विज्ञापन

दिवाली के बाद रूसी बहू की विदाई, भारत से रोते-रोते गई कसीनिया, बोली- सास का शगुन रह गया

शादी के ठीक एक साल बाद रूसी बहू कसीनिया जब पहली बार अपने मायके रवाना हुईं, तो विदाई के पल भावुकता और भारी सूटकेस के ड्रामे से घिर गए. एयरपोर्ट पर एक्स्ट्रा वजन के डर से मां की दी हुई काजू कतली की कुर्बानी देनी पड़ी.

दिवाली के बाद रूसी बहू की विदाई, भारत से रोते-रोते गई कसीनिया, बोली- सास का शगुन रह गया
भारी सूटकेस के चक्कर में एयरपोर्ट पर छूटा मां का शगुन.
@borschtandbiryani

VIRAL VIDEO: शादी का पहला साल बीत चुका है. ठीक एक साल पहले कसीनिया अपना देश रूस छोड़कर भारत आई थीं. अब शादी और दिवाली के बाद पहली बार वे अपने मायके लौट रही हैं. विदाई का यह पल इमोशनल तो था ही, साथ ही इसमें लगेज के सामान को लेकर भी देसी ड्रामा था जो हर सफर से पहले अमूमन हर घर में दिखता है. सफर रूस का था, तो जाहिर है सामान भी ज्यादा था. कसीनिया के पास चार बैग थे. सबसे बड़ी चिंता 23 किलो की वजन सीमा को लेकर थी. सामान देखकर ही लग रहा था कि वजन ज्यादा है. इसी अफरा-तफरी के बीच मां ने कसीनिया को सफर के शगुन के तौर पर दही-गुड़ खिलाया और ढेर सारा आशीर्वाद दिया. साथ ही विदाई के सामान में खूब सारा भारतीय मसाला भी बांध दिया गया. कसीनिया ने KSENIIA & UDDESHYA यूट्यूब चैनल पर अपनी विदाई का वीडियो साझा किया है.

रूसी बहू ने दी काजू कतली की 'कुर्बानी'

एयरपोर्ट के लिए निकलने से ठीक पहले कसीनिया को लगा कि वजन 24-25 किलो हो गया है. आनन-फानन में सूटकेस खोला गया और वजन कम करने के लिए मां की दी हुई काजू कतली, चायपत्ती और खाने-पीने का कुछ और सामान बाहर निकाल दिया गया. मजेदार बात यह रही कि जब बाद में सामान को वजन मशीन पर तौला गया, तो वह सिर्फ 19 किलो निकला. यानी काजू कतली की वो मीठी कुर्बानी बिल्कुल बेअसर और बेमतलब साबित हुई. 

पत्नी को एयरपोर्ट के अंदर न छोड़ पाने का मलाल

कसीनिया के पति उद्देश्य जब उसे विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें एयरपोर्ट के अंदर जाने नहीं दिया. उन्होंने बताया कि आप केवल एंट्री गेट तक ही जा सकते हैं. उद्देश्य को इस बात का मलाल रहा कि कसीनिया का बैग भारी था और वे अंदर जाकर उसकी मदद नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें | जान जोखिम में डालकर पाताल लोक पहुंचा राजस्थान का किसान, बताया- सूखे कुएं में पानी कैसे लाते हैं

माता-पिता से मिलने की खुशी

सफर लंबा है क्योंकि कसीनिया की कोई सीधी फ्लाइट नहीं है. वे तुर्की के रास्ते अपने घर पहुंचेंगी. उद्देश्य बताते हैं कि शादी के शुरुआती दिनों में वे अक्सर एक-दूसरे को एयरपोर्ट पर छोड़कर अपने-अपने देश लौट जाते थे. लेकिन शादी के एक साल बाद की यह विदाई अलग है. कल तक घर में जो हलचल थी, वहां अब सन्नाटा है. हालांकि, इस बात की खुशी भी है कि कसीनिया अपने माता-पिता और परिवार के पास जा रही हैं, क्योंकि अपनों के साथ वक्त बिताना सबसे ज्यादा जरूरी है.

यह भी पढ़ें | योगी के साथ AI फोटो बनाकर पंचायत में दिखाई, गांव में जम गया रोला, बुजुर्ग बोले- मेरी बेटी से शादी कर लो

यह भी पढ़ें | कुलदीप बिश्नोई के राजस्थानी शैली के महल में IAS बहू ने किया गृहप्रवेश, विधायक दोस्त ने गिफ्ट की Scorpio-N

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kseniia Petrova, Uddeshya And Kseniia Marriage, Khabar Zara Hatke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com