Morning Yoga Poses: सुबह जल्दी उठना और फिर पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहना एक बड़ा टास्क होता है. अगर आप सुबह जल्दी उठ भी जाते हैं तो सुस्त रहते हैं और दिन भर किसी भी काम में मन लगाना थोड़ा मुश्किल होता है. खासकर दिन के खाने के बाद. इस सुस्ती को दूर करने और एनर्जी पाने के लिए आप कुछ योगासनों की मदद ले सकते हैं. सुबह उठकर ये योग करने से आपको दिन भर के एनर्जी मिलेगी और बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ेगी. आइए जानते हैं कि वो कौन से योगासन हैं जो आपकी सुस्ती को दूर कर एनर्जी भर देते हैं.
सुस्ती दूर भगाने वाले योग आसन | Anti Lethargic Yoga Postures
1. बालासन (Child pose)
बालासन तनाव और चिंता को कम करने में मददगार है, साथ ही ये पीठ, कंधों और छाती में तनाव को दूर करने में भी हेल्प करता है. थका हुआ महसूस करते हैं या सुस्ती रहती है तो भी ये आसन आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
करने का तरीका
- फर्श पर घुटने टेककर बैठें और दोनों पैरों के अंगूठों को नजदीक लेकर आएं.
- एड़ी पर बैठें और अपने घुटनों को कूल्हों की चौड़ाई जितना फैला लें.
- अब गहरी सांस लें. सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकना है और अपने धड़ को अपनी जांघों के बीच रखना है.
- इसके साथ ही अपनी बाहों को आगे की तरफ बढ़ाना है.
- जितना संभव हो हाथों को आगे बढ़ाएं और कंधे को फर्श पर रेस्ट करने दें.
- इस पोजीशन में आप 30 सेकंड तक रिलैक्स करें और फिर पूरी मुद्रा को दोहराएं.
2. वीरभद्रासन (Warrior Pose)
वीरभद्रासन कंधों को मजबूत करने संतुलन और स्थिरता में सुधार करने के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर के कई अंगों को स्ट्रेच करता है और बॉडी को एनर्जी देता है और सुस्ती को दूर करता है.
करने का तरीका
- ताड़ासन की मुद्रा में अपने पैरों को कूल्हों की चौड़ाई पर रखकर खड़े हो जाना है और अपने हाथों को अपनी साइड में रखना है.
- गहरी सांस लें और अपनी बाईं ओर मुड़ें.
- सांस छोड़ते हुए अपने पैरों को फैला लें. दोनों पैरों के बीच लगभग 4 से 5 फीट का गैप होना चाहिए.
- अपने दाएं पैर को 90 डिग्री पर मोड़ें. अपने बाएं पैर को 45 डिग्री के एंगल पर अंदर की ओर खींच लें.
- अपनी बाएं एड़ी पर शरीर के वजन को डाल देना है. फिर, अपने दाहिने टखने पर अपने दाएं घुटने को मोड़ते हुए सांस छोड़ दीजिए. आपकी काफ जमीन के साथ सीधी होनी चाहिए.
- अपनी आर्म्स को आसमान की तरफ फैलाएं. हथेलियों को एक साथ मिलाकर प्रणाम की मुद्रा बनाएं.
- अपने सिर को ऊपर आसमान की ओर रखें.
- इस पोजीशन में 30 से 60 सेकंड तक रहें और फिर दूसरे पैर से दोहराएं.
3. त्रिकोणासन (Trikonasana)
त्रिकोणासन से कमर दर्द में आराम मिलता है, साथ ही चिंता और तनाव की स्थिति को दूर करने में भी ये फायदेमंद होता है. त्रिकोणासन शरीर को लचीला बनाने और सुस्ती को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है.
अदरक की चाय के साथ इस चीज को खाने से तुरंत दूर हो जाती है थकान, न्यूट्रिशनिष्ट ने बताई कमाल की ट्रिक
करने का तरीका
- जमीन पर खड़े हो जाएं और अपने पैरों के बीच दो फीट की दूरी बना लें और अपने हाथों को शरीर से सटाकर सीधे रखें.
- अब अपनी आर्म्स को शरीर से दूर कंधे तक फैला लें.
- अब सांस अंदर करते हुए दाहिने हाथ को ऊपर उठाकर कान से सटा लेना है, साथ ही बाएं पैर को बाहर की ओर मोड़ देना है.
- सांस को बाहर छोड़ते हुए कमर से बाईं ओर झुकना है, इस दौरान अपने घुटने मोड़ने नहीं है और दाएं हाथ कान से सटाकर ही रखना है.
- अब अपने दाएं हाथ को फर्श के समानांतर लाने की कोशिश करें और साथ ही बाएं हाथ से बाएं टखने को छूने की कोशिश करनी है.
- 10 से 30 सेकंड तक इस पोजीशन में रहें.
Simple Ways To Make Meditation a Daily Habit : ध्यान करने की आदत कैसे डालें?
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं