भारतीय जानता पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे. उन्होंने राहुल गांधी को गद्दार बताते हुए कहा कि गद्दारी के तार विदेशी एजेंसियों से जुड़ रहे हैं. यह बहुत भारी मन से मैं कह रहा हूं कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि भारत का नेता प्रतिपक्ष गैर-जिम्मेदार, अपरिपक्व और गद्दा है. यह कहना गलत नहीं होगा. गौरव भाटिया ने कहा, "फॉक्स न्यूज की इन्वेस्टिगेशन दिखाती है कि जो फ्रांस और तमाम अन्य देशों में हुआ, रिजीम चेंज, इसके लिंक भारत में राहुल गांधी के प्रोटेस्ट से जुड़ते हैं." बीजेपी नेता ने कहा कि 9 देशों में 101 संगठन ऐसा ईकोसिस्टम बनाते हैं कि नागरिकों द्वारा चुनी गई सरकार को पलटने की कोशिश करते हैं. यहां से राहुल गांधी और नकली गांधी परिवार की गद्दारी सामने आती है.
उन्होंने आगे कहा कि प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल नाम के ऑर्गनाइजेशन के तार भी कांग्रेस से जुड़ते हैं, जिसकी तस्वीर भी कांग्रेस के हैंडल से शेयर की जाती है. वोट चोरी, एसआईआर, अराजकता का मॉडल सारी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने का राहुल का प्रण यहीं से शुरू होता है. कांग्रेस हैंडल से शेयर की गई तस्वीर दिखाते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन से बंद कमरे में क्या बात हो रही है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
बीजेपी प्रवक्त ने आगे कहा, "प्रोग्रेशिव इंटरनेशनल एक ट्रांसनेशनल एंटी कैपिटलिस्ट ऑर्गनाइजेशन है, जो फ्रांस और स्पेन में हुआ और जो भारत में रहा है, ये सारा प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है. क्या राहुल गांधी में दम नहीं बचा है कि ऐसी भारत विरोध एजेंसियों का साथ लेना पड़ रहा है."

गौरव भाटिया
उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी अभी वियतनाम में हैं. वहां पर वे इन लोगों से पूछ रहे होंगे कि भारत को कमजोर करने के लिए क्या करना है. अगर राहुल गांधी दीमक हैं, तो भारत की जनता को दीमक को मारना आता है. जो माता से प्यार न कर सके, उसको नेता प्रतिपक्ष रहने का कोई हक नहीं है."
गौरव भाटिया ने कहा, "मार्च 2023 में राहुल गांधी विदेशी भूमि पर थे. उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि विदेशी शक्तियां भारत के आंतरिक मामलों में दखल दें. एक नेता प्रतिपक्ष बाहरी ताकतों को आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए कैसे कह सकता है."
यह भी पढ़ें | मैं ट्रैवल एजेंट नहीं... राहुल गांधी के विदेश जाने वाले सवाल पर शशि थरूर का जवाब
यह भी पढ़ें | 'हो जाएगा रिजीम चेंज, राहुल गांधी वियतनाम गए हैं न, आने के बाद देखो', संजय राउत का बड़ा दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं