भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (22 अक्टूबर 2026) को क्राइस्टचर्च में खेला गया. जहां भारतीय टीम रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ हाई स्कोरिंग मुकाबले में मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने हंसते हुए कहा, 'शायद अब हमें जेट लैग को भूल ही जाना चाहिए. हमने जब गेंदबाजी शुरू की. तब पिच थोड़ी धीमी नजर आ रही थी. योजना के मुताबिक हम हार्ड लेंथ पर गेंद करने के बजाय थोड़ा आगे डाल रहे थे. फिर उसके बाद ओस आ गई और बल्ले से गेंद का संपर्क अच्छा होने लगा.'
कैप्टन अय्यर ने कहा, 'जब आप 220 (वास्तव में 225) रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे हों और शुरुआती छह ओवरों में ही 85 रन बन जाएं. इससे अच्छा और क्या ही शुरुआत हो सकता है.'
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
सलामी बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, 'वे इतने अनुभवी हो गए हैं कि उन्हें अब समझाने की कोई जरूरत ही नहीं है. जाहिर हैं हर बार ऐसा नहीं हो पाता है. मगर जब वे चल जाते हैं, तो हमारे लिए मैच की नींव रख देते हैं. उसके बाद बाकी के खिलाड़ी पारी को संभालने और मैच को खत्म कैसे करना है. उसपर ध्यान देते हैं.'
धीर के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कैप्टन अय्यर ने कहा, 'वह हमें टीम में विकल्प प्रदान करते हैं. मुझे लगता है आज रात उन्होंने जिस प्रकार से शांत और संयमित होकर खेल दिखाया है. वह शानदार था.'
यह भी पढ़ें- आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने किया ऐसा कारनामा, शॉट देख इरफान पठान भी रह गए हैरान, बोले- कमाल है!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं