विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2025

Navratri 9 Days Weight Loss Challenge: पूरे शरीर में जमा फैट होने लगेगा कम, बस 2 दिन और रखना है ध्यान । Day 7

Navratri 9 Days Weight Loss Diet: आज नवरात्रि का सातवां दिन है और आपको इस दिन अपने खान-पान में थोड़ा सा और बदलाव करने की जरूरत है. आइए जानते हैं आज आपको किन चीजों को डाइट में शामिल करना है.

Navratri 9 Days Weight Loss Challenge: पूरे शरीर में जमा फैट होने लगेगा कम, बस 2 दिन और रखना है ध्यान । Day 7
Navratri Weight Loss Challenge Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन आपको क्या खाना है क्या नहीं?

Navratri Diet Plan for Weight Loss: नवरात्रि के सातवें दिन आपकी वेट लॉस जर्नी में आपका एक बार फिर से स्वागत है. आज है वेट लॉस का सातवें दिन और ये दिन काफी खास है क्योंकि आज तक वो अपने वजन में अंतर दिखने ही लगा होगा. नवरात्रि के वेट लॉस चैलेंज के सातवें दिन हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा सात्विक डाइट प्लान, जो आपके वजन कम करने में मदद करेगा और आपको भूखा भी नहीं रहने देगा. वेट लॉस के गोल को पूरा करने में मदद करेगा. ये डाइट फाइबर, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर है, जो आपको पूरे दिन एनर्जी देने में मदद करने के साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने में भी मदद करेगी.

सुबह की शुरुआत: हेल्दी ड्रिंक के साथ

  • सुबह उठते ही (7–8 बजे) 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू, शहद या फिर जायफल पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं.
  • इस पानी के साथ आप भीगे हुए  4-5 अखरोट और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं.

सुबह का नाश्ता 

दिल्ली-एनसीआर में H3N2 फ्लू का प्रकोप, सामान्य फ्लू से कैसे पहचानें और किन लक्षणों पर दें ध्यान ?

  • सुबह के नाश्ते में आप लगभग (9–10 बजे) सिंघाड़े के आटे का उपमा बनाकर खा सकते हैं. आप उपमा को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इसमें कई सारी हरी सब्जियां जैसे गाजर, मटर, शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं.
  • आप उपमा के साथ एक कप ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं. 

लंच (1–2 बजे): व्रत स्पेशल सब्जी

लंच में आप 1 कटोरी कद्दू की सब्जी के साथ कुट्टू को 1 या 2 रोटी बनाकर खा सकते हैं. इसके साथ ही आप एक कटोरी लो फैट दही भी खा सकते हैं. ये आपके मील को कंपलीट करेगा.

शाम का स्नैक (4–5 बजे): एनर्जी बूस्टर

  • शाम को स्नैक्स में आप एक कटोरी भुना हुआ मखाना खा सकते हैं. मखाने को भूनने के लिए आप उसमें थोड़ा सा घी, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर मिक्स कर सकते हैं. 
  • इसके साथ आप ग्रीन टी या फिर तुलसी की 1 कप चाय बनाकर भी पी सकते हैं.

डिनर (7–8 बजे): हेल्दी खाना

  • रात के खाने में आप भरवा करेला या टिंडे की सब्जी बनाकर खा सकते हैं. बस आप सब्जी को बहुत ही कम तेल में बनाएं. रोटी के साथ आप 1 सिंघाड़े की रोटी भी ले सकते हैं. 
  • इसके साथ आप हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. गुनगुने दूध में हल्दी और शहद डालकर 1 गिलास दूध भी पी सकते हैं अगर आपको भूख कम लगी हो तो.

आपको क्या नहीं खाना-पीना चाहिए?

  • तले हुए व्रत स्नैक्स जैसे चिप्स, पकौड़ी
  • पैकेज्ड जूस या कोल्ड ड्रिंक्स
  • बहुत ज्यादा ड्राई फ्रूट्स एक साथ
  • चीनी और नमक की ज्यादा मात्रा

Day 7 के लिए स्पेशल टिप्स:

  • दिनभर में कम से कम 2.5–3 लीटर पानी पिएं.
  • खाने के बीच 3 घंटे का गैप रखें.
  • सेंधा नमक का ही प्रयोग करें.
  • रात को जल्दी सोएं ताकि शरीर रिपेयर मोड में जा सके

पहले पांच दिन की स्टोरी यहां पढ़ें:

Day 1 डाइट प्लान

Day 2 डाइट प्लान

Day 3 डाइट प्लान

Day 4 डाइट प्लान

Day 5 डाइट प्लान

Day 6 डाइट प्लान

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri Weight Loss Challenge Day 7, How To Reeduce Belly Fat, Navratri 2025, Navratri Diet For Weight Loss, Foods To Reduce Waist And Thigh Fat, Navratri Fasting Weight Loss Tips, Quick Fat Loss During Navratri, Navratri Detox Diet Plan, Belly Fat Burning Foods For Navratri, Navratri Diet Chart For Slimming, Navratri Special Weight Loss Drinks, Navratri Diet To Lose 5 Kg In 9 Days, How To Lose Thigh Fat Naturally, Navratri Meal Plan For Fat Loss, Best Drinks For Belly Fat Reduction, Navratri Vrat Diet For Slimming, Navra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com