विज्ञापन

डायबिटीज में फायदेमंद हो सकता है करेला-खीरा-टमाटर का जूस? आचार्य बालकृष्ण ने बताया सेवन का तरीका

डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए आचार्य बालकृष्ण ने एक हेल्दी जूस की रेसिपी शेयर की है. उनके अनुसार इसका सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है.

डायबिटीज में फायदेमंद हो सकता है करेला-खीरा-टमाटर का जूस? आचार्य बालकृष्ण ने बताया सेवन का तरीका
करेला, खीरा, टमाटर का जूस डायबिटीज को कर सकता है कंट्रोल. ( Image NDTV)Image

डायबिटीज की चपेट में आने के बाद पूरी लाइफ मीठे से परहेज करने के साथ ही अपने खान-पान का परहेज करने के साथ ही अच्छी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि डायबिटीज की वजह से कई बीमारियों की चपेट में आसानी से आ सकते हैं. इसलिए बेहद जरूरी है कि आप इस तरह की सभी बातों का ध्यान रखें. 

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अगर आप भी दवाओं का सेवन करते हैं और इन्सुलिन लेते हैं तो इसके साथ ही आपको अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी कुछ बदलाव करने होंगे. आप नेचुरल तरीकों से भी डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं. 

आचार्य बालकृष्ण ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताया है जिसका सेवन डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं क्या है ये ड्रिंक.

सामग्री

  • करेला
  • खीरा
  • टमाटर

Photo Credit: Instagram/acharya_balkrishna

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इन तीनों चीजों के रस का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद होता है. इसके लिए एक छोटे साइज का खीरा, मीडियम साइज का करेला और मीडियम साइज का टमाटर लेकर तीनो को मिक्सी में डालिए क्रश करिए जूस निकालिए और सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन करना डायबिटीज वालों के लिए बहुत अद्भुत काम करता है.

इसके अलावा आप सलाद में भी इसको खा सकते हैं. हालांकि सलाद में खीरा खाना थोड़ा मुश्किल होता है. इसलिए इसका जूस पीना सही रहता है. 

ये भी पढ़ें: जामुन है डायबिटीज का दुश्मन! गर्मियों में रोज खाएंगे तो मिलेंगे ये 6 बड़े फायदे

ये भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपूर गूलर, डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद, जानिए फायदे और सेवन का सही तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karela Juice For Blood Sugar Control In Diabetes , Karela Juice For Diabetes, Diabetes Tips To Lower Blood Sugar Level, Acharya Balkrishna Gharelu Upchar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com