विज्ञापन

होली के बाद ऑफिस जाने के लिए खुद को कैसे करें तैयार? फेस्टिव मूड से वर्क मोड में आने के आसान तरीके

होली खेलने में मजा तो बहुत आता है लेकिन दूसरे दिन ऑफिस उठकर जाना किसी सजा से कम नहीं लगता है. अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जो आपकी इस समस्या को दूर करने में मदद कर देंगे.

होली के बाद ऑफिस जाने के लिए खुद को कैसे करें तैयार? फेस्टिव मूड से वर्क मोड में आने के आसान तरीके
होली के दूसरे दिन ऑफिस जाने के लिए खुद को कैसे करें तैयार?

After Holi: होली खेलने में मजा तो खूब आता है. रंग, खूब सारी मस्ती, दोस्त, परिवार, गुजिया और खूब सारी फोटोज के साथ ये मस्ती खत्म होती है. लेकिन इस त्योहार के खत्म होते ही, दिमाग में एक ख्याल आता है कि कल ऑफिस जाना है. अगली सुबह का अलार्म याद आता है और फिर से ऑफिस जाने के लिए तैयार होना होता है. सच कहें तो फेस्टिव मोड के साथ दूसरे दिन काम पर जाना थोड़ा डिफिकल्ट होता है. अगर आप भी ऑफिस जाने वाले हैं तो हम बताएंगे आपको कुछ ऐसे टिप्स जिससे आप खुद को जल्दी से तैयार कर सकते हैं. 

फेस्टिव मोड से निकलकर दूसरे दिन कैसे जाएं काम पर 

1. बॉडी को थोड़ा आराम दें

होली वाले दिन खूब भागदौड़ हो जाती है, इसलिए बेहद जरूरी है कि आप रात को अच्छी तरह से पूरी नींद लें. कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेने से थकान दूर होगी और आपका माइंड भी फ्रेश होगा. अगर आपकी नींद पूरी होगी तो ऑफिस जाने का मन भी थोड़ा बेहतर रहेगा.

2. स्किन और बालों का ख्याल

रंगों की वजह से स्किन और बाल काफी ड्राई हो जाते हैं. इसलिए ऑफिस जाने से पहले अपने फेस को अच्छे से क्लीन करें, मॉइश्चराइजर लगाएं और बालों पर सीरम लगाएं. ऐसा करने से आप प्रेजेंटबल दिखेंगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेंगा.

ये भी पढ़ें: Holi 2026: क्या होती है वर्चुअल होली, जो लोग घर से दूर हैं, वे डिजिटल दुनिया में कैसे खेल रहे हैं रंग?

3. खान-पान

होली की मस्ती में खूब सारा तला-भुना और मीठा खाया जाता है. इसलिए ऑफिस जाने से पहले हल्का नाश्ता करें. आप नाश्ते में फ्रूट्स, ओट्स, फल और पोहा जैसी लाइट चीजों का सेवन कर सकते हैं. अगर आप हैवी खाना खाएंगे तो ये आपको सुस्त बना देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

4. काम की लिस्ट बना लें

ऑफिस जाने से पहले ही अपने काम की लिस्ट बना लें. अगर आपको एक साथ काफी ज्यादा काम दिखेगा तो स्ट्रेस बढ़ सकता है. अगर पहले से आपने लिस्ट बनाई होगी तो आपका एक-एक काम पूरा होता जाएगा.

ये भी पढ़ें: Holi 2026 Special: रंग नहीं छूट रहा? होली से पहले और बाद में अपनाएं ये आसान टिप्स, खुद ही साफ हो जाएगा रंग!

5. बातें करें

होली की छु्ट्टी के बाद ऑफिस आने पर आप बीते दिन को ज्यादा मिस ना करें, इसलिए आप अपने दोस्तों से बातें करें और होली की बातें शेयर करें. ऐसा करने से माहौल हल्का होगा.

होली के बाद ऑफिस जाना मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन सही प्लानिंग से आप इसे आसान बना सकते हैं. इसलिए बॉडी को आराम दें, दिमाग को पॉजिटिव रखें और दिन को सही तरीके से शुरू करने से आप अच्छे से काम कर सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi Office Tips, Festival Hangover, Post Holi Routine, Work After Festival, Holi 2026 Tips, Office Motivation, Skin Care After Holi, Healthy Breakfast Tips, Holi Ke Baad Office, Fest Ke Baad Kaam Kaise Shuru Kare, Productivity Tips, Work Life Balance, Holi Skin Care, Post Festival Blues, Morning Routine After Holi, Office Ready Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com