विज्ञापन

NDTV को मिले वो 20 सवाल जो CBI ने ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से पूछे

ट्वीशा के परिवार को इस केस को यहां तक लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. परिवारवालों का आरोप है कि मामले में तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज हुआ. पहली सुनवाई जज के चैंबर में हुई और बिना सुनवाई जमानत दे दी गई.

NDTV को मिले वो 20 सवाल जो CBI ने ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से पूछे
सीबीआई ऑफिस से गिरिबाला सिंह को कोर्ट ले जाते समय की तस्वीर.
  • ट्वीशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह सीबीआई हिरासत में हैं.
  • गिरिबाला सिंह पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं और सीबीआई ने उनसे मामले से जुड़े कई सवाल किए हैं
  • जांच में आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ और भौतिक साक्ष्य की बरामदगी के लिए रिमांड ली गई है

ट्विशा शर्मा चली गई, पर उनके आंसूओं की एक-एक बूंद अब कानून वसूलने में लगा है. ट्वीशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह सीबीआई हिरासत में हैं. ट्वीशा के पति समर्थ सिंह भोपाल में वकील हैं तो सास मध्य प्रदेश की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश रही हैं. एनडीटीवी को सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से की गई पूछताछ की पूरी जानकारी मिली है. गिरिबाला सिंह 2 जून तक सीबीआई की हिरासत में हैं.

सीबीआई के गिरिबाला सिंह से सवाल

  • जांच एजेंसी (एसआईटी) की तरफ से नोटिस जारी किए जाने के बावजूद आप पेश क्यों नहीं हुईं?
  • क्या आपने जानबूझकर एसआईटी और बाद में सीबीआई की पूछताछ से बचने की कोशिश की?
  • क्या आपने मामले से जुड़े कोई दस्तावेज, चैट, कॉल रिकॉर्ड या अन्य सुबूत छिपाए?
  • क्या आप अपने बयानों और अब तक एकत्र किए गए डिजिटल सुबूतों के बीच अंतर को बता सकती हैं?
  • हाई कोर्ट ने टिप्पणी की कि एफआईआर दर्ज होने के दिन ही अग्रिम जमानत मंजूर कर दी गई थी. न्यायालय की इस टिप्पणी पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
  • एफआईआर में आपके विरुद्ध लगाए गए गंभीर आरोपों के संबंध में आपका क्या स्पष्टीकरण है?
  • शिकायतकर्ता परिवार की तरफ से लगाए गए आरोपों के बावजूद जांचकर्ता ऐसा क्यों मानें कि इस मामले में आपकी भूमिका सीमित थी?
  • न्यायालय ने टिप्पणी की कि निचली अदालत ने केस डायरी और गवाहों के बयानों की ठीक से जांच नहीं की. जांचकर्ताओं द्वारा दर्ज किए गए बयानों पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
  • कई गवाहों और ट्विशा शर्मा के परिवार के सदस्यों ने आप पर उत्पीड़न और क्रूरता का आरोप क्यों लगाया है?
  • जांचकर्ताओं ने सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट का हवाला दिया है. उन सभी बातचीत के बारे में आपकी क्या राय है?
  • ट्विशा शर्मा की शादी के बाद उनके साथ आपका रिश्ता कैसा था?
  • क्या ट्विशा शर्मा के साथ कभी आपकी बहस, कहा-सुनी या विवाद हुआ था?
  • क्या आप ट्विशा के खिलाफ किसी भी तरह के मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न में शामिल थी, उसका समर्थन करती थी या उसे अनदेखा करती थी?
  • 13 मई से दर्ज किए गए बयानों में दावा किया गया है कि आपने और आपके बेटे ने ट्विशा शर्मा पर गर्भपात कराने के लिए दबाव डाला था. क्या आपने कभी उनसे ऐसा करने के लिए कहा था?
  • क्या ट्विशा की गर्भावस्था को लेकर परिवार में कोई चर्चा हुई थी?
  • क्या ट्विशा शर्मा ने पारिवारिक माहौल के कारण कभी डर, भावनात्मक तनाव या मानसिक दबाव के बारे में बात की थी?
  • परिवार ने ट्विशा शर्मा के शरीर पर छह घातक चोटों का आरोप लगाए हैं, जिनमें उनकी बांह, उंगली और सिर पर चोटें शामिल हैं. उन्हें ये चोटें कैसे लगीं?
  • क्या आप उस समय उपस्थित थीं, जब ये चोटें लगी थीं?
  • क्या आप बता सकती हैं कि ये चोटें शव के साथ मौत के बाद की गई छेड़छाड़ से मेल क्यों नहीं खातीं?
  • क्या जांच से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने या उन्हें हटाने का कोई प्रयास किया गया था?
  • इसके साथ ही एनडीटीवी को ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई को आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड किस ग्राउंड पर मिली ये भी जानकारी मिली है.
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह

सीबीआई रिमांड के मुख्य कारण

  • जांच के दौरान आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ की आवश्यकता.
  • मामले से जुड़े भौतिक और सामग्री साक्ष्यों की बरामदगी.
  • रिमांड आवेदन की सुनवाई के दौरान, अभियोजन पक्ष, बचाव पक्ष के वकील और जांच अधिकारी ने अदालत को सूचित किया कि उन्हें पुलिस रिमांड दिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है.
  • सीबीआई ने अदालत को बताया कि गहन जांच के लिए आरोपियों की व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक है.
  • एजेंसी ने आगे बताया कि आरोपी समर्थ सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है.
  • जांच अभी जारी है और समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह दोनों से मामले में लगे आरोपों के संबंध में आमने-सामने पूछताछ की जानी आवश्यक है.

ट्विशा शर्मा कौन थी

ट्विशा शर्मा 33 साल की थी. नोएडा की रहने वाली और पूर्व 'मिस पुणे' रह चुकी थी. वो कंटेंट क्रिएटर भी थी. 12 मई को उनका शव भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला. ट्वीशा के परिवार का आरोप है कि दहेज के लिए ट्वीशा को मानसिक-शारीरिक प्रताड़ित किया गया. ससुराल वालों का कहना है कि ट्वीशा नशे की आदी थी. मामले की गंभीरता देखते हुए MP पुलिस से केस CBI को ट्रांसफर किया. CBI अब मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

डिप्रेशन,घबराहट या ड्रग्स; क्या किसी मानसिक बीमारी से जूझ रही थी ट्विशा? मनोचिकित्सक ने बताया

ट्वीशा की बहन प्रियंका ने NDTV से की बातचीत, कहा- उस पर जॉइंट अकाउंट खोलने का दबाव डाला, मेंटल टॉर्चर किया

'ट्विशा बहुत खर्च करती थी, उसी दिन पार्लर गई, पार्सल भी मंगाया', भोपाल कोर्ट में जोरदार बहस, क्या-क्या हुआ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Case, Twisha Sharma Case Full Story, Retired Judge Giribala Singh, Retired Judge Giribala Singh Case, Cbi Asked Giribala Singh 20 Questions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com