यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दुर्गा पूजा के दौरान बना चरणामृत दो गांव के लोगों के लिए मुसीबत बन गया. दरअसल, जिस गाय के दूध से चरणामृत बनाया गया था, उसे पागल कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इसके बाद डर के मारे दो गांव के 450 लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई.
गोला ब्लॉक के 2 गांव में हड़कंप
मामला गोला ब्लॉक के डाड़ी खास गांव का है. यहां दुर्गा पूजा के दौरान गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को एहतियातन एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
गाय की मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाया. मंगलवार को 50 लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचकर टीका लगवाया था, जबकि बुधवार को 400 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया.
गाय भौंकने लगी थी, फिर हुई मौत
डाड़ी खास के पशुपालक नवमी यादव को पता ही नहीं चला कि गाय को आवारा कुत्ते ने कब काटा था. वह रोज दो दुकानों और कुछ घरों में उसी गाय का दूध पहुंचाते थे.
गाय के असामान्य व्यवहार की जानकारी मिलते ही दुर्गा पूजा में चरणामृत पीने वाले डाड़ी और गोविंदपुर गांव के लोग दहशत में आ गए.
यह भी पढ़ें | कार की छत पर लिटाकर 1.5KM घुमाया, शीशे में फंसा रहा हाथ... कानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद
स्वास्थ्य विभाग का कैंप, 450 को लगा टीका
21 अक्टूबर को CHC की टीम फार्मासिस्ट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में डाड़ी गांव पहुंची. शाम तक 400 लोगों को वैक्सीन लगाई गई.
डॉक्टरों के मुताबिक, लोगों को 0, 3, 7, 14, 28वें दिन और 90वें दिन बूस्टर डोज लेनी होगी.
डिप्टी सीएमओ बोले - डरने की बात नहीं
गोरखपुर के डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया, 'गोला ब्लॉक में गाय को कुत्ते ने काटा था. दुर्गा पूजा में उसके दूध से चरणामृत बना था. गाय की मौत से लोगों में भय था, इसलिए एहतियातन 450 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है.'
उन्होंने कहा कि 'डरने की बात नहीं है क्योंकि दूध उबल गया होगा, फिर दही बनी होगी, फिर चरणामृत में पड़ा होगा. दूध उबालने से वायरस खत्म हो जाता है. लोगों में डर की वजह से वैक्सीन दी जा रही है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं