आम दिन हो या त्यौहार, अक्सर घरों में तिल (Til) का इस्तेमाल किया जाता है. ये तो हम सभी जानते हैं कि तिल तीन रंगों में आते हैं. काले तिल, सफेद तिल और लाल तिल, लेकिन खाने में ज्यादातर लोग सफेद और काली तेल का उपयोग करते हैं. अक्सर सर्दी के मौसम में तिल का सेवन ज्यादा किया जाता है, क्योंकि तिल की तासीर गर्म (Til ki Taseer) होती है और ये सर्दी में भी शरीर के अंदर गर्माहट बनाए रखने का काम करती है. इसके साथ ही तिल में कई तरह के पोषक तत्व (Nutritional Value of Black Sesame Seeds) पाए जाते हैं जो आपकी बॉडी में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने से लेकर आपके दिल तक का ख्याल रखने का काम करते हैं. तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं काला तिल कैसे है सेहत का खजाना और शरीर को किन किन बीमारियों से बचाने में है मददगार.
काला तिल है सेहत का खजाना, जानें कैसे | The lesser known benefits of Black Sesame Seeds
1. ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काले तिल सहायक माने जाते हैं. काले तिल से बीपी कंट्रोल में रहता है लेकिन तिल का सेवन करते वक़्त इस बात का खास ख्याल रखें कि आप लिमिटेड क्वांटिटी में ही इसका सेवन करें. काले तिल को आप किसी भी रूप में खा सकते हैं. ये हर तरह से खाने पर फायदेमंद होता है. आप चाहें तो तिल के लड्डू खा सकते हैं या फिर इसे सलाद में मिलाकर खाना भी फायदेमंद है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बार बार आते हैं चक्कर, जी मिचलाता है और आने लगता है पसीना... ये बीमारी हो सकती है वजह
2. मजबूत बनती है इम्यूनिटी
सर्दी में तमाम तरह की बीमारियों से बचने के लिए आप की इम्युनिटी का स्ट्रांग होना बहुत ज्यादा जरूरी है. ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए काला तिल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. काले तिल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने मदद करते हैं. साथ ही काला तिल ही है जो बॉडी के सेल्स को डैमेज होने से बचाता है.
नेचुरल फूड सोर्सेज से जैसे संतरा, नींबू से एक दिन में कितना Vitamin C लेना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
3. कब्ज से मिलेगी राहत
काले तिल फाइबर और अनसैचुरेटेड फैट का बहुत अच्छा सोर्स हैं. काला तिल खाने से कब्ज की समस्या से आपको निजात मिल सकती है. काले तिल का सेवन करने से पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलता और डाइजेशन ठीक रहता है.
Painful Frozen Shoulder: क्या है फ्रोजन शोल्डर, क्यों होता है ये और क्या है इलाज
5. बाल और स्किन के लिए रामबाण
अगर कहीं आपको चोट लग जाये तो काले तिल के तेल से मालिश करें. ऐसा करने से आपको दर्द से काफी हद तक राहत मिलेगी. यही नहीं काला तिल आपकी स्किन और बालों के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं