विज्ञापन

सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं, 90% लोग नहीं जानते योग के ये फायदे

योग को सिर्फ वजन घटाने से जोड़कर देखना गलत है. यह एक पूरी हेल्थ प्रैक्टिस है जो शरीर के साथ-साथ दिमाग पर भी काम करती है. योग करने से नींद बेहतर होती है, स्ट्रेस कम होता है, पाचन सुधरता है और फोकस बढ़ता है.

सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं, 90% लोग नहीं जानते योग के ये फायदे
रोज 15 मिनट योग और बदल जाएगी जिंदगी, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
NDTV

ज्यादातर लोग योग को सिर्फ वजन कम करने का तरीका मानते हैं. कोई पेट की चर्बी घटाने के लिए योग करता है तो कोई फिट दिखने के लिए. लेकिन सच ये है कि योग केवल शरीर की बनावट बदलने तक सीमित नहीं है. ये सेहत से जुड़ी एक पुरानी परंपरा या प्रेक्टिस भी मानी जा सकती है. जो शरीर और मन दोनों पर गहरा असर डालती है. रेगुलर योग करने से शरीर तो टोंड होता ही है, वजन भी घटता है. बैलेंस भी बरकरार रहता है और फ्लेक्सिबिलिटी भी बनी रहती है. इसके अलावा भी योग के बहुत से फायदे हैं. जो लोग नहीं जानते हैं. चलिए समझते हैं योग के ऐसे ही फायदे जो फिजिकली ही नहीं मेंटली भी योग करने वाले पर असर डालते हैं.

योग करने के फायदे | Benefits Of Yoga

नींद की समस्या हो सकती है दूर

अगर आपको रात में देर तक नींद नहीं आती या बार-बार नींद खुल जाती है. तो योग मददगार साबित हो सकता है. हल्के योगासन और प्राणायाम शरीर को रिलैक्स करते हैं और दिमाग को शांत करते हैं. इससे स्ट्रेस कम होता है और गहरी नींद आने में मदद मिलती है. कई लोग रोजाना सिर्फ 15-20 मिनट योग करके अपनी नींद की क्वालिटी में सुधार महसूस करते हैं.

स्ट्रेस और एंग्जायटी को करता है कम

योग में शामिल गहरी सांस लेने की तकनीकें और मेडिटेशन शरीर के स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में मदद करते हैं. इससे मन शांत रहता है और चिंता या बेचैनी कम महसूस होती है. रेगुलर योग करने वाले लोग खुद को ज्यादा पॉजिटिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं.

डाइजेशन पर असर

बहुत कम लोग जानते हैं कि योग का असर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी पड़ता है. कुछ खास आसन पेट की मसल्स को एक्टिव करते हैं. जिससे भोजन बेहतर तरीके से पचता है. इससे गैस, कब्ज और इनडाइजेशन जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. सुबह के समय योग करने से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर हो सकता है.

दिमाग का फोकस बढ़ाता है

योग सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि दिमाग को भी ट्रेन करता है. ध्यान और सांस से जुड़ी एक्टिविटी ब्रेन को शांत रखती हैं. जिससे फोकस और एकाग्रता बढ़ती है. छात्र हों या ऑफिस में काम करने वाले लोग, नियमित योग उन्हें बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकता है.

दिल को भी रखता है स्वस्थ

योग ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. इससे दिल पर दबाव कम पड़ता है और दिल लंबे समय तक हेल्दी रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: बालों को काला और शरीर को जवान बनाए रखेगा सर्वांगासन, योग दिवस पर अपनाएं ये आसन

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
एसोसिएट एडिटर
अनिता शर्मा हिंदी की जानी-मानी हेल्थ जर्नलिस्ट्स में शुमार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. साल 2006 में अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Yoga Day, Yoga Benefits, Yoga For Sleep, Yoga Day 2026, Ek Yoga Roj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com