विज्ञापन

जामुन है डायबिटीज का दुश्मन! गर्मियों में रोज खाएंगे तो मिलेंगे ये 6 बड़े फायदे

Benefits of Jamun: गर्मियों में जब ब्लड शुगर बढ़ने की आशंका ज्यादा होती है, तब नियमित जामुन का सेवन इसे नियंत्रित रखता है.

जामुन है डायबिटीज का दुश्मन! गर्मियों में रोज खाएंगे तो मिलेंगे ये 6 बड़े फायदे
जामुन खाने से कौन सा रोग दूर होता है?

Benefits of Jamun: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में पोषक तत्वों से भरपूर खट्टे-मीठे जामुन दिखने लगते हैं. यह फल न केवल स्वादिष्ट बल्कि गर्मियों में प्राकृतिक शीतलता भी देता है. डायबिटीज के मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए आयुर्वेद जामुन को बेहद फायदेमंद बताता है.

डायबिटीज मरीजों के लिए जामुन क्यों है फायदेमंद?

बिहार सरकार का पर्यावरण, जल एवं वन विभाग जामुन के फायदों से अवगत कराता है. विभाग के अनुसार, जामुन को डायबिटीज का शत्रु कहा जाता है, इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है. गर्मियों में जब ब्लड शुगर बढ़ने की आशंका ज्यादा होती है, तब नियमित जामुन का सेवन इसे नियंत्रित रखता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI-Generated Image

प्रेग्नेंसी में जामुन खाने के फायदे

गर्भवती महिलाओं के लिए जामुन विशेष रूप से उपयोगी है. इसमें प्राकृतिक फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए जरूरी है.

जामुन खाने के 6 चमत्कारी फायदे

  • आयुर्वेद में जामुन को ठंडा और पित्त शामक माना गया है. यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है. 
  • जामुन में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को सुधारती है, कब्ज दूर करती है और पेट को स्वस्थ रखती है. 
  • यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाव करता है.
  • कम कैलोरी होने के कारण यह वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक है.
  • यही नहीं, इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है.
  • इसके अलावा, जामुन त्वचा की चमक बढ़ाने में भी कारगर है. गर्मी की धूप और पसीने से प्रभावित त्वचा को यह निखारने में मदद करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें जामुन का सेवन?

जामुन के फल के अलावा इसके पत्ते और डाली का भी उपयोग होता है. आयुर्वेद में जामुन की डाली को बेहतरीन दातून माना जाता है, जो मुंह के रोगों को दूर करती है. गर्मियों में ताजा जामुन खाएं, जूस बनाकर पिएं या सलाद में शामिल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Petrol-Diesel महंगा, रोड ट्रिप अब पड़ेगी भारी! जानें कब फ्लाइट ही सस्ती पड़ेगी

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamun Benefits, BP Control Foods, Diabetes Control Food, Low Glycemic Fruits, Skin Glow Tips Natural
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com