विज्ञापन

सॉफ्ट कुरकुरी बेसन पापड़ी कैसे बनाएं, घर पर बेसन की पापड़ी बनाने के सही और आसान तरीका

अगर आप चाय के साथ कुछ हल्का और कुरकुरा बनाना चाहते हैं तो आप घर पर बेसन की पापड़ी बना सकते हैं. ये कुरकुरी, हल्की और खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है. यहां जानिए घर पर बेसन की पापड़ी बनाने का सही तरीका.

सॉफ्ट कुरकुरी बेसन पापड़ी कैसे बनाएं, घर पर बेसन की पापड़ी बनाने के सही और आसान तरीका
बेसन पापड़ी कैसे बनाएं

सुबह की चाय हो या फिर शाम की चाय, बस कुछ खस्ता और स्वादिष्ट स्नैक मिल जाए तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है. अक्सर लोग घर पर नमकीन और बिस्कुट रखते हैं, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाते. ऐसे में आप घर पर बेसन की पापड़ी बना सकते हैं. ये कुरकुरी, हल्की और खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है. इसे एक बार बनाकर पूरे महीने तक रखा जा सकता है. शाम की चाय के साथ हो या हल्की भूख लगने पर, बेसन पापड़ी हर समय खा सकते हैं. यूट्यूब पर @NishaMadhulika नाम के चैनल पर निशा मधुलिका ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मधुलिका ने बेसन की पापड़ी बनाना बताया है.

बेसन पापड़ी रेसिपी

बेसन की पापड़ी उड़द दाल और कुछ आसान मसालों से तैयार हो जाती है. ये रेसिपी न सिर्फ घर में आसानी से बन जाती है, बल्कि इसका स्वाद बाजार में मिलने वाली नमकीन को भी टक्कर देता है. इस रेसिपी में बेसन के साथ पीसी हुई उड़द दाल का इस्तेमाल किया जाता है. उड़द दाल पापड़ी को बेहतर टेक्सचर देने के साथ उसका स्वाद भी बढ़ाती है. घर में उड़द दाल का आटा न हो तो भिगोई हुई उड़द दाल को पीसकर इस्तेमाल करें. इसके साथ ही बेसन में नमक, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, दरदरी काली मिर्च और हींग मिलाई जाती है. ये मसाले पापड़ी को स्वादिष्ट बनाने के साथ उसकी खुशबू भी बढ़ाते हैं.

बेसन पापड़ी कैसे बनाएं

बेसन की पापड़ी बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर हल्का सख्त आटा तैयार करें. आटा न ज्यादा नरम होना चाहिए और न ही बहुत सख्त. इसके बाद इसे लगभग 30 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सभी चीजें अच्छी तरह सेट हो जाएं. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें पापड़ की तरह पतला बेलें. जितनी पतली पापड़ी होगी, तलने के बाद उतनी ही खस्ता बनेगी. सभी पापड़ियों को कपड़े पर फैलाकर कुछ समय के लिए रख दें, ताकि वे हल्की सूख जाएं.

अगर आप पापड़ी को लंबे समय तक सेफ रखना चाहते हैं, तो बेलने के बाद इन्हें 2 से 3 घंटे धूप में सुखा सकते हैं. इसके बाद इन्हें स्टोर करके जरूरत के अनुसार कभी भी तलकर खाया जा सकता है. गर्म तेल में पापड़ियों को तलें. ये बहुत जल्दी फूल जाती हैं और कुछ ही सेकंड में सुनहरी होकर तैयार हो जाती हैं. जब पापड़ियां पूरी तरह ठंडी हो जाएं, तब उन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. इस तरह तैयार बेसन पापड़ी आसानी से एक महीने तक कुरकुरी बनी रहती है.

यह भी पढ़ें:- चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें:- बिना तले ठेकुआ कैसे बनाएं? एयर फ्रायर में ठेकुआ बनाने का ये है सही तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Besan Papdi, Papdi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com