Face Yoga for Healthy Skin: ऐसा माना जाता है कि फेस जितना आकर्षक होगा आपका व्यक्तित्व उतना ही प्रभावी दिखेगा. चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह ट्रीटमेंट करवाते हैं, महंगी से महंगी क्रीम का उपयोग करते हैं लेकिन कई बार इससे वह और बेजान नजर आने लगती है. जानिए कुछ ऐसे योग के बारे में जो आपके चेहरे में बिना किसी क्रीम बिना किसी सर्जरी के ग्लो ले आएंगे और आपके मसल्स को टोन करें.
फेस योगा - चेहरे को सही रूप और निखार देने के लिए योग | Face Yoga Exercises and Their Anti-Aging Benefits
1. क्यों जरूरी है फेस योग (Why Face yoga is important)
फेश योगा 5 चीजों पर काम करता है. पहला है यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे कोशिकाएं स्वस्थ होती है. दूसरा है हार्मोनल डिसबैलेंस को सही करता है, जिससे की पिंपल एक्ने जैसी बीमारी से राहत मिलती है. फेस योगा चेहरे की मांसपेशियों को टोन करता है. यह स्किन डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है. फेस योगा करने से स्किन की ग्रंथियां ठीक से काम करती हैं, जो स्किन पर ग्लो लाने का काम करती हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

2. गालों के लिए एक्सरसाइज (Exercise for cheeks)
इसके लिए होंठ बंद कर गालों को फुलाएं, जिससे की अंदर की स्किन में टाइटनेस आए. इस विधि को 3 बार करना है. इसके लिए मुंह में हवा को बंद करके 10 सेकंड के लिए होल्ड करना है. इस बात का विशेष ध्यान रखें के इस योग को करते समय स्किन को बहुत टाइट रखना है.
दूसरी विधि है हवा को एक गाल से दूसरे गाल में ट्रांसफर करना है. इस विधि को आपने अपने बचपन में कई बार किया होगा. इसको करने के लिए मुंह में हवा भरकर एक गाल को फुलाएंगे और उसे दूसरे गाल की तरफ ट्रांसफर करें. तीसरी विधि में गालों में हवा भरते हुए होठ के दोनों भागों के आसपास मौजूद स्किन को फुलाएं. इसके साथ फोर्थ स्टेप में हवा मुंह से भरकर ही उसे मुंह से बाहर निकालना है. इसके लिए मुंह से हवा बाहर निकालते समय धीरे धीरे प्रेशर देके बाहर निकालना है, इस एक्सरसाइज को 5 बार करना है.
कैसे चेक करें की स्टेप सही फॉलो कर रहे हैं (How to check that the steps are followed correctly)
आपने जो भी मैथड अपनाई है वहीं सही इसकी जांच करने का आसान तरीका है. इन सभी विधियों को करने के बाद आपके गालों में हल्का तनाव यानी टाइटनेस फील होगा. साथ ही अंदर की स्किन में हल्का सा दर्द भी होगा, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपकी एक्सरसाइज सही हुई है.
अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये योगासन, यहां सीखें इन्हें करने का तरीका
जॉ लाइन के लिए एक्सरसाइज (Easy & Effective Face Exercise for Double Chin & Jawline)
आप फेस ऊपर की ओर करें और सिलिंग की ओर देखें, उसके बाद पाउट बनाएं. इसके चलते आपके जॉ लाइन से गर्दन तक की मांसपेशियों में खिंचाव होगा और आपका फैट कम होगा. इसको तीन तरीके से करना है.
पहला तरीका स्ट्रेट देखते हुए करना. दूसरा है लेफ्ट टर्न लेकर और तीसरा राइट टर्न लेकर करना है. इन तीनों को करने के लिए कम से कम 10 सेकंड का समय देने के बाद रिलेक्सिंग मोड में आना होगा.
Stretching Exercises to Improve Flexibility | रोजाना बस 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, होंगे गजब के फायदे-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं