विज्ञापन
6 hours ago
नई दिल्ली:

Budget Session Phase-2: लोकसभा में सोमवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्ष के इस रुख पर अड़े रहने के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के विपक्ष के नोटिस पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी. मालूम हो कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू हुआ है, जो 2 अप्रैल तक चलेगा.

बजट सत्र के दूसरे भाग में 2026-27 के लिए विभिन्न मंत्रालयों के अनुदान की मांगों और वित्त विधेयक, 2026 को पारित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें एक फरवरी को केंद्रीय बजट में प्रस्तुत सभी कर प्रस्ताव शामिल हैं. बजट सत्र से जुड़ा हर अपडेट यहां जानें. 

ये भी पढ़ें- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, नंबरगेम में विफल होगा विपक्ष का प्रयास, जान लीजिए इतिहास

Budget Session Phase-2 Live Updates

पश्चिम एशिया पर विदेश मंत्री दे चुके विस्तृत बयानः सभापति

गल्फ संकट पर चर्चा की उठ रही मांग पर पीठासीन सभापति ने कहा कि पश्चिम एशिया के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर विस्तृत बयान दे चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा, ‘‘पिछले कई दिन से लोकसभा अध्यक्ष नैतिक आधार पर सदन में नहीं आ रहे. आप चर्चा भी नहीं कर रहे और अध्यक्ष को सदन में नहीं आने दे रहे. आप इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं.’’ पाल ने विपक्ष के रुख पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘‘पूरा देश आपका यह गैर जिम्मेदाराना और अपरिपक्व व्यवहार देख रहा है.’’

पीठासीन सभापति बोले- विपक्ष सदन नहीं चलाना चाहता

पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने आगे कहा कि विपक्ष ने इतने दिन पहले से लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है, लेकिन इस विषय पर चर्चा कराने की जगह अब दूसरा विषय उठाया जा रहा है. पाल ने हंगामा कर रहे विपक्ष के सांसदों से कहा, ‘‘आपने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ नोटिस क्यों दिया है. यदि गंभीर हैं तो उस पर चर्चा शुरू कराएं.’’ उन्होंने कहा कि आसन चर्चा कराने को तैयार है, सरकार चर्चा कराने को तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन नहीं चलाना चाहता.

पीठासीन सभापति बोले- आप ससंद को बंधक बनाने की कोशिश कर रहे हैं

हंगामे के कारण पीठासीन सभापति पाल ने मोहम्मद जावेद से कहा, ‘‘आप केवल अपना संकल्प रख सकते हैं. आपको और कोई प्रस्ताव रखने का अधिकार नहीं है. आप आसन से यह नहीं कह सकते कि राहुल (गांधी) को बोलने दें, केसी वेणुगोपाल को बोलने दें. यह कौन सा नियम है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘संसद की कार्यवाही में प्रति मिनट ढाई लाख रुपये खर्च होते हैं. एक दिन में नौ करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. जनता के पैसे का इस तरह आप नुकसान कर रहे हैं. आप संसद को बंधक बनाने की कोशिश कर रहे हैं.’’

शाम तीन बजे भी सदन में हंगामा

सदन की बैठक दो बार स्थगित होने के बाद शाम तीन बजे शुरू हुई तो पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अपना संकल्प रखने को कहा. इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्य पश्चिम एशिया के हालात पर सदन में चर्चा कराने की मांग करते हुए आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे. कांग्रेस के सदस्य नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने की इजाजत भी आसन से मांग रहे थे.

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित

ईरान-इजरायल जंग पर एस जयशंकर ने जब सरकार का बयान जारी किया. इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

भारत ऊर्जा जरूरतों को लेकर सतर्क, लोकसभा में जयशंकर

मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत ऊर्जा जरूरतों को लेकर सतर्क है. दूतावास भारतीयों की मदद कर रहा है. सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है. 

मिडिल ईस्ट जंग में दो भारतीयों की मौत- लोकसभा में जयशंकर

लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर पश्चिम एशिया संकट पर सरकार का पक्ष रख रहे हैं. इस दौरान विपक्षी सासंदों का हंगामा लगातार जारी है. वह नारेबाजी कर रहे हैं. ईरान में भारतीय दूतावास काम कर रहा है. जंग में दो भारतीयों की मौत हुआ है.

लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट पर बोल रहे जयशंकर, विपक्ष का हंगामा

लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर पश्चिम एशिया संकट पर सरकार का पक्ष रख रहे हैं. इस दौरान विपक्षी सासंदों का हंगामा लगातार जारी है. वह नारेबाजी कर रहे हैं.

मिडिल ईस्ट से रविवार तक 67,000 भारतीय नागरिक वापस लौटे-जयशंकर

वेस्ट एशिया में संघर्ष की स्थिति पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "कल तक हमारे लगभग 67,000 नागरिक लौटने के लिए इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके हैं. हमारे लोगों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है. 

ईरान-इजरायल जंग पर खरगे की चिंता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे ने कहा कि पश्चिम एशिया में तेजी से बदल रही जियो पॉलिटिकल हालात का असर भारत पर भी हो रहा है. भारत की 55% एनर्जी की जरूरत पश्चिम एशिया से पूरी होती है. अस्थिरता का असर भारत पर पड़ता है. वहां पर 1 करोड़ भारतीय काम करते हैं. हालही में कई भारतीय मारे गए और कई लापता हैं.  

विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट

विदेश मंत्री एस जयशंकर जब राज्यसभा में मिडिल ईस्ट के हालात पर सरकार का पक्ष रख रहे थे तो उस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर लिया.

ईरान-इजरायल युद्ध की स्थिति पर जयशंकर ने जताई चिंता

ईरान-इजरायल युद्ध की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए जयशंकर ने कहा कि शंति और स्थिरता चुनौतीपूर्ण है. हम संयुक्त राष्ट्र से लगातार संपर्क में हैं. ईरान के विदेश मंत्री से भी बात की आर्मेनिया के रास्ते भारतीयों को निकाला गया है.

जेपी नड्डा ने विपक्ष को सुनाई खरी-खोटी, व्यवहार को बताया गैरजिम्मेदाराना

जेपी नड्डा ने विपक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाईं. उन्होंने कहा कि विपक्ष का व्यवहार बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है. वह अराजकता पैदा करना चाहता है. ये कभी चर्चा करना ही नहीं चाहता.

ऊर्जा की कीमतों पर हमारी नजर है-जयशंकर

सरकार ऊर्जा क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतें हमारी प्राथमिकता है. ऊर्जा की कीमतों पर हमारी नजर है. 

पीएम मोदी ने खाड़ी देशों के पीएम से बात की है- जयशंकर

पीएम मोदी ने यूएई, कतर अमरी, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और ओमान और इजरायल के पीएम से बात की है. मैं भी लगातार इन देशों के विदेश मंत्री से बात कर रहा हूं. हम अपने कूटनीतिक रास्तों के जरिए भी बात कर रहे हैं. ईरान के विदेश मंत्री अरागजी से भी बात की है. हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कोशिश-जयशंकर

हमारे राजनयिक तेहरान, यूएई, दुबई, बहरीन से भारतीय लोगों को निकालने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. हमने कई कमर्शियल फ्लाइट संचालित की हैं, ताकि भारतीय लोगों को वापस लाया जाए. 67 हजार भारतीय वापस लौट चुके हैं. पूरी कोशिश की जा रही है जो भी खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं उनको लाने की पूरी कोशिश चल रही है.

खाड़ी देश में सभी दूतावास लगातार एक्टिव-जयशंकर

मिडिल ईस्ट में स्थिति को देखते हुए हमने खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय लोगों के लिए कई एडवाइजरी जारी की थी. ईरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत वहां से निकलने की सलाह दी गई थी. ईरान में भारतीय दूतावास पूरी तरह से संचालित हो रहा है. हम इन इलाकों में रह रहे सभी भारतीय समुदाय के लोगों को सहयोग के लिए तत्पर हैं. खाड़ी देश में सभी दूतावास लगातार एक्टिव है.

जयशंकर बोल रहे, विपक्ष कर रहा हंगामा और नारेबाजी

एस जयशंकर मिडिल ईस्ट टेंशन को लेकर सरकार की बात रख रहे हैं. दूसरी तरफ विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है. वे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और सदन की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं. 

ईरान-इजरायल जंग के बीच राज्यसभा में जयशंकर की बड़ी बातें

  • पश्चिम एशिया के हालात चिंताजनक हैं. 
  • कई खाड़ी देशों पर हमला हुआ.
  •  भारत सभी पक्षों से शांति की अपील करता है. 
  • पश्चिम एशिया में 1 करोड़ भारतीय हैं. 
  • जंग की वजह से सप्लाई चेन प्रभावित हुआ है.
  •  पड़ोसी होने के नाते भारत हालात से चिंतित है. 

कूटनीति से ही समस्या का समाधान- मिडिल ईस्ट टेंशन पर जयशंकर

सरकारी की तरफ से बयान जारी करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि 28 फरवरी को जंग की शुरूआत हुई. सरकार वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.  कूटनीति से ही समस्या का समाधान होगा.

पश्चिम एशिया में संकट पर एस जयशंकर का बयान

पश्चिम एशिया में संकट पर राज्यसभा में सरकार बायान जारी कर रही है. विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी बात रख रहे हैं, इस दौरान विपक्षी सांसदों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया है. 

राज्यसभा में खरगे ने की ऊर्जा संकट पर बहस की मांग

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच गैस, तेल की बढ़ती बढ़ती कीमतों और भारतीयों के वहां फंसे होने समेत अन्य मुद्दे उठाए. खरगे ने ऊर्जा संकट पर बहस की मांग की.

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा में दिवंगत सदस्यों की श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

एनके प्रेमचंद्रन कर रहे लोकसभा की कार्यवाही का संचालन

संसद के बजट सत्र के दूसरा चरण की शुरुआत होते गही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. बता दें कि लोकसभा का संचालन आज एनके प्रेमचंद्रन कर रहे हैं.

खरगे ने राज्यसभा अध्यक्ष को नोटिस देकर की ये मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा अध्यक्ष को नोटिस देकर युद्ध का भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पढ़ रहे असर पर चर्चा की मांग की.

विपक्षी दलों की बैठक में पहुंचे राहुल समेत ये नेता

बजट सत्र शिरू होने से पहले हो रही विपक्षी दलों की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गाांधी समेत अन्य विपक्षी नेता मौजूद हैं. 

बजट सत्र से पहले हो रही विपक्षी दलों की बैठक

संसद के बजट सत्र से पहले खरगे की मौजूदगी में विपक्षी दलों की बैठक चल रही है. विपक्ष दोनों सदनों में ईरान-इज़रायल युद्ध और रूस से तेल ख़रीद को लेकर अमेरिका की “अनुमति” के मुद्दे को उठाएगा.

अबोध बालक संसद को चलने नहीं देना चाहते- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग वाले प्रस्ताव पर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है. ये अबोध बालक संसद को चलने नहीं देना चाहते. अगर ये प्रस्ताव लाते हैं तो ये बेवकूफी की हद की सीमा पार है. 

रकार कभी भी स्पष्टीकरण के लिए तैयार नहीं होती- राम गोपाल यादव

आज विदेश मंत्री द्वारा संसद में पश्चिमी एशिया में मौजूदा स्थिति पर सरकार की तरफ से दिए जाने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि परंपरा ये रही है कि जब सदन के अंदर कोई बयान दिया जाता है तब विपक्ष का अधिकार होता है कि स्पष्टीकरण पूछे. लेकिन ये सरकार कभी भी स्पष्टीकरण के लिए तैयार नहीं होती इसलिए इस तरह का बयान मायने नहीं रखता.

