विज्ञापन

अमित शाह की हेल्थ जर्नी: बिना दवा कैसे कंट्रोल की डायबिटीज? जानें पूरा रूटीन

गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी हेल्थ जर्नी शेयर कर बताया कि कैसे उन्होंने नींद, सही खानपान और नियमित एक्सरसाइज जैसे छोटे बदलाव अपनाकर डायबिटीज पर कंट्रोल पाया.

अमित शाह की हेल्थ जर्नी: बिना दवा कैसे कंट्रोल की डायबिटीज? जानें पूरा रूटीन
अमित शाह की हेल्थ जर्नी: बिना दवा कैसे कंट्रोल की डायबिटीज?
ANI

आजकल डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. जिसका सबसे बड़ा कारण है हमारा बदलता लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान, ज्यादा तनाव और एक्सरसाइज की कमी. ऐसे समय में जब कोई बड़ा और जाना‑पहचाना व्यक्ति अपनी हेल्थ जर्नी शेयर करता है, तो वह लोगों के लिए एक मिसाल बन जाता है. हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी सेहत से जुड़ा अनुभव बताया, जिससे यह साफ होता है कि अगर हम अपने रूटीन को सही और अनुशासित बना लें, तो शरीर में बड़ा और अच्छा बदलाव लाया जा सकता है. 

छोटे-छोटे बदलाव, बड़ा असर

अमित शाह ने बताया कि मई 2020 के बाद उन्होंने अपनी रोज़मर्रा की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव किए. उन्होंने अच्छी और पूरी नींद लेना शुरू किया, दिनभर में भरपूर पानी पीना अपनी आदत बनाई, संतुलित और हेल्दी खाना खाने पर ध्यान दिया और रोजाना एक्सरसाइज को भी अपने रूटीन में शामिल किया. उन्होंने कहा कि इन आदतों को लगातार अपनाने के बाद उन्हें इंसुलिन और डायबिटीज की एलोपैथिक दवाओं की जरूरत नहीं पड़ी.

उनका अनुभव सिर्फ उनकी निजी कहानी नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा संदेश भी देता है कि अगर कोई व्यक्ति ठान ले और अपनी लाइफस्टाइल को सुधार ले, तो कई हेल्थ समस्याओं पर काफी हद तक कंट्रोल पाया जा सकता है.

क्या-क्या बदलाव किए?

अमित शाह ने अपनी बेहतर सेहत का सबसे बड़ा कारण अपनी रोज की आदतों को बताया. उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नींद लेना, सही मात्रा में पानी पीना और संतुलित खाना खाना बहुत जरूरी है. 

पूरी नींद लेने के फायदे 

उन्होंने समझाया कि पूरी नींद लेने से शरीर को आराम और रिकवरी का समय मिलता है.

पर्याप्त पानी पीने के फायदे 

वहीं, पर्याप्त पानी पीने से शरीर के जरूरी काम सही तरीके से चलते हैं. 

संतुलित भोजन खाने से क्या होता है

संतुलित भोजन शरीर को ऊर्जा देता है और ब्लड शुगर, वजन और मेटाबॉलिज्म को भी कंट्रोल में रखने में मदद करता है. 

अगर कोई व्यक्ति इन तीन चीजों नींद, पानी और खानपान पर लगातार ध्यान दे, तो सेहत में बड़ा और अच्छा बदलाव देखा जा सकता है.

व्यायाम को बनाया रोज की आदत

अमित शाह ने यह भी बताया कि सिर्फ खानपान ठीक करना ही काफी नहीं होता, बल्कि रोज शरीर को एक्टिव रखना भी बहुत जरूरी है, उन्होंने अपनी हेल्थ सुधारने के लिए एक्सरसाइज को अपने रूटीन का अहम हिस्सा बनाया. आजकल लोग घंटों बैठकर काम करते हैं, ऑफिस, मोबाइल और स्क्रीन के बीच पूरा दिन निकल जाता है, लेकिन शरीर को चलने-फिरने का मौका नहीं मिलता. ऐसे में एक्सरसाइज सिर्फ फिट दिखने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत जरूरी हो जाती है. 

युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

अमित शाह ने अपनी हेल्थ जर्नी शेयर करते हुए देश के युवाओं को भी खास सलाह दी. उन्होंने कहा कि हर युवा को रोज कम से कम 2 घंटे अपने शरीर के लिए जरूर निकालने चाहिए. यह समय आप वॉक, खेल, जिम, योग या किसी भी फिजिकल एक्टिविटी में लगा सकते हैं.

इसके साथ ही उन्होंने अच्छी नींद को भी बेहद जरूरी बताया और कहा कि हर दिन कम से कम 6 घंटे सोना चाहिए.

उनका मानना है कि जब शरीर फिट होता है और दिमाग शांत रहता है, तब इंसान ज्यादा अच्छा काम कर पाता है. सेहत अच्छी होने से काम करने की ताकत भी बढ़ती है और इंसान मानसिक रूप से भी ज्यादा संतुलित महसूस करता है.

ये देखिए वीडियो...

इसे भी पढ़ें: बच्चे को बिना फोन कैसे खिलाएं खाना? Motherhood Content Creator Krishna ने बताए 4 काम के ट्रिक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah Health Journey, Amit Shah Diabetes Control Story, Diabetes Control Tips, Sleep Benefits, Health Transformation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com