- यास्मिन कराचीवाला ने इस्टाग्राम पर वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है.
- पोस्ट कोविड वर्कआउट आपको बेहतर रिकवरी में मदद कर सकते हैं.
- ये व्यायाम में फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं.
कोरोनावायरस संक्रमण के बाद सामान्य स्थिति में लौटना एक क्रमिक प्रक्रिया है और किसी-किसी के लिए लंबी हो सकती है. भले ही आप कोविड नेटेगिव हो चुके हों, लेकिन बाद में रिकवरी करने में आपको समय लग सकता है. अत्यधिक थकान, सांस फूलना, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द अधिक समय तक रह सकता है, जिससे आपके लिए अपने दिन भर के काम को पूरा करना मुश्किल हो जाता है. ऐसी परिस्थिति में, अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना उचित है. किसी भी काम को करने से पहले अपनी शारीरिक स्थिति का आकलन करना सबसे अच्छा है. यही आपके वर्कआउट पर लागू होता है. कुछ ऐसे आसान पोस्ट कोविड वर्कआउट हैं जो आपको रिकवरी में मदद कर सकते हैं. सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने अपनी लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट में कुछ वर्कआउट के बारे में बताया है जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.
उन्होंने इस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि "कोविड-19 के बाद अपने एक्सरसाइज रुटीन में वापस आने का इंतजार है? मैं आपके साथ कुछ ऐसे अभ्यासों को शेयर करना चाहूंगी जो मैंने कोविड से ठीक होने पर किए थे, जो वास्तव में फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने और मेरे शरीर को कम कठोर बनाने में मदद करते हैं! ध्यान दें कि मेरे लक्षण हल्के थे."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वह आगे लिखती हैं "अगर आपके लक्षण हल्के नहीं हैं या आप अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, तो इनमें से कोई भी व्यायाम करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें. मैंने इन अभ्यासों को बहुत ही कम तीव्रता के साथ धीरे-धीरे करना शुरू कर दिया था क्योंकि मेरे शरीर ने आराम से कर लिया. मैं लगातार अपने शरीर को भी सुन रहा थी, जो कि हम में से किसी के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण चीज है जो पोस्ट कोविड स्टेज में है."
यहां हैं पोस्ट कोविड वर्कआउट | Here Are The Post Covid Workouts
1. एब्डोमिनल ब्रीथिंग डायाफैगैनामिक
2. लेटरल लंग ब्रीथिंग
3. साइड बेंड - सिंगल लंग ब्रीदिंग
4. कैट एंड काउ - स्पाइन मोबिलाइजेशन
5. ट्विस्ट और होल्ड (सांस के साथ स्पाइनल रोटेशन)
6. मिनी स्वान - थोरैसिक एक्सटेंशन
7. हिप फ्लेक्सर स्ट्रेच (सारा दिन बैठने के कारण जकड़न जारी करना)
8 बटरफ्लाई स्ट्रेच - स्ट्रेच हिप्स, ग्लूट्स, ग्रोइन और इनर थाई)
सभी एक्सरसाइज को कैसे करें इसके लिए नीचे वीडियो देखें -
अगर आप उन्हें आज़माते हैं, तो मुझे बताएं कि आप कैसा महसूस करते हैं और इन एक्सरसाइज को अपने किसी मित्र या परिवार के साथ शेयर करें जो कोविड से रिकवर हुए हैं!
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं