- हेल्दी लाइफस्टाइल से कई रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है.
- हेल्दी लाइफस्टाइल के 4 स्तंभ होते हैं.
- हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के लिए ये 4 कारक यहां हैं.
Tips For Healthy Lifestyle: हेल्दी, सुखी और रोग मुक्त जीवन के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है. आप कई प्रकार की बीमारियों जैसे हृदय रोग, किडनी रोग, स्लीप डिसऑर्डर, मूड़ डिसऑर्डर और कई अन्य बीमारियों के जोखिम को काफी कम कर सकते हैं. अपने हालिया इंस्टाग्राम रील्स में से एक में न्यूट्रिशनिष्ट लवनीत बत्रा जीन-पियरे को कोट करती हैं, जो कहते हैं, "हेल्दी भोजन करें, अच्छी नींद लें, गहरी सांस लें, हार्मोनियस तरीके से आगे बढ़ें." वह आगे बताती हैं कि हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के लिए ये 4 कारक जरूरी हैं.
वह लिखती हैं, “पोषण, नींद, नियमित व्यायाम और ध्यान एक हेल्दी लाइफस्टाइल को बनाए रखने के चार स्तंभ हैं. उन्हें संतुलित रखने से हमें अच्छा स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती हासिल करने में मदद मिलती है.”
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए 4 कारक | 4 Factors to Maintain a Healthy Lifestyle
1) हेल्दी मील खाएं
हेल्दी मील कई कारणों से जरूरी है, जिसमें आपके शरीर को फ्यूल देना, जरूरी पोषक तत्व प्राप्त करना, बीमारियों के जोखिम को कम करना, आपकी दीर्घायु में वृद्धि करना और बेहतर मानसिक और शारीरिक वेलबीइंग को बढ़ावा देना शामिल है. यह आपके शरीर को पोषण देने के साथ-साथ आपकी स्वाद कलियों को भी जीवंत रखने के लिए है.
एक्टोपिक प्रेगनेंसी में गर्भाशय से खिसक जाता है बच्चा, जानिए रिस्क फैक्टर और लक्षण
2) नींद
अच्छी रात की नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए अविश्वसनीय रूप से जरूरी है. वास्तव में यह बैलेंस, पौष्टिक डाइट खाने और व्यायाम करने जितना ही जरूरी है. हेल्दी स्लीप कॉग्नेटिव फंक्शनिंग, शारीरिक शक्ति बनाए रखने और अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. बेहतर हेल्थ के लिए हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है.
3) गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें
गहरी सांस लेना एक सरल प्रक्रिया हो सकती है, इसके कई लाभ हैं. चाहे आप अपने अवसाद और चिंता को कम करने की कोशिश कर रहे हों या अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हों; आपको आश्चर्य होगा कि आप केवल अपनी श्वास पर ध्यान देकर क्या हासिल कर सकते हैं. दिन में 10 मिनट के ध्यान के साथ अपनी ब्रीदिंग को रेगुलेट करें.
4) व्यायाम करें
व्यायाम न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, बल्कि यह चिंता और तनाव को भी कम करता है. साथ ही, फिजिकल एक्टिविटी अवसाद से लड़ने के साथ-साथ कई अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने का एक उपकरण है. व्यायाम करने से हमारे "फील-गुड हार्मोन" और एंडोर्फिन को बढ़ावा मिलता है. साथ ही यह स्ट्रेस हार्मोन एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल को कम करता है. कोशिश करें कि रोजाना कम से कम आधा घंटा टहलें.
अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं