  • पट्रां, वार्ड 12 – अनुविंदर सिंह (AAP)
  • पट्रां, वार्ड 17 – राजविंदर कौर (AAP
  • Moga Nagar Nigam Election Result LIVE: मोगा के वार्ड 44 से जीती AAP

    पंजाब के मोगा नगर निगम के वार्ड 44 से आम आदमी पार्टी की सरबजीत कौर निर्विरोध चुनाव जीत गई हैं.

    Ludhiana Local Body Election Result LIVE: लुधियाना में इन नगर निकायों के नतीजे आए सामने

  • खन्ना, वार्ड 12 – हरीश गुप्ता (AAP)
  • समराला, वार्ड 1 – अमृत पुरी (AAP)
  • समराला, वार्ड 4 – सिकंदर सिंह (AAP)
  • समराला, वार्ड 12 – इंदरजीत सिंह (AAP)
  • Punjab Nikay Chunav Result LIVE: गुरदासपुर जिले की श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद में 4 वार्ड के नतीजे आए सामने

  • श्री हरगोबिंदपुर, वार्ड 7 – चेतन कुमार (AAP)
  • श्री हरगोबिंदपुर, वार्ड 8 – कुलवंत सिंह (IND)
  • श्री हरगोबिंदपुर, वार्ड 9 – अमरीक सिंह (AAP)
  • श्री हरगोबिंदपुर, वार्ड 11 – परमिंदर कौर (IND)
  • Punjab Municipal Election Result LIVE: फिरोजपुर के मुदकी के 13 वार्ड के नतीजे आए सामने

  • मुदकी, वार्ड 1 – करमजीत कौर (AAP)
  • मुदकी, वार्ड 2 – मंतार सिंह रखड़ा (AAP)
  • मुदकी, वार्ड 3 – पवित्र सिंह (AAP)
  • मुदकी, वार्ड 4 – रैंपी कौर गिल (SAD)
  • मुदकी, वार्ड 5 – सुरिंदर सिंह (SAD)
  • मुदकी, वार्ड 6 – कुलविंदर कौर (SAD)
  • मुदकी, वार्ड 7 – गुरतेज सिंह (AAP)
  • मुदकी, वार्ड 8 – बलजिंदर कौर (SAD)
  • मुदकी, वार्ड 9 – इकबाल सिंह (AAP)
  • मुदकी, वार्ड 10 – नरिंदरपाल कौर (SAD)
  • मुदकी, वार्ड 11 – परमजीत कौर (AAP)
  • मुदकी, वार्ड 12 – मनप्रीत कौर कालसी (SAD)
  • मुदकी, वार्ड 13 – अरविंदर सिंह (AAP)
  • Fatehgarh Sahib Nagar Nikay Result LIVE: मंडी गोबिंदगढ़ के वार्ड-9 से जीती AAP

    पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले की मंडी गोबिंदगढ़ नगर परिषद के वार्ड 9 से आम आदमी पार्टी की त्रिप्ता रानी निर्विरोध जीत गई हैं.

    faridkot Municipal Election Result LIVE: फरीदकोट जिले के नगर निकाय में अब तक कौन-कौन जीता?

  • फरीदकोट, वार्ड 20 – सतीश कुमार (IND)
  • जैतू, वार्ड 1 – प्रीतम कौर (AAP)
  • जैतू, वार्ड 3 – नरिंदर पाल सिंह (AAP)
  • जैतू, वार्ड 4 – लखविंदर सिंह (AAP)
  • जैतू, वार्ड 6 – बेअंत सिंह (AAP)
  • जैतू, वार्ड 11 – निर्मला देवी (AAP)
  • जैतू, वार्ड 13 – प्रिंका गर्ग (AAP)
  • जैतू, वार्ड 14 – परवीन गर्ग (AAP)
  • कोटकपूरा, वार्ड 22 – गुरप्रीत सिंह (AAP)
  • कोटकपूरा, वार्ड 23 – पूजा रानी (AAP)
  • Bathinda Local Body Election Result LIVE: बठिंडा में कौन कहां से जीता, निर्विरोध विजेताओं की लिस्ट

  • बठिंडा, वार्ड 46 – पदमजीत सिंह मेहता (AAP)
  • गोनियाना, वार्ड 4 – संदीप कुमार (IND)
  • कोठा गुरु, वार्ड 5 – अमृतपाल कौर (AAP)
  • कोट शमीर, वार्ड 10 – टेक सिंह (AAP)
  • मेहराज, वार्ड 2 – लखविंदर सिंह (AAP)
  • मेहराज, वार्ड 5 – वीरपाल कौर (AAP)
  • मेहराज, वार्ड 8 – परमजीत सिंह (AAP)
  • नथाना, वार्ड 11 – जसपाल कौर (IND)
  • रामां, वार्ड 5 – बलजिंदर सिंह (AAP)
  • रामां, वार्ड 6 – करमजीत कौर (AAP)
  • संगत, वार्ड 4 – राहुल गोयल (IND)
  • संगत, वार्ड 5 – रिंकू रानी (SAD)
  • संगत, वार्ड 7 – कुलविंदर कौर (AAP)
  • संगत, वार्ड 8 – राजविंदर सिंह (SAD)
  • Barnala Nikay Chunav Result: पंजाब के बरनाला में दो वार्ड के नतीजे आए