विदेश में फंसे हुए लोगों के लिए भारत सरकार क्या कर रही- अखिलेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "अभी फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी जिसके बाद तय होगा कि आगे कैसे बढ़ें. हमारी विदेश नीति को बीजेपी सरकार ने गिरवी रख दिया है, महंगाई बढ़ती जा रही है. हमारे जो लोग विदेश में फंसे हुए हैं उनके लिए भारत सरकार क्या कर रही है?"

बजट सत्र के लिए संसद पहुंचे राहुल गांधी

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत थोड़ी देर में होने वाली है. इसके लिए सांसदों का पहुंचना शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद भवन पहुंच चुके हैं. 

TMC के 28 सांसद लोकसभा स्पीकर के खिलाफ करेंगे वोट-सूत्र

TMC के 28 सांसदों ने भले ही नोटिस पर साइन नहीं किए, लेकिन उन्होंने पार्टी चेयरपर्सन के निर्देश के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला लिया है. सूत्रों के मुताबिक ये सांसद ओम बिरला के खिलाफ वोट करेंगे.

जानें कब तक चलेगा बजट सत्र का दूसरा चरण

9-25 मार्च- मंत्रालयों की मांग पर बड़ी चर्चा

26-31 मार्च-अनुदान मांगों पर वोटिंग,वित्त विधेयक, विनिमेय विधेयक

2 अप्रैल- बजट सत्र की समाप्ति

बजट सत्र शुरू होने से पहले खरगे करेंगे विपक्ष संग बैठक

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने से पहले सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में संयुक्त विपक्ष की महत्वपूर्ण बैठक होगी. ये जानकारी कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन ने दी.

ओम बिरला के खिलाफ नोटिस पर विपक्ष के 118 सदस्यों के हस्ताक्षर

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ विपक्ष ने बजट सत्र के पहले चरण में ही नोटिस दिया था, जिस पर 118 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं. उस वक्त इस नोटिस पर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने हस्ताक्षर नहीं किया था, लेकिन अब TMC ने कहा है कि वे विपक्ष के लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे. 

कच्चे तेल की आपूर्ति में व्यवधान और कीमतों पर चर्चा संभव

ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, जिसके कारण कच्चे तेल की आपूर्ति में व्यवधान और कीमतों में वृद्धि हुई है, पर भी सत्र के दौरान चर्चा होने की संभावना है. विपक्ष द्वारा इस मामले पर सरकार की नीति पर सवाल उठाने की संभावना है.

पारित किया जा सकता है वित्त विधेयक 2026

बजट सत्र के दूसरे चरण में 2026-27 के लिए विभिन्न मंत्रालयों के अनुदान की मांगों और वित्त विधेयक, 2026 को पारित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें एक फरवरी को केंद्रीय बजट में प्रस्तुत सभी कर प्रस्ताव शामिल हैं. संसद के दोनों सदन पांच-पांच मंत्रालयों के कामकाज और अनुदान संबंधी मांगों पर भी चर्चा करेंगे.

भारत-अमेरिका के अंतरिम व्यापार समझौते पर भी सवाल उठाया जाना संभव

बजट सत्र में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए शुल्क के खिलाफ दिए गए फैसले के मद्देनजर विपक्ष के भारत-अमेरिका के अंतरिम व्यापार समझौते पर भी सवाल उठाए जाने की संभावना है

लोकसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर देंगे बयान

रविवार शाम को जारी की गई लोकसभा की 9 मार्च की संशोधित कार्यसूची के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर लोकसभा में ‘पश्चिम एशिया की स्थिति’ के संबंध में बयान देंगे.

बजट सत्र में उठ सकता है पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का मुद्दा

बजट सत्र में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जा सकता है, क्योंकि विपक्ष पहले से ही ईरान के प्रति सरकार के रुख, भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका द्वारा दी गई छूट और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला कर रहा है.

बजट सत्र का दूसरा चरण हंगामेदार रहने की संभावना

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण के हंगामेदार रहने की संभावना है. इस दौरान लोकसभा में विपक्ष द्वारा प्रायोजित उस प्रस्ताव पर चर्चा होनी है, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग की गई है.

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च, सोमवार से शुरू हो रहा है, जो कि 2 अप्रैल तक चलेगा. इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com