- पेट की चर्बी घटा सकती है हाई प्रोटीन डाइट.
- यहां जानें प्रोटीन के 5 सबसे बेस्ट सोर्स.
- हाई प्रोटीन डाइट लेकर आसानी से कम करें वजन.
High Protein Diet For Weight Loss: पेट की चर्बी घटाने के लिए प्रोटीन डाइट फायदेमंद हो सकती है. हमारे आस-पास ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ मौजूद होते हैं जो प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं. प्रोटीन हड्डियों (Bones) को मजबूत करने, वजन घटाने (Weight Loss), बालों (Hair) और स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है. साथ ही प्रोटीन मशल्स (Muscles) के लिए भी लाभदायक है. हम कुछ ही ऐसे खाद्य पदार्थों का चयन करते हैं जो हमें सही मात्रा में प्रोटीन मुहैया कराते हैं, लेकिन लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. आज हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों की जानकारी देंगे जो प्रोटीन सोर्स के मामले में बहुत ज्यादा इस्तेमाल में नहीं लाए जाते हैं. इन खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल से जहां एक ओर आपकी डाइट (Diet) में वैरिएशन आएगा वहीं ये आपकी डाइट को संतुलित रखने में भी मदद करेंगे. जिन लोगों को वर्कआउट (Workout) करने की आदत होती है, उनके लिए वैसे भी प्रोटीन बेहद जरूरी होता है.
Healthy Thyroid Diet: थायराइड से हैं परेशान, तो आपकी डाइट में जरूर शामिल होनी चाहिए ये 4 चीजें
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
मसल्स बनाने की बात हो या वजन कम (Weight Loss) करने की दोनों ही मामलों में संतुलित प्रोटीन की जरूरत होती है. यहां पर ये बात ध्यान देने वाली है कि प्रोटीन आपका वजन घटाने (Weight Loss) में भी मदद कर सकता है. अगर मोटापा (Obesity) घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो यह चीजें आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं. यहां जानें कौन वह फूड जो प्रोटीन का हैं पावर हाउस...
High Protein Diet: पेट की चर्बी बन सकती है कई बीमारियों का कारण1. झींगा
झींगा में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है. प्रति 100 ग्राम झींगा में लगभग 20 फीसदी तक प्रोटीन होता है. अंडे की तुलना में ये एक बेहतर उच्च प्रोटीन सोर्स है. इसके 100 ग्राम में लगभग 105 कैलोरी मौजूद होगी. झींगा में प्रोटीन डी, बी12, आयरन, फास्फोरस, और यहां तक की एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं.
2. कद्दू के बीज
हमें पता है कि आपको प्रोटीन के इस सोर्स के बारे में जानकारी नहीं होगी. कद्दू के बीज में प्रति 28 ग्राम में 5 ग्राम तक प्रोटीन होता है. इन्हें डाइट में खाने की तरह तो नहीं बल्कि ड्राइ फ्रूट्स के जैसे इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें लोहा, मैग्नीशियम, जस्ता जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्त भी मौचूद होते हैं.
High Protien Diet: कद्दू के बीज प्रोटीन का अच्छा स्रोत हो सकते हैं3. मूंगफली
हम सभी ये मानते हैं कि मूंगफली उच्च कैलोरी का फूड सोर्स है. 28 ग्राम मूंगफली में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन जबकि 159 कैलोरी भी मौजूद होती है. अगर आपको इनटेक कैलोरी की चिंता नहीं है तो ये प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हो सकती है. ये जहां खाने में स्वादिष्ट होती है, वहीं ये आसानी से उपलब्ध भी हो जाती है. इसमें फाइबर और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है.
मॉनसून में क्यों ऑयली हो जाती है स्किन? एक्सपर्ट से जानें Oily Skin से कैसे पाएं छुटकारा!
4. अमरूद
यह फल प्रोटीन के मामले में फलों की लिस्ट में सबसे ऊपर है. अमरूद के हर 165 ग्राम में 8 प्रतिशत तक प्रोटीन होता है. इसमें उच्च मात्रा में विटामिन सी भी होता है. इसमें फाइबर और खनिज भी भरपूर होता है.
Protien Diet: अमरूद भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है 5. टोफू
शाकाहारी डाइट वालों के लिए ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. ये बेहद मुलायम होता है जिसका इस्तेमाल कई तरीके से डाइट में किया जा सकता है. इसे मैश करके इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि तले हुए अंडे के शाकाहारी वर्जन के जैसा ही प्रोटीन आपको देता है. इसे करी में डाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे चिप्स के साथ भी खाया जा सकता है. इसमें 10-19 फीसदी पोटीन और उच्च स्तर का आयरन, कैल्शियम होता है.
नोट: अपनी डाइट में किसी भी प्रकार के बदलाव से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं