Yogasans of toe cramps: कई बार शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऐंठन यानी क्रैम्प्स (cramps) आ जाती हैं, ये दरअसल मांसपेशियों के सिकुड़ने के कारण होता है. कई बार आपने महसूस किया होगा कि बैठे-बैठे अचानक आपके पैर की उंगलियों में ऐंठन (toe cramps) आ गई, जिसकी वजह से तेज दर्द होता है. कुछ ऐसे योगासन हैं (Yogasans for toe cramps) जो उंगलियों के ऐंठन से राहत दे सकते हैं. आइए उन्हें करने का तरीका जानते हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पैर की अंगुली में ऐंठन का कारण (Causes of Toe Cramping and Curling)
1. चोट लगना : अगर किसी चोट के कारण आपके पैर की उंगलियों या पैरों में मांसपेशियों और दूसरे टिश्यूज प्रभावित हुए हैं तो आपको पैर की उंगलियों में ऐंठन हो सकती है.
2. डिहाइड्रेशन : पैर की अंगुली में ऐंठन का सबसे आम कारण डिहाइड्रेशन है. इसकी संभावना तब और बढ़ जाती है जब या तो आपकी उंगलियां चोटिल हैं या फिर आपके जूते टाइट हैं.
3. ब्लड सर्कुलेशन ठीक न होना : जब आपके पैर की उंगलियों या पैरों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है तो आप दर्द महसूस कर सकते हैं. डायबिटीज के पेशेंट हैं या लंबे समय तक बैठे रहते हैं और बिना हिले-डुले अपने पैरों को क्रॉस करके रखते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है.
पैर की ऐंठन के लिए करें ये योगासन (Yoga Poses for Nocturnal Leg Cramps)
त्रिकोणासन (Trikonasana (Triangle Pose) Benefits & Steps)

- दोनों पैरों को एक दूसरे से तीन फीट की दूरी पर रखें.
- दोनों हाथों को अपने पैरों को 90 डिग्री पर बाहर की तरफ लेकर जाएं.
- अपने दाहिने हाथ की ओर देखते हुए बगल की ओर झुक जाएं.
- 10-15 सेकंड के लिए इस पोजीशन में रहें और फिर इसे दूसरी तरफ से दोहराएं.
अधोमुख श्वानासन (Adho Mukha Svanasana | Downward Facing Dog Pose)

Photo Credit: iStock
- वज्रासन में बैठें.
- फिर अपनी हथेलियों को अपने सामने रख लें.
- हिप्स ऊपर की ओर उठाएं. 10 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें.
- फिर विश्राम मुद्रा में आ जाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं