विज्ञापन

Gold Silver Prices Crash: सोने-चांदी के दाम गिरे! सिल्‍वर 7,200 रुपये सस्ता हो गया, गोल्‍ड भी टूटा, जानिए ताजा भाव

चांदी में करीब 6,200 रुपये की गिरावट देखी गई और ये 2,61,687 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करता दिखा. शुक्रवार को चांदी 2,68,285 रुपये/किलो के भाव पर क्‍लोज हुई थी. सोने का हाल भी जान लीजिए.

Gold Silver Prices Crash: सोने-चांदी के दाम गिरे! सिल्‍वर 7,200 रुपये सस्ता हो गया, गोल्‍ड भी टूटा, जानिए ताजा भाव

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखी जा रही है. वीकेंड के बाद 9 मार्च 2026, सोमवार को MCX यानी मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने के दाम में 1,361 रुपये की गिरावट देखी गई. सोने का भाव सुबह करीब 10:15 बजे 1,60,194 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था. वहीं चांदी में करीब 7,200 रुपये की गिरावट देखी गई और ये 2,61,032 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करता दिखा. शुरुआती कारोबार के दौरान सोने-चांदी के भाव में बहुत ज्‍यादा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था. शुक्रवार को सोना 1,61,634 रुपये/10 ग्राम के भाव पर क्‍लोज हुआ था जबकि चांदी 2,68,285 रुपये/किलो के भाव पर क्‍लोज हुई थी. 

सोमवार को बाजार खुलते ही एक ओर शेयर मार्केट क्रैश हो गया तो वहीं दूसरी ओर रुपया भी रिकॉर्ड स्‍तर तक गिरकर डॉलर के मुकाबल 92 के पार चला गया. शेयर मार्केट से बिकवाली के बीच उम्‍मीद की जा रही थी कि सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आएगा, लेकिन घरेलू कारणों से ऐसा हुआ नहीं.  कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे असली वजह अमेरिका के साथ हुई एक बड़ी ट्रेड डील और फरवरी में भारतीय रुपये की मजबूती बताई गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

आज 24 कैरेट सोने का भाव क्‍या है? 

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की चमक सोमवार को भी जारी रही. 24 कैरेट गोल्ड का भाव चेन्‍नई में 10 ग्राम के लिए करीब ₹1,63,090 तक पहुंच गया, जबकि कोलकाता में यह स्तर लगभग ₹1,63,630 रहा. इसके मुकाबले मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,61,680–₹1,61,830 प्रति 10 ग्राम के दायरे में रही, यानी मेट्रो शहरों के बीच दामों में मामूली अंतर दिखा.

आज 22 कैरेट सोना कितने में मिल रहा है?  

22 कैरेट सोने की बात करें तो चेन्‍नई में 10 ग्राम का रेट लगभग ₹1,49,500 है, जो बाकी शहरों की तुलना में थोड़ा ऊंचा है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 22 कैरेट का भाव लगभग ₹1,48,200 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में यह करीब ₹1,48,350 रहा. वडोदरा और अहमदाबाद में 22 कैरेट गोल्ड लगभग ₹1,48,250 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जो पश्चिमी भारत के बाजारों में हल्का सा प्रीमियम दिखाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

18 कैरेट सोने का भाव आज क्‍या है? 

18 कैरेट सोने के रेट भी निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए अहम बने हुए हैं. चेन्‍नई में 10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड का भाव लगभग ₹1,30,000 है, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में यह करीब ₹1,21,260 से ₹1,21,410 के बीच बना हुआ है. वडोदरा और अहमदाबाद में 18 कैरेट सोना लगभग ₹1,21,310 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दाम और घरेलू मांग के चलते विश्लेषकों का मानना है कि अगर ग्लोबल अनिश्चितता बनी रहती है तो आने वाले दिनों में सोने में हल्की और तेजी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Gold Price: दुनियाभर में महंगा हुआ सोना, लेकिन भारत में क्यों गिर गए दाम?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com