  • बरनाला, वार्ड 4 – गुरप्रीत सिंह (AAP)
  • बरनाला, वार्ड 31 – तमन्ना (AAP)
  • Amritsar Municipal Election Result: अमृतसर जिले में कौन कहां से निर्विरोध जीता?

  • जंडियाला गुरु, वार्ड 6 – अमानबीत कौर (AAP)
  • जंडियाला गुरु, वार्ड 9 – मनजिंदर सिंह (AAP)
  • मजीठा, वार्ड 6 – उदय सिंह (AAP)
  • मजीठा, वार्ड 13 – रूपा (AAP)
  • रैय्या, वार्ड 2 – सरबजीत सिंह मान (AAP)
  • रैय्या, वार्ड 4 – संजीव कुमार (AAP)
  • रैय्या, वार्ड 7 – नीलम रानी (AAP)
  • रैय्या, वार्ड 8 – राजिंदर रिखी (AAP)
  • रैय्या, वार्ड 9 – ज्योति बाला (AAP)
  • रैय्या, वार्ड 10 – सुखदेव सिंह (AAP)
  • रैय्या, वार्ड 11 – रिम्पी भंडारी (AAP)
  • रैय्या, वार्ड 12 – विशाल कुमार (AAP
  • Punjab Nikay Chunav Result LIVE: AAP निर्विरोध 63 सीटें जीती

    पंजाब में निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं. पंजाब निकाय चुनाव में इस बार कुल 1,896 वार्डों पर चुनाव हुआ है. इसमें से कुछ वार्डों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं. AAP के सबसे ज्यादा उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते.

    AAP-63

    SAD- 9

    IND- 7

    कांग्रेस- 1

    Punjab Local Body Election Result LIVE: पंजाब में निकाय चुनावों की काउंटिंग शुरू

    पंजाब के 115 मतगणना केंद्रों पर बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जा रही है, जिसके तुरंत बाद वार्डों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

    Punjab Nikay Chunav Result LIVE: थोड़ी देर में वोटों की गिनती, काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे अधिकारी

    पंजाब नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी. काउटिंग सेंटरों पर अधिकारी पहुंच रहे हैं. सुरक्षा बल की भी तैनाती की गई है.

    Punjab Local Body Election Result LIVE: पिछली बार क्या था समीकरण?

    2021 के नगर निकाय चुनावों में वोटिंग प्रतिशत 75.53 फीसदी रहा था. जो इस बार के मुकाबले करीब 9.5% ज्यादा था. उस समय राज्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी का एकतरफा दबदबा रहा था. कांग्रेस ने 7 नगर निगमों अबोहर, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा और बटाला पर क्लीन स्वीप करते हुए जीत हासिल की थी.वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) दूसरे और भाजपा (BJP) तीसरे स्थान पर रही थी, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) उस समय शहरी क्षेत्रों में केवल 18 सीटें ही जीत पाई थी.

    Punjab Municipal Election Result LIVE: पंजाब नगर निगम चुनाव के दौरान झड़पें

    पंजाब में नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं और बूथ कब्जा करने के भी आरोप लगाये गए.

    अधिकारियों ने बताया कि रायकोट के वार्ड नंबर-चार से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए. उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


    कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने इस घटना की निंदा करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा.

    Punjab Local Body Election Result LIVE: 7555 उम्मीदवार आजमा रहे हैं किस्मत

    कुल 7,555 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने सबसे अधिक 1,801 उम्मीदवार उतारे हैं, उसके बाद कांग्रेस के 1,550, भाजपा के 1,316, शिअद के 1,251 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 96 उम्मीदवार हैं. इसके अलावा, चुनाव में 1,528 निर्दलीय उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रहे हैं.

    Punjab Nikay Chunav Result LIVE: कितना हुआ मतदान?

    चुनाव आयोग के अनुसार इस बार कुल 63.94% मतदान दर्ज किया गया है. इस बार पिछले चुनावों की तुलना में कम मतदान हुआ है.

    Punjab Municipal Election Result LIVE updates: 26 मई को हुआ था मतदान

    पंजाब के 102 नगर निकायों पर 26 मई 2026 को वोटिंग हुई थी. हाई कोर्ट के फैसले के बाद चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था. इस चुनाव में राज्य के 1,897 वार्डों में फैले 3,833 मतदान केंद्रों पर कुल 22,38,241 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